A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को भद्र राजयोग का कमाल, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, कुंभ वालों को मिल सकती है बड़ी नौकरी! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि है. इस दिन पर खास संयोग बन रहा है. आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक दशमी रहेगी और फिर एकादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज दोपहर 01:59 चित्रा नक्षत्र सक्रिय रहेगा और फिर स्वाति नक्षत्र लग जाएगा. आज पूरे दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा. ऐसे में आज राशियों का समीकरण बहुत अलग होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज बुधवार को आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और शंख योग के साथ बुधादित्य योग और परिध योग का महासंयोग बन रहा है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 24 जून 2026 (Today Horoscope 24 June 2026)

1.मेष

मेष राशि के जातकों को आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. माता-पिता का सुख मिल सकता है. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. तीर्थाटन, देशाटन का योग बन रहा है. नए कार्यों से धन लाभ हो सकता है. कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. आज कोर्ट के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आज सरकारी नौकरी मिल सकती है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- संकट मोचन हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन लोगों की माली हालत में सुधार हो सकता है. नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर बनाने का प्रबल योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे और देश-विदेश की यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन में सुधार हो सकता है.

सावधानी- कटु भाषा बोलने से परहेज करें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

3.मिथुन

मिथुन राशि के जातकों की आज महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी. आत्मबल से बड़े कार्य संपन्न होंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का योग बन रहा है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे. जीवनसाथी से सुख मिल सकता है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी. दूर देश की यात्रा का योग बन रहा है. आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है. गृह निर्माण करा सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य कर सकते हैं. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- शिव जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-8

5.सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज व्यापार करने के नए अवसर मिलेंगे. धन की स्थिति शानदार होगी और सामाजिक प्रगति का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और विदेश से धन लाभ होगा.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- गायत्री उपासना करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 8

6.कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय अनुकूल है. इन लोगों को आज चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. कई रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी और पिता का सहयोग मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- चिड़ियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला 

तुला राशि के जातकों की आज योजनाएं पूर्ण होंगी. आज इन लोगों के लिए धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य जीवन में सुधार होने की संभावना है. रियल एस्टेट में पूंजी निवेश से लाभ होंगे. देश-विदेश घूमने जा सकते हैं और सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

सावधानी- भावुकता से बचें 
उपाय- चींटियों को आटा, गुड़ खिलाएं 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज व्यापार से धन लाभ हो सकता है. आज किसी तनाव में न रहें और परिवार को समय देना हितकर रहेगा. आज इन लोगों की धन की स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आज इन लोगों को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त हो सकता है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु

धनु राशि के लोगों का आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. इन लोगों को आज प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिलने का योग बन रहा है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान दें और मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. तेज गति से गाड़ी न चलाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें और आय के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं 
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8

11.कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को आज अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए. आय के संसाधनों में लाभ होने का योग है. अज्ञात कारणों से चिंतित रहेंगे और भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. कुंभ राशि के लोग आज  रियल स्टेट में पूंजी निवेश से लाभ पाएंगे.

सावधानी- साझेदारी व्यापार करने से बचें
उपाय- पौधा रोपण करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

12.मीन

मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन कर्म क्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त करने वाला साबित होगा. आप लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नए व्यापार करने के अवसर प्राप्त होंगे. गृह-निर्माण का योग बन रहा है. माता-पिता का सुख मिल सकता है और आय के क्षेत्र में उन्नति होने का योग है. पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ होगी. शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती. धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं.

सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2026: भगवान विष्णु चार महीने के लिए करेंगे योगनिद्रा में प्रवेश, जानें देवशयनी एकादशी की सही तारीख व महत्व

