Responsive Scrollable Menu

चारधाम और हेमकुंड यात्रा को लेकर CM धामी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. सचिवालय में आयोजित बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए. सीएम ने कहा कि देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का राज्य सरकार हार्दिक स्वागत करती है. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अमूल्य धरोहर है. सीएम ने यात्रियों से अपील की है कि वह राज्य के शांत और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लें. सीएम ने लोगों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. 

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

सीएम ने कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल में सामने आई घटनाओं का जिक्र किया. बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. आगे भी सख्ती से कदम उठाए जाएंगे. 

चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी

सीएम ने मीटिंग में आगे कहा कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारू रूप से जारी है. इस साल अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं. हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी लोग आ रहे हैं. सीएम ने कहाकि उत्तराखंड में सिख समुदाय की आस्था के 3 प्रमुख केंद्र है, जिनमें हेमकुंड साहिब

सिख समुदाय के उत्तराखंड में 3 प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सिख समुदाय के तीन प्रमुख आस्था केंद्र—हेमकुंट साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब हैं. यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना देवभूमि की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है. ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुसार, राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत और सम्मान किया जाता है.

भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं पर सीएम ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं पर चिंता जताई. सीएम ने लोगों से अपील की कि वे समाज और समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने वाली अफवाहों से बचें. सभी धर्मों के लोगों ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. सीएम ने साफ किया कि भ्रामक खबरें और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. धामी ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार किसी भी ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करने वाली है, जिससे किसी भी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचे या फिर किसी धर्म और आस्था को नुकसान हो.

सभी धार्मिक स्थल श्रद्धा और प्रेरणा के केंद्र- धामी 

सीएम ने कहा कि राज्य के सभी धार्मिक स्थल श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा के केंद्र हैं. समाज को यहां से सकारात्मक दिशा मिलती है. संवाद, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान संभव है. सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है.

 

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मानसून ने आज महाराष्ट्र में दस्तक दे दी. इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार (24 जून) को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 24 जून को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है.

इस दौरान कई राज्यों में आंधी-तूफान भी आ सकता है. बुधवार को जिन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश और बिहार भी शामिल है. इस दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी कहर बरपा सकती हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है.

अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून

भारत मौसम विभाग विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात के कुछ इलाकों के साथ-साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों आगे बढ़ने की संभावना है. इस दौरान मानसून मध्य प्रदेश में भी दस्तक दे सकता है. इसके बाद के 3-4 दिनों के भीतर झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के परिस्थितियां बनी हुई हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मानसून के दस्तक देने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है.

19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 24 जून को देश के 19 राज्यों भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय और त्रिपुरा भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की भी आशंका है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने 58 गेंदों में शतक ठोक दिलाई श्रीलंका को जीत, छक्कों की सेंचुरी भी जड़ी

Sri Lanka Women vs Ireland Women: ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से रौंद दिया. 131 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 15.3 ओवर में हासिल किया. श्रीलंका को ये जीत कप्तान चामरी अटापट्टू की तूफानी सेंचुरी की वजह से मिली. Tue, 23 Jun 2026 22:11:18 +0530

  Videos
See all

Lucknow Fire News : लखनऊ अग्निकांड में बहन की मौत..भाई की बातें सुन रो देंगे आप! | Aliganj | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T17:05:26+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap Full Show: Lucknow Fire Incident में कितनी लापरवाही की गई? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T17:05:41+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | अपने MP, MLA क्यों नहीं संभाल पाए? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T17:15:44+00:00

Top Headlines Of The Day: Lucknow Fire | Ram Mandir | Bhojpur Encounter | NEET | Padma Awards 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T17:09:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers