Responsive Scrollable Menu

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान भी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे मौसम में लोग अपने घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने के उपाय ढूंढते हैं। हालांकि एयर कंडीशनर (AC) एक अच्छा विकल्प है, लेकिन कम खर्च में राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग आज भी एयर कूलर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
खासकर हर किसी के पास कमरे में एसी लगाना संभव नहीं होता है। लेकिन, एयर कूलर खरीदना इतना आसान नहीं है कि आप बाजार में मिलने वाला कूलर ही खरीद लें। बता दें कि, अलग-अलग एयर कूलर अलग-अलग स्पेस और जरूरतों के लिए बनाए जाते हैं। इसलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि आपके घर के लिए कौन-सा कूलर बेस्ट होगा। 

एयर कूलर कैसे काम करता है
आमतौर पर एयर कूलर एवोपरेटिव कूलिंग नाम के प्रोसेस के इस्तेमाल करते हैं। ये गर्म हवा को खींचते हैं और उसे पानी से भीगे हुए कूलिंग पैड्स गुजरते हैं। जैसे ही पानी इवेपोरेट होता है, हवा ठंडी हो जाती है। इसके बाद एक फैन इस ठंडी हवा को बाहर फेंकता है। कूलिंग का ये तरीका सूखे मौसम और प्रॉपर वेंटिलेशन वाली जगहों पर सबसे अच्छा काम करता है। खिड़की और दरवाजे को थोड़ा ओपन रखने से एयरफ्लो और कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सकता है।

एयर कूलर के प्रकार
आजकल एयर कूलर अलग-अलग टाइप्स में आ रहे हैं। डेजर्ट कूलर्स बड़े कमरों और खुले जगह के लिए बनें होते हैं। ये एकदम अच्छी हवा देते हैं और बड़े एरिया को ठंडा कर सकते हैं। पर्सनल कूलर्स कॉम्पैक्ट मॉडल्स हैं, जो बेडरूम, स्टडी रूम और दूसरे छोटे स्पेसेज में अच्छे से काम करते हैं।
वहीं, टावर कूलर्स का डिजाइन स्लिम होता है और ये फर्श पर कम जगह घेरते हैं। ये मॉर्डन घरों में आसानी से फिट हो जाते हैं। बेहतरीन कूलिंग परफॉर्मेंस देते हैं। विंडो कूलर्स को खिड़की के पास रखा जाता है और ये सीधे बाहर से ताजी हवा खीचते हैं।

सही एयर कूलर को कैसे चुनें?
जब कूलर चुनें तो सबसे जरुरी है कि कमरे का साइज। बहुत छोटा कूलर शायद पर्याप्त कूलिंग न दे पाए, वहीं हर बार बड़ा मॉडल ही सबसे अच्छा ऑप्शन हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

 - छोटे रुम के लिए- पर्सनल कूलर, टावर कूलर या विंडो कूलर

 - मीडियम साइज के कमरे के लिए- टावर कूलर, विंडों कूलर या छोटे डेजर्ट कूलर

 - बड़े कमरे और आउटडोर स्पेस- डेर्जट कूलर

Continue reading on the app

अब मुंबई इंडियंस देगी बड़े ट्रेड को अंजाम, जानिए हार्दिक पांड्या की कौन सी टीम के किस खिलाड़ी से करेगी अदला-बदली

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियसं छोड़ने वाले हैं. ये खबर तो आईपीएल 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद आ गई थी. अब हार्दिक पांड्या किस टीम में जाएंगे. वो आईपीएल 2027 में कौन सी टीम के लिए खेलेंगे. मुंबई इंडियंस की टीम उनको किस टीम के कौन से प्लेयर के साथ ट्रेड करेगी. ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है. हार्दिक पांड्या के फैंस अब इन्हीं सवालों के जवाब चाहते हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस किस टीम के साथ ट्रेड कर सकती है. 

हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर आया बड़ा अपडेट 

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेड कर सकती है. केकेआर के मैनेजमेंट ने एमआई के मैनेजमेंट से हार्दिक के लिए बात की है. इन दोनों टीमों के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर बातचीत का दौरा शुरू हो चुका है. अगर इन दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच सभी शर्तों पर बात बनी तो दोनों के बीच आईपीएल 2027 से पहले एक और सफल ट्रेड हो सकती है. 

किन खिलाड़ियों से हो सकता है हार्दिक पांड्या का ट्रेड

हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर हैं. वो तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स के कैमरून ग्रीन से ट्रेड कर सकती है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए पहले भी खेल चुके हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की ओर से ही की थी. अब वो एमआई के लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. 

वहीं अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को देकर कोलकाता नाइट राइडर्स से 2 खिलाड़ी भी मांगती है तो ये ट्रेड में संभव हो सकता है. ऐसा पहले भी हुआ है. आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को देकर चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी लिए थे, जिसमें रविंद्र जडेजा और सैम करन मौजूद थे. ऐसे में मुंबई इंडियंस भी ऐसा कर सकती है. 

इन 2 खिलाड़ियों से भी ट्रेड हो सकते हैं हार्दिक 

मुबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को देकर कोलकाता नाइट राइडर्स से दो खिलाड़ी मांग सकती है. इसमें उनके स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा हो सकते हैं. वरुण मुंबई के स्पिन अटैक को मजबूत कर देंगे. वहीं हर्षित एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है, जो बॉल और बल्ले के साथ मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचा सकते हैं.

पीटीआई की रिपोर के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स हार्दिक पांड्या में काफी ज्यादा इंटरेस्ट दिखा रही है. क्योंकि अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में उनका आईपीएल 2026 सीजन खराब गया है. अब अगर हार्दिक पांड्या उनकी टीम में आ जाएंगे तो उनको एक कप्तान भी मिल जाएगा. हार्दिक टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं. इसके साथ ही वो गेंदबाजी का जिम्मा भी संभाल लेंगे. वो बल्लेबाजी में टीम को शानदार फिनिश भी देंगे. हार्दिक टीम के फील्डिंग स्तर को भी ऊपर उठा सकते हैं. ऐसे में एक हार्दिक के साथ केकेआर को कई विकल्प मिल जाएंगे.

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर

प्रारूप मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के विकेट
आईपीएल 162 150 44 2955 91 27.9 146.3 0 10 228 155 82

ये भी पढ़ें : 15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के हुए ऋषभ पंत, कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13.5 करोड़ में बनाया अपना

Continue reading on the app

  Sports

Bob Blair: जन्मदिन के दिन ही हुआ दिग्गज क्रिकेटर का निधन, मंगेतर की मौत पर भी नहीं छोड़ा था मैदान

Bob Blair dies aged 94: न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर ने दुनिया का अलविदा कह दिया है. बॉब ब्लेयर का निधन 23 जून को उनके जन्मदिन वाले दिन ही हुआ. लेकिन वह न्यूजीलैंड क्रिकेट में हमेशा अमर रहेंगे. Wed, 24 Jun 2026 12:25:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video | सिपाही के खुलासे से मचा हड़कंप, विभाग पर सवाल | #viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:10:40+00:00

Ketan Murder Case: सिया पहले भी कर चुकी थी हत्या की कोशिश- सूत्र #shorts #punemurdercase #Loveaffair #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:15:51+00:00

Pune Fort Murder Case: मंगेतर ही निकली कातिल? पुणे से सामने आई सनसनीखेज वारदात | Lohagad | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:15:37+00:00

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के घर महापंचायत! गांव की ये भीड़बता रही है कि कौन गया है! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:13:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers