Punjab Police Admit Card 2026: कॉन्स्टेबल CBT-1 प्रवेश पत्र जारी, 30 जुलाई तक होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
Punjab Police Admit Card 2026: पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Punjab Police Constable CBT-1 Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवार 30 जून 2026 शाम 6 बजे तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Punjab Police Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें। अब Punjab Police Constable CBT-1 Admit Card 2026 लिंक को चुनें। मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कब होगी पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल CBT-1 परीक्षा?
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल CBT-1 परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
3298 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पंजाब पुलिस विभाग में कुल 3298 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक मानी जा रही है, जिसके लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है।
परीक्षा से पहले अपनाएं ये तैयारी रणनीति
परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम दिनों में अधिक से अधिक मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करना चाहिए। इससे समय प्रबंधन बेहतर होगा और परीक्षा पैटर्न को समझने में भी मदद मिलेगी।
Bollywood Update: अक्षय कुमार बोले- 'हॉलीवुड से बेहतर है भोजपुरी इंडस्ट्री'; 'हेरा फेरी 3' विवाद पर परेश रावल ने दिया बड़ा हिंट
Akshay Kumar: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। बीते दिन (मंगलवार) इस फिल्म के एक नए गाने का लॉन्च इवेंट रखा गया जिसमें में पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस दौरान अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री की जमकर तारीफ करते हुए इकी तुलना हॉलीवुड से कर दी।
'भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है' - अक्षय कुमार
कार्यक्रम में फिल्म के भोजपुरी गीत को लेकर सवाल पूछे जाने पर अक्षय कुमार ने भोजपुरी संस्कृति और संगीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत की क्षेत्रीय संस्कृतियां इतनी समृद्ध हैं कि उनकी तुलना दुनिया के किसी भी बड़े मनोरंजन उद्योग से की जा सकती है।
#AkshayKunar says #Bhojpuri is better than #Hollywood and that is the TRUTH
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) June 23, 2026
Akshay wrote that line in the Film pic.twitter.com/vqYyJIh4L7
अक्षय ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों की लोक परंपराएं और संगीत हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि यही हमारी पहचान को खास बनाती है।
वेलकम 3 की बड़ी स्टारकास्ट पर दिय मजेदार जवाब
फिल्म में 30 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी को लेकर भी अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जहां '3 इडियट्स' केवल तीन मुख्य किरदारों के साथ सुपरहिट साबित हुई थी, वहीं 'वेलकम टू द जंगल' में कलाकारों की इतनी बड़ी फौज है कि दर्शकों को मनोरंजन की भरपूर डोज मिलने वाली है।
परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' पर तोड़ी चुप्पी
इवेंट के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान परेश रावल के बयान ने खींचा। जब उनसे 'हेरा फेरी 3' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर संकेत दिया कि लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी का सफर जारी रहेगा।
परेश रावल ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब तक वे और उनकी टीम मौजूद हैं, तब तक 'हेरा फेरी' भी चलती रहेगी। उनके इस बयान को फिल्म को लेकर पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी शुरुआत साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' से हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 2015 में 'वेलकम बैक' रिलीज हुई थी।




Haribhoomi















.jpg)



