ब्राजील को कभी हरा नहीं पाया स्कॉटलैंड:FIFA वर्ल्ड कप में आज रात भिड़ंत; 39 मैच से नहीं हारा मोरक्को, हैती से मुकाबला
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ब्राजील का सामना स्कॉटलैंड से होगा। स्कॉटलैंड इंटरनेशनल फुटबॉल में कभी ब्राजील को हरा नहीं पाई है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोरक्को का मुकाबला हैती से रात 3:30 बजे से अटलांटा स्टेडिम में खेला जाएगा। मोरक्को 39 इंटरनेशनल मैचों से नहीं हारी है। वहीं 2 मैच हार चुकी हैती टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इन दोनों मुकाबलों से पहले मजबूत स्विट्जरलैंड का सामना कनाडा से होगा। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-B में टॉप करेगी। कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार 25 जून को खेले जाएंगे। मैच-49: वर्ल्ड कप में पहली बार स्विट्जरलैंड Vs कनाडा ग्रुप-B में शामिल स्विट्जरलैंड और कनाडा के 4-4 अंक हैं। कनाडा बेहतर गोल अंतर के कारण पहले और स्विट्जरलैंड दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इसमें कनाडा ने जीत दर्ज की थी। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। स्विट्जरलैंड को शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी ग्रेनिट झाका से उम्मीद होगी। वहीं कनाडा की निगाहें जोनाथन डेविड पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्विट्जरलैंड: कोबेल, विडमेर, जैक्वेज, अकांजी, रोड्रिगेज, एबिशर, झाका, फ्रायलर, एनडोय, एम्बोलो, वर्गास। कनाडा: क्रेपो, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, सिगुर, लारिया, बुकानन, यूस्टाक्वियो, सालिबा, अहमद, डेविड, लारिन। मैच-50: पहली जीत की तलाश में बोस्निया और कतर ग्रुप-B में शामिल बोस्निया एंड हर्जेगोविना और कतर के 1-1 अंक हैं। दोनों को पहली जीत की तलाश है। दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल में यह पहली भिड़ंत होगी। इनके बीच 2 फ्रेंडली मुकाबले खेले गए हैं। कतर ने एक मैच जीता, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। बोस्निया के स्टार स्ट्राइकर एडिन डजेको टीम को फ्रंट से लीड करेंगे। वहीं कतर की उम्मीदें उनके फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 बोस्निया: वासिल, डेडिक, कांटिक, हदजिकादुनिक, कोलासिनाक, अलाजबेगोविच, सुंजिक, ताहिरोविच, मेमिक, डजेको, डेमिरोविच। कतर: अबुनादा, अल उई, खूखी, मिगुएल, अल ब्रेक, लाये, गाबेर, बौदियाफ, एडमिल्सन, अब्दुलरीसाग, अफीफ। मैच-51: ब्राजील के खिलाफ स्कॉटलैंड को चमत्कार की उम्मीद ग्रुप-C में शामिल ब्राजील का स्कॉटलैंड के खिलाफ एकतरफा बढ़त है। इनके बीच खेले कुल 10 इंटरनेशनल मैचों में 8 मैच ब्राजील ने जीते हैं। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह 5वीं भिड़ंत होगी। पिछले 4 मैचों में ब्राजील ने 3 जीते हैं। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। स्कॉटलैंड को मिडफील्ड में स्कॉट मैकटोमिने के जुझारू खेल पर भरोसा होगा। वहीं ब्राजील को अपने जादुई विंगर विनीसियस जूनियर से गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्कॉटलैंड: गन, राल्स्टन, हेंड्री, पोर्टियस, रॉबर्टसन, मैकटोमिने, गिलमोर, मैकग्रेगर, मैकगिन, एडम्स, शेंकलैंड। ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मिलिटाओ, मार्विनहोस, अरैना, गुइमारेस, गोम्स, पाक्वेटा, रोड्रिगो, एंड्रिक, विनीसियस जूनियर। मैच-52: मोरक्को के सामने टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैती मोरक्को और हैती ग्रुप-C में शामिल हैं। मोरक्को 4 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। मोरक्को पिछले 39 इंटरेनशल मैच से नहीं हारी है। वहीं हैती लगातार 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। इंटरनेशनल में दोनों देशों यह पहली भिड़ंत होगी। मोरक्को को स्टार विंगर ब्राहिम डियाज से गोलों की उम्मीद होगी। वहीं हैती के लिए उनके कप्तान और गोलकीपर जॉनी प्लेसाइड से उम्मीदें होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 मोरक्को: बोनो, हकीमी, डियोप, रियाद, मजरौई, अल ऐनाउई, बुआद्दी, ब्राहिम डियाज, औनाही, अल खन्नौस, सैबारी। हैती: प्लेसाइड, आर्कस, डेलक्रिक्स, एडे, एक्सपीरियंस, डीडसन, बेलेगार्ड, जीन जैक्स, प्रोविडेंस, इसिडोर, पियरोट। मैच-53: अजेय मेक्सिको को रोकने उतरेगा चेक रिपब्लिक ग्रुप-A में शामिल मेक्सिको और चेक रिपब्लिक के बीच इंटरनेशनल में यह पहली भिड़ंत होगी। स्वतंत्र देश के तौर पर चेक रिपब्लिक ने 2000 में मेक्सिको को एक फ्रेंडली मैच में 2-1 से हराया था। इस टूर्नामेंट में 6 अंकों के साथ मेजबान मेक्सिको टॉप पर है। वह अगले नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुका है। वहीं चेक रिपब्लिक 2 मैचों में 1 अंक पर है। उसे अगले राउंड के लिए उम्मीदें कायम रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। चेक रिपब्लिक को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं मेक्सिको की उम्मीदें उनके धाकड़ फॉरवर्ड सैंटियागो गिमेनेज पर टिकी रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 चेकिया: कोवार, होल्स, हरानाक, क्रेज्ची, कौफाल, डारिडा, सर्व, सादिलेक, सोज्का, पैट्रिक शिक, ह्लोजेक। मेक्सिको: रंगेल, सांचेज, रेयेस, वास्केज़, ग्यार्डो, गुटियरेज, लीरा, रोमो, अल्वराडो, सैंटियागो गिमेनेज, क्विनोनेस। मैच-54: साउथ अफ्रीका और साउथ कोरिया के बीच 'करो या मरो' का मैच ग्रुप-A में शामिल साउथ अफ्रीका और साउथ कोरिया की सीनियर टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। साउथ कोरिया 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसे आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है। वहीं साउथ अफ्रीका (1 अंक) को हर हाल में जीत चाहिए। साउथ अफ्रीका को अपने मिडफील्डर तेबोहो मोकोएना से करिश्मे की उम्मीद होगी। वहीं साउथ कोरिया को सुपरस्टार और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से बड़ी गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, ककुलाना, म्वाला, मोदबा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, माकगोपा, मोरिबा। साउथ कोरिया: जो ह्यून-वू, सेओल यंग-वू, किम मिन-जे, क्वोन क्युंग-वोन, किम जिन-सु, ह्वांग इन-बेओम, पार्क योंग-वू, ली कांग-इन, जेओंग वू-येंग, सोन ह्युंग-मिन, चो गुए-सुंग।
