विक्की या कैटरीना? आखिर किस पर गया है बेटे विहान का लुक, दादा शाम कौशल ने खोला राज
By shristi jha
Vicky-katrina son: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक 'विक्की कौशल'(Vicky kaushal) और 'कैटरीना कैफ' (katrina kaif) इन दिनों अपने बेटे 'विहान' (vihan) को लेकर चर्चा में है. फैंस लंबे समय से जानना चाहते थे कि आखिर विहान का चेहरा अपने पिता पर गया है या मां पर. अब इस सवाल का जवाब खुद विहान के दादा और फेमस डायरेक्टर 'शाम कौशल' (sham kaushal) ने दे दिया है. उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि उनका पोता किसकी तरह दिखता है और कैसे उसके आने से पूरे परिवार की जिंदगी बदल गई है.
किसकी तरह दिखता है विहान?
शाम कौशल ने बेहद भावुक अंदाज में बताया कि विहान को देखकर उन्हें बार-बार अपने बेटे विक्की की याद आती है. उनके मुताबिक, विहान काफी हद तक अपने पिता विक्की कौशल जैसा दिखता है. उन्होंने कहा कि पोते के आने के बाद परिवार में खुशियां और बढ़ गई है और उनकी जिंदगी में एक नया एक्साइटमेंट आ गया है. हालांकि फैंस का मानना हैं कि जैसे-जैसे विहान बड़ा होगा, उसके चेहरे में कैटरीना की झलक भी देखने को मिल सकती है. लेकिन फिलहाल परिवार की राय यही है कि उसका लुक ज्यादा विक्की कौशल से मिलता-जुलता है.
'मेरी बहु बहुत अच्छी है'- शाम कौशल
बातचीत के दौरान शाम कौशल ने अपनी बहू कैटरीना कैफ की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कैटरीना सिर्फ एक बड़ी स्टार नहीं, बल्कि बेहद संस्कारी, दयालु और परिवार को साथ लेकर चलने वाली इंसान हैं. उन्होंने यह भी कहा कि परिवार खुद को खुशकिस्मत मानता है कि कैटरीना उसका हिस्सा हैं. कौशल परिवार और कैटरीना के बीच की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट्स और फैमिली इवेंट पर भी देखने को मिलती रही है. यही वजह है कि फैंस भी इस परिवार को काफी पसंद करते हैं.
पिता बनने के बाद बदले विक्की के मायने
विक्की कौशल खुद भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने एक्सेप्ट किया कि बेटे विहान के आने के बाद उनकी प्रायोरिटी बदल गई हैं और अब वह पहले से ज्यादा जिम्मेदार महसूस करते हैं. वहीं कैटरीना भी पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार और मोथेरहुड के इस नए दौर का आनंद लेती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ झलकियों में दोनों को बेटे विहान के साथ खास पल बिताते देखा गया है.
जब स्ट्रगल के दिनों में विक्की ने नहीं मानी हार
आज विक्की कौशल बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन उनका शुरुआती सफर बिल्कुल आसान नहीं था. कई इंटरव्यूज में विक्की और उनके पिता शाम कौशल इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें छोटे-छोटे रोल के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती थी. एक किस्सा अक्सर चर्चा में रहता है कि शुरुआती दिनों में स्क्रीन पर लंबा और इम्प्रेसिव दिखने के लिए विक्की अपने जूतों में एडिशनल सपोर्ट या चीजें रख लिया करते थे. स्ट्रगल के उन दिनों में उन्हें मेहनत और पेशेंस का इम्पॉर्टेंस सिखाया. आज वही एक्टर इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर में शामिल है.
क्या बेटे को स्टारडम से दूर रखेंगे विक्की-कैटरीना?
बॉलीवुड के कई स्टार किड्स बचपन से ही लाइमलाइट में आ जाते हैं, लेकिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अब तक अपने बेटे विहान की प्राइवेसी को सबसे ज्यादा इम्पोर्टेंस दिया है. न तो वे उसे पब्लिक रूप से ज्यादा सामने लाते हैं और न ही उसकी तस्वीरें शेयर करते हैं. वहीं अगर हम वर्कफ्रोंट देखे तो विक्की को आखिरी बार छावा में देखा गया था, और कैटरीना अभी ब्रेक पर चल रहीं है.
यह भी पढ़ें: कितनी खतरनाक है Sensory Neural Hearing Loss बीमारी? अलका याग्निक हुईं शिकार, जानिए इसके लक्षण और उपचार
इस स्टॉक में लगा 8% का अपर सर्किट, 5:1 बोनस इश्यू के बाद 52-वीक हाई से नॉनस्टॉप भाग रहे शेयर
ZF Commercial Share Price: ऑटो-टेक सप्लायर ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 24 जून को जबरदस्त उछाल देखने को मिली. कंपनी के 5:1 बोनस इश्यू के एडजस्टमेंट के बाद, स्टॉक 8% से ज्यादा चढ़कर 52-हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया. इस बीच, घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स में मिला-जुला रुख रहा. निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ 0.04% बढ़कर 23,833.10 पर रहा, जबकि सेंसेक्स 48.37 अंक गिरकर 76,152.31 पर आ गया.
कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है?
कंपनी के शेयर ₹2,814 पर खुले जबकि पिछली क्लोजिंग ₹16,086 थी. और NSE पर 8.17% बढ़कर ₹3,044 प्रति शेयर के नए 52-वीक के हाई पर पहुंच गए. बाद में, स्टॉक ₹2,709 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था, जो 1.08% ज्यादा था, जबकि NSE निफ्टी 50 बेंचमार्क 0.35% ऊपर था. रिटर्न के मामले में, स्टॉक ने एक हफ्ते में 8%, एक महीने में 10%, साल-दर-साल आधार पर 11% और पिछले साल में 24% का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹30,841.29 करोड़ है. पिछले 5 सालों में, स्टॉक ने निवेशकों को 8,819.54% का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Rate: चांदी 11000 रुपये हुई सस्ती, बाजार खुलते ही सोने की चमक भी पड़ी फीकी, जानें आज का भाव
क्या है 5:1 बोनस इश्यू?
ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया ने 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरहोल्डर्स के पास शेयर होंगे, उन्हें हर एक शेयर के बदले पांच एक्सट्रा बोनस शेयर मिलेंगे. इंडस्ट्री पर नजर रखने वालों का कहना है कि कंपनी के इतिहास में यह पहली बार है जब उसने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी किए हैं. इससे पहले कंपनी नियमित रूप से सालाना डिविडेंड देती रही है. बोनस इश्यू के अलावा, बोर्ड ने ₹4 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई तय की गई है.
बोनस के लिए आखिरी तारीख कब की है?
यहां एक अहम बात जानना जरूरी है. भारत के T+1 सेटलमेंट सिस्टम के तहत बोनस इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के लिए एलिजिबल होने के लिए शेयर रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले खरीदने होते हैं. इसका मतलब यह है कि बोनस एंटाइटलमेंट के लिए शेयर खरीदने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 थी. 24 जून या उसके बाद की गई कोई भी खरीद बोनस के लिए एलिजिबल नहीं मानी जाएगी, क्योंकि ट्रेड रिकॉर्ड डेट के बाद सेटल होगा और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स के लिए इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक शेयरहोल्डर लिस्ट में नहीं आएगा.
ये भी पढ़ें- Kaga Electronics के साथ JV और दमदार Q4 नतीजों ने Syrma SGS के शेयर को पहुंचाया रिकॉर्ड हाई, एक महीने में 34% की छलांग
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.




News Nation













.jpg)




