Anne Hathaway pregnancy: 43 की उम्र में तीसरी बार मां बनेंगी ऐनी हैथवे, बेबी बंप का Video शेयर कर दी खुशखबरी
Anne Hathaway pregnancy: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और ऑस्कर विजेता ऐनी हैथवे ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया।
प्रेग्नेंसी की अटकलों के बाद ऐनी ने दी खुशखबरी
कुछ दिनों पहले छुट्टियों के दौरान ऐनी हैथवे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब अभिनेत्री ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं।
वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ एक प्यारा कैप्शन भी शेयर किया, जिसमें लिखा- x Baby, I’m yours x. इस ऐलान के बाद दुनियाभर से फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
दो बेटों के माता-पिता हैं ऐनी और एडम
ऐनी हैथवे और एडम शुलमैन ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों पहले से ही दो बेटों के माता-पिता हैं। उनका बड़ा बेटा जोनाथन 10 साल का है, जबकि छोटा बेटा जैक 6 साल का है।
ऐनी हैथवे की हालिया प्रोजेक्ट्स
ऐनी हैथवे अपने प्रोफेशनल जीवन में भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में वह फिल्म 'द डेविल वेयर्स प्राडा 2' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' में नजर आएंगी, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
छत्तीसगढ़ी संगीत में नया धमाल: संजय अग्रवाल की पेशकश 'कोई देखे तोला' नई जोड़ी मचाएगी धूम
रायगढ़। छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं के अनुरूप खुद को पूरी तरह बदल लिया है। बॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ी एल्बम्स भी अपने बेहतरीन और रूमानी अंदाज में बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
इसी कड़ी में ए ई कैसेट्स के उस सुनहरे 'गोल्डन एरा' की यादों को समेटे, ए ई सिनेमा के बैनर तले 'शो-मैन' संजय अग्रवाल 'रायगढ़िया' एक बार फिर छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक नया मील का पत्थर गाड़ने जा रहे हैं।
रायगढ़ । ए ई सिनेमा के बैनर तले, संजय अग्रवाल की एक और धमाकेदार पेशकश 'कोई देखे तोला' गाना आज रिलीज होने जा रहा है। @RaigarhDist #Chhattisgarh #Songreleasing pic.twitter.com/7VPOT3KAEn
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 20, 2026
कई गायकों को शिखर तक पहुंचाया
संजय अग्रवाल हमेशा से नई और उभरती प्रतिभाओं पर भरोसा जताने और उन्हें फर्श से अर्श तक पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। इस क्रम में उन्होंने रायगढ़ के कई गायकों को शिखर तक पहुंचाया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बार नवागत पीढ़ी की बेहद खूबसूरत और कमसिन जोड़ी तुषार सोलंकी और प्राची साहू को मौका दिया है। यह नई जोड़ी अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने के लिए तैयार है।
न्यू म्यूजिक वीडियो एल्बम 'कोई देखे तोला' आज होगा लॉन्च
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के ग्लैमर और एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले सुपरस्टार जयेश कामवरूपु ने इस बार निर्देशन की कमान संभाली है। उनके जादुई और रूमानी निर्देशन में सजा यह न्यू म्यूजिक वीडियो एल्बम 'कोई देखे तोला' आज लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को देखना और सुनना अपने आप में एक बेहद सुखद और जादुई अहसास होगा।
कंचन जोशी और तुषार सोलंकी की दिलकश आवाज
इस गाने को अपनी मखमली धुन और दिल को छू लेने वाले शब्दों से सजाया है मशहूर गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर अमित प्रधान ने, जिसका संगीत युवाओं को इसे बार-बार गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। वहीं, सुरीली आवाज की मल्लिका कंचन जोशी और खुद तुषार सोलंकी की दिलकश आवाज में गाया यह रोमांटिक गाना रिलीज होते ही हर युवा की जुबान पर चढ़ने के लिए तैयार है।
यह गाना सफर को बनाएगा यादगार
इस गाने का संगीत इतना कर्णप्रिय और सुरीला है कि, इसे न केवल सुना जा सकता है, बल्कि गहराई से महसूस भी किया जा सकता है। लॉन्ग ड्राइव या सफर के दौरान कार के म्यूजिक बॉक्स में इसे सुनना आपके सफर को एक बेहद खूबसूरत और यादगार अहसास में बदल देगा।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















.jpg)