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को भद्र राजयोग का कमाल, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, कुंभ वालों को मिल सकती है बड़ी नौकरी! पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि है. इस दिन पर खास संयोग बन रहा है. आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक दशमी रहेगी और फिर एकादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज दोपहर 01:59 चित्रा नक्षत्र सक्रिय रहेगा और फिर स्वाति नक्षत्र लग जाएगा. आज पूरे दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा. ऐसे में आज राशियों का समीकरण बहुत अलग होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज बुधवार को आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और शंख योग के साथ बुधादित्य योग और परिध योग का महासंयोग बन रहा है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 24 जून 2026 (Today Horoscope 24 June 2026)
1.मेष
मेष राशि के जातकों को आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. माता-पिता का सुख मिल सकता है. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. तीर्थाटन, देशाटन का योग बन रहा है. नए कार्यों से धन लाभ हो सकता है. कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. आज कोर्ट के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आज सरकारी नौकरी मिल सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- संकट मोचन हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन लोगों की माली हालत में सुधार हो सकता है. नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर बनाने का प्रबल योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे और देश-विदेश की यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन में सुधार हो सकता है.
सावधानी- कटु भाषा बोलने से परहेज करें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
3.मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की आज महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी. आत्मबल से बड़े कार्य संपन्न होंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का योग बन रहा है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे. जीवनसाथी से सुख मिल सकता है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी. दूर देश की यात्रा का योग बन रहा है. आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है. गृह निर्माण करा सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य कर सकते हैं. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे.
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- शिव जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-8
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज व्यापार करने के नए अवसर मिलेंगे. धन की स्थिति शानदार होगी और सामाजिक प्रगति का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और विदेश से धन लाभ होगा.
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- गायत्री उपासना करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय अनुकूल है. इन लोगों को आज चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. कई रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी और पिता का सहयोग मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- चिड़ियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला
तुला राशि के जातकों की आज योजनाएं पूर्ण होंगी. आज इन लोगों के लिए धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य जीवन में सुधार होने की संभावना है. रियल एस्टेट में पूंजी निवेश से लाभ होंगे. देश-विदेश घूमने जा सकते हैं और सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.
सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चींटियों को आटा, गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज व्यापार से धन लाभ हो सकता है. आज किसी तनाव में न रहें और परिवार को समय देना हितकर रहेगा. आज इन लोगों की धन की स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आज इन लोगों को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त हो सकता है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु
धनु राशि के लोगों का आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. इन लोगों को आज प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिलने का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान दें और मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. तेज गति से गाड़ी न चलाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें और आय के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
11.कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए. आय के संसाधनों में लाभ होने का योग है. अज्ञात कारणों से चिंतित रहेंगे और भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. कुंभ राशि के लोग आज रियल स्टेट में पूंजी निवेश से लाभ पाएंगे.
सावधानी- साझेदारी व्यापार करने से बचें
उपाय- पौधा रोपण करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
12.मीन
मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन कर्म क्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त करने वाला साबित होगा. आप लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नए व्यापार करने के अवसर प्राप्त होंगे. गृह-निर्माण का योग बन रहा है. माता-पिता का सुख मिल सकता है और आय के क्षेत्र में उन्नति होने का योग है. पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ होगी. शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती. धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)




