कार में पत्नी को बैठाया, फिर उफनती नहर में कुदा दी गाड़ी… पटियाला में फौजी ने ऐसे दिया खूनी साजिश को अंजाम; लव मैरिज का दर्दनाक अंत
IND W vs BAN W: कब और कहां होगी भारत और बांग्लादेश की टक्कर, जानिए प्लेइंग-11 से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND W vs BAN W: भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में करो या मरो वाला मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी उसकी टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी. वहीं हारने वाली टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो जाएगा. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. अब सिर्फ साउथ अफ्रीका, भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग बाकी है. इस ग्रुप से पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें पहले ही बाहर हो चुकी है. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो, हरमप्रीत कौर की टीम को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा.
कब और कहां होगा भारत-बांग्लादेश का मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला 25 जून यानी गुरुवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगी, जबकि इसका टॉस 6:30 बजे होगा. वहीं ये मुकाबला लोकल समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 23, 2026
कैसे होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
भारतीय टीम को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच को अगर उसे जीतना है तो उसे अपने प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव करने होंगे. हरमनप्रीत कौर और अमोल मजूमदार अपनी बैटिंग को मजबूत करने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स या फिर यास्तिका भाटिया को बाहर कर उनकी जगह पर भारतीय फूलमाली को प्लेइंग-11 में जगह दे सकते हैं.
इसके अलावा हरमनप्रीत कौर अपनी प्लेइंग-11 में बॉलिंग लाइनअप को भी ठीक कर सकती हैं. इस मुकाबले में पिछले मैच में बाहर की गईं क्रांति गौड़ को मौका दिया जा सकता है. नंदनी शर्या या अरुंधति रेड्डी में से किसी एक की जगह पर उनको वापस लाया जा सकता है. क्रांति यॉर्कर डालने में माहिर है. पिछले मैच में उनकी कम टीम इंडिया को साफ तौर पर खली थी.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, श्री चरणी.
3️⃣ Challenges ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 24, 2026
1️⃣ Broken chair ????
High spirits ????#TeamIndia hit the refresh button in a multi-drill training session ????#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/vkNRoivR2t
कहां देखें भारत-बांग्लादेश का मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला ये मुकाबला आपको लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. स्टार स्पोर्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्टस 3 पर ये अलग-अलग भाषाओं में देखने को मिलेगा. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट तमिल, स्टार स्पोर्ट्स तेलगु और स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
कहां होगी भारत-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार की बेवसाइड पर भी जाकर देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको जियो हॉटस्टार का रिचार्ज करना होगा.
फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. इस मैच का फ्री लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर आप फी डिश के माध्यम से देख सकते हैं.
भारत और बांग्लादेश का स्क्वाड
भारत - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, राधा यादव.
A vital innings from Shorna Akter proved to be the difference as Bangladesh defeated Pakistan in the #T20WorldCup 2026 ????
— ICC (@ICC) June 20, 2026
She wins the @aramco POTM ???? pic.twitter.com/au6jkpp5fU
बांग्लादेश - निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टोरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शांजिदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान फिर शर्मासार! मात्र 86 पर हुआ ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने 113 रनों से रौंदकर जीता मैच, ये टीमें हुईं वर्ल्ड कप से बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation