रिंकू सिंह से खाए 5 छक्के, लड़की से यौन शोषण का आरोप, मुश्किलों से गुजरे यश दयाल करने जा रहे वापसी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रिंकू सिंह के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के खाने की वजह से चर्चा में आए यश दयाल पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसी वजह से उनकी फ्रेंचाईजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उनको टूर्नामेंट से बाहर रखा. बीसीसीआई की तरफ से उनके खेलने पाबंती लगाई गई थी लेकिन अब वो वापसी करने की राह पर हैं.
हापुड़ में गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील स्थित पावन तीर्थस्थल ब्रजघाट, कच्चा घाट लठीरा और पुष्पावती पूठ में गंगा दशहरा के अवसर पर आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से निकलकर धरती पर अवतरित हुई थीं। यही कारण है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर गंगे के जयकारों, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गंगा तट भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन कराया और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं धन का दान भी किया। पुरुषोत्तम मास समाप्त होने के बाद गंगा तट पर मुंडन संस्कार, गंगा पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी बड़ी संख्या में संपन्न हुए।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार गंगा घाटों पर निगरानी बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए लाउडस्पीकर से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। मोटर बोट के माध्यम से गश्त की जा रही है और गोताखोरों की विशेष टीम भी तैनात की गई है।
गंगा तट से लेकर पार्किंग स्थलों और मुख्य मार्गों तक पुलिस बल मुस्तैद रहा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। प्रशासन द्वारा बनाई गई अस्थायी पार्किंग भी लगभग भर गईं।
गंगा दशहरा के इस पावन अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी पूरी तरह भक्तिरस में डूबी दिखाई दी, जहां श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















