Responsive Scrollable Menu

'ईरान घुटने टेकने को तैयार...', राष्ट्रपति ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

President Trump: अमेरिका ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर चल रही उठापटक के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप का दावा है कि ईरान हारने की कगार पर है। वह कुछ भी देने को राजी हो गया है। 

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता को पूरा करने के लिए बातचीत का दौर चल रहा है। स्विट्जरलैंड की बातचीत के बाद ईरान की फ्रीज हुई संपति और बैन हटना शुरू हो गए हैं। हालांकि परमाणु और होर्मुज को लेकर दोनों देशों में स्पष्ट स्थिति नहीं बन पा रही है। इसकी वजह से शांति समझौते के टूटने का खतरा मंडराता रहता है। एक तरफ मामला शांति होता तो दूसरी राष्ट्रपति ट्रंप या ईरान फिर कोई विवादित बयानबाजी कर देते हैं। एक बार फिर ट्रंप ने विवादित दावा किया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान बिल्कुल हारने की कगार पर है, घुटने टेकने को तैयार है, हमें लगभग कुछ भी देने को राजी है, और दशकों में पहली बार, अमेरिका और उसके राष्ट्रपति यानी मुझे का बहुत ज्यादा सम्मान कर रहा है।

यह भी पढ़ें: परमाणु पर माना लेकिन ईरान करेगा ये बड़ा खेला! राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने ट्रंप को दी चेतावनी

अमेरिका में पास प्रस्ताव पर भी जताई आपत्ति

और ऐसे में US सीनेट ने 'वॉर पावर्स एक्ट' पर एक ऐसे समय में बेकार वोटिंग करने का फैसला किया जिसका कोई मतलब नहीं है। इससे दुनिया में आतंकवाद को सबसे ज्यादा बढ़ावा देने वाले देश को यह संदेश गया कि अमेरिका को मेरा उनके खिलाफ किया जा रहा काम पसंद नहीं है और मुझे इसे रोकना चाहिए। ऐसा करके उन्होंने दुश्मन की मदद ही की है। चार रिपब्लिकन 'लूजर्स' (हारने वालों) ने डेमोक्रेट्स का साथ दिया और ईरान ने मेरे लोगों से पूछा, "इस सबका क्या मतलब है?" इन सीनेटरों ने मेरा काम और मुश्किल कर दिया है, लेकिन मैं इसे किसी न किसी तरह पूरा करके ही रहूंगा, क्योंकि मैं हमेशा अपना काम पूरा करता हूं! 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी संसद ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, इस खास प्रस्ताव को दी मंजूरी

क्यों विवादित है ट्रंप का बयान?

कई दिनों के युद्ध के बाद अमेरिका को सीधे युद्ध के बजाय वार्ता का रास्ता अपनाना पड़ा। इस्लामाबाद बैठक हो या स्विट्जरलैंड बैठक, ईरान अपनी शर्तों पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं है। ईरान की शर्तों को पूरा करते हुए अमेरिका ने पहले ईरान की संपति को फ्रीज करना शुरू कर दिया है और ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाना शुरू कर दिया है। ऐसे में ट्रंप का यह बयान बचकाना और विवादित स्पष्ट होता है।

वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड में उच्च-स्तरीय वार्ता चल रही है, जो अब तक सकारात्मक दिशा में बढ़ती दिख रही है। भू-राजनीतिक मोर्चे पर ईरान ने अपनी ‘एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस’ (जिसमें हिजबुल्लाह, हूती जैसे सहयोगी समूह शामिल हैं) के जरिए क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाया है। इस रणनीतिक स्थिति के कारण अमेरिका सीधे सैन्य टकराव से बचते हुए बातचीत और कूटनीतिक समाधान का रास्ता अपनाने पर जोर दे रहा है।

Continue reading on the app

टिप मिलते ही डांस करने लगा कैफे स्टाफ, कस्टमर रह गई हैरान; फिर खुद ही खोल दी पोल

बेंगलुरु में एक ऐसा कैफे भी है, जहां टिप मिलते ही स्टाफ डांस करने लगता है. इस अनोखे कॉन्सेप्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह से खाए 5 छक्के, लड़की से यौन शोषण का आरोप, मुश्किलों से गुजरे यश दयाल करने जा रहे वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रिंकू सिंह के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के खाने की वजह से चर्चा में आए यश दयाल पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसी वजह से उनकी फ्रेंचाईजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उनको टूर्नामेंट से बाहर रखा. बीसीसीआई की तरफ से उनके खेलने पाबंती लगाई गई थी लेकिन अब वो वापसी करने की राह पर हैं. Wed, 24 Jun 2026 11:47:41 +0530

  Videos
See all

Viral Video | सिपाही के खुलासे से मचा हड़कंप, विभाग पर सवाल | #viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:10:40+00:00

Rohit Sharma honored with Padma Shri | पद्मश्री से सम्मानित हुए रोहित शर्मा | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:11:35+00:00

Ketan Murder Case: सिया पहले भी कर चुकी थी हत्या की कोशिश- सूत्र #shorts #punemurdercase #Loveaffair #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:15:51+00:00

Pune Fort Murder Case: मंगेतर ही निकली कातिल? पुणे से सामने आई सनसनीखेज वारदात | Lohagad | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T07:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers