IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ी आयरलैंड की फ्लाइट, पहले मैच में खेलते ही तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi Sachin Tendulkar Debut Record: टी-20 क्रिकेट में सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे ही आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वैभव की उम्र फिलहाल 15 साल ही है.
तृषा ने विजय को जन्मदिन पर नहीं दी बधाई:पिछले साल किया था विश, इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहीं, अनबन की अटकलें तेज
अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने सीएम विजय के 52वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कोई विश पोस्ट नहीं की। पिछले साल तृषा ने विजय के जन्मदिन पर उनके साथ की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही यह बात भी नोटिस में आई है कि तृषा इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो नहीं कर रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कथित अनबन की अटकलें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि विजय के तलाक की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ा। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। वहीं, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट के दिन तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं। विजय और तृषा ने 'गिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण पहली बार उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, 2008 में रिलीज हुई 'कुरुवी' के बाद दोनों 15 साल तक किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए। 2023 में दोनों 15 साल बाद फिल्म 'लियो' में साथ नजर आए थे। तृषा की फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही तृषा हाल ही में आरजे बालाजी निर्देशित फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या के साथ नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 309 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में आरजे बालाजी ने विलेन की भूमिका निभाई, जबकि इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं, विजय राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं है। फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC सर्टिफिकेशन और कानूनी विवाद के चलते इसे टाल दिया गया। ……………… ये खबर भी पढ़ें… विजय का नाम सुन शरमाईं तृषा कृष्णन:फैन ने कहा- थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है; एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट चेन्नई में शुक्रवार को थिएटर से बाहर निकलते समय एक फैन ने तृषा कृष्णन से विजय का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ब्लश कर गईं। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