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: बुधवार को करें भगवान गणेश जी की पूजा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 जून 2026 के दिन की शुरुआत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से होगी, जो शाम 06 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद अगले दिन तक एकादशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा चित्रा नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक उसके बाद स्वाति नक्षत्र होगा. गणेश जी को समर्पित बुधवार का व्रत रखना भी आज शुभ रहेगा. हालांकि, इसके अलावा कोई और व्रत या त्योहार आज नहीं है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 24 जून 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 24 जून 2026
  • दिन- बुधवार
  • तिथि- द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि शाम 06 बजकर 12 मिनट तक उसके बाद एकादशी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक उसके बाद स्वाति नक्षत्र होगा.
  • सूर्योदय- सुबह 5:24 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:22 बजे 
  • करण- तैतिल, गर
  • चंद्रमा- तुला राशि 
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है 
  • राहुकाल- 12:23 से दोपहर 2:08 तक
  • दिशा शूल- उत्तर 
  • महामंत्र- ॐ गं गणपतये नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर तुला राशि में गोचर होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 30 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 14 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 24 जून दोपहर 02:35 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 25 जून को सुबह 01:54 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:10 मिनट से 04:58 मिनट तक
अमृत काल सुबह 07:32 बजे से सुबह 09:17 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 07:27 मिनट से सुबह 09:08 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12:02 मिनट से दोपहर 12:56 मिनट तक.

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Mahesh Navami 2026: आज महेश नवमी पर शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों के शुरू हो रहे अच्छे दिन

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है

कप्तान अक्षर पटेल अपने दोस्त और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की अगले IPL सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स फ़्रैंचाइज़ी में वापसी की घोषणा से बहुत खुश हैं। हाल के IPL इतिहास में खिलाड़ियों के सबसे अहम ट्रेड में से एक में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत को DC में ट्रेड किया गया है, जबकि कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ जाएंगे। 15 करोड़ रुपये की बदली हुई फ़ीस पर कैपिटल्स में ट्रेड किए जाने के बाद पंत की IPL सैलरी में काफ़ी कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ की फ़्रैंचाइज़ी से जुड़ने के बाद कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फ़ीस पर ही खेलते रहेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!


दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें पटेल ने पंत का टीम में स्वागत किया। पटेल ने वीडियो में कहा कि जब वह पहले यहां थे, तो वह मेरे कप्तान थे और मेरी अगुवाई कर रहे थे। उस समय हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं था कि 'मैं कप्तान हूं, मैं तुम्हें यह या वह बताऊंगा'। हम आपसी समझ से काम करते थे। उन्हें पता है कि वह एक सीनियर खिलाड़ी हैं, और मुझे पता है कि मैं एक सीनियर खिलाड़ी हूं। हमारी आपसी समझ थी कि किसी खास स्थिति में वह क्या बेहतर कर सकते हैं और क्या नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि एक दोस्त और कप्तान के तौर पर, मैं उससे यही कहूंगा कि उसे पता है कि उस पर मेरी या फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है। यह उसका अपना घर है; वह यहां कई सालों से खेल रहा है। दिल्ली उसका घर है, इसलिए मुझे उससे ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि कप्तान के तौर पर उसे मेरी तरफ से पूरी आज़ादी मिलेगी। अपनी बात खत्म करते हुए पटेल ने कहा कि बस मज़ा करो। अपने अंदाज़ का मज़ा लो। फ़ॉर्म अस्थायी होती है, क्लास स्थायी होती है। तुम उसी श्रेणी के खिलाड़ी हो। तुम्हें हमारी तरफ से पूरी आज़ादी है। बस अपना खेल खेलो और मज़ा करो। उसके लिए यही संदेश होगा।
 

इसे भी पढ़ें: भारत की युवा सनसनी Sri Charani बनीं ICC T20I की नंबर 1 बॉलर, रचा इतिहास!


पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। नीलामी में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली के बाद 2025 में LSG में जाने से पहले, उन्होंने आठ IPL सीज़न में DC का प्रतिनिधित्व किया था।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Wed, 24 Jun 2026 15:12:02 +0530

  Videos
See all

Command Centre with Major Gaurav Arya: ट्रंप के चक्कर में पाकिस्तान ने बोला झूठ? | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T10:05:21+00:00

Pune Murder Case | सिया और चेतन के खौफनाक प्लान का सनसनीखेज खुलासा! Ketan Agarwal Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T10:01:00+00:00

Ram Mandir Chori Kand: राम मंदिर मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई | Ram Mandir | Ayodhya | High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T10:06:16+00:00

News Ki Pathshala| Rubika Liyaquat | ममता बनर्जी से छिन गई TMC ! #shorts #mamatabanerjee #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T10:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once