Responsive Scrollable Menu

क्या UK07 Rider अनुराग डोभाल का हो रहा है Divorce? पत्नी से अलग होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनुराग अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ लगातार कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक सवाल और जवाब सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सीधे और तीखे सवाल पूछ डाले। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या उनका और उनकी पत्नी रितिका चौहान का तलाक हो रहा है? अनुराग ने इस पर खुलकर बात की और अपना पॉइंट ऑफ व्यू सामने रखा।

व्लॉग्स से क्यों गायब हैं रितिका और बेबी?

फैंस काफी समय से नोटिस कर रहे थे कि अनुराग के व्लॉग्स में न तो उनकी वाइफ रितिका दिख रही हैं और न ही उनका बच्चा। इस पर रिएक्ट करते हुए अनुराग ने कहा, "मुझे पता है कि यह सवाल बहुत से लोगों के दिमाग में चल रहा है। पहले मैं व्लॉग्स में चीजें छुपाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं कर रहा हूं। सच यह है कि रितिका और मैं अभी साथ नहीं रह रहे हैं। हम दोनों एक मुश्किल दौर से गुजरे हैं और इस सिचुएशन से हील होने के लिए हम दोनों को ही पर्सनल स्पेस और टाइम की जरूरत है। जब तक आप खुद अंदर से खुश नहीं होंगे, तब तक आप किसी और को खुश नहीं रख सकते।"
 

इसे भी पढ़ें: Rooh Announced: Emraan Hashmi की हॉरर की दुनिया में वापसी, नई फिल्म 'रूह' का खौफनाक टीज़र आउट


क्या सच में हो रहा है तलाक?

तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए अनुराग ने कहा, "फिलहाल डिवोर्स जैसा कुछ भी नहीं है। हम बस एक-दूसरे को टाइम दे रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम जरूर साथ आएंगे। मेरी इस वक्त सबसे बड़ी प्रायोरिटी एक ऐसा घर बनाना है, जहां रितिका और मेरा बच्चा आराम से रह सकें। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटूंगा। वो अपनी लाइफ में स्पेस एंजॉय कर रही है और मैं अपनी। मैं हर 10-15 दिन में उनसे मिलने जाता हूं, क्योंकि मैं किसी पर भी साथ रहने का प्रेशर नहीं डाल सकता।"

Continue reading on the app

Train New Rules: 1 जुलाई से बदल बदल रहे रेलवे के नियम, जानें पूरी डिटेल

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार रेलवे नियमों में कई अहम बदलाव करने की तैयारी कर रही है, जिनका असर सीधे यात्रियों पर पड़ सकता है। प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने, किसी अन्य व्यक्ति के टिकट पर सफर करने और महिलाओं के आरक्षित कोच में अनधिकृत रूप से बैठने पर पहले से ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे अधिनियम 1989 में संशोधन के तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव है। यदि कोई यात्री टिकट के बिना या पहले इस्तेमाल किए जा चुके टिकट के साथ यात्रा करते हुए पाया जाता है, तो उसे किराए के साथ अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।

नए नियमों में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी टिकट का उपयोग करने वालों पर भी सख्ती की गई है। ऐसे मामलों में टिकट जब्त किया जा सकता है और संबंधित यात्री से कम से कम 500 रुपये जुर्माना वसूला जा सकता है।

रेलवे परिसर में बिना अनुमति सामान बेचने और भीख मांगने वालों के खिलाफ भी कड़े प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना और बार-बार अपराध करने पर जेल की सजा भी हो सकती है।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए आरक्षित कोच, सीट या बर्थ पर अनधिकृत रूप से बैठने वाले पुरुष यात्रियों पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों को ऐसे यात्रियों को तत्काल हटाने का अधिकार भी दिया जाएगा।

हालांकि इन नियमों को लागू करने के लिए अलग से आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि ये बदलाव 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे के नवीनतम नियमों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें और निर्धारित नियमों का पालन करें।

Continue reading on the app

  Sports

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से किया गया सम्मनित

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया. Tue, 23 Jun 2026 18:11:23 +0530

  Videos
See all

Lucknow Coaching Fire Incidence: आग के बीच पुलिस का रियल हीरो वाला रेस्क्यू #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:45:28+00:00

गौमाता के रक्षकों पर देखो, कैसा ये अन्याय हुआ है.... #seonimalwa #courtverdict #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:41:27+00:00

Bharat Tiwari Encounter News Updates | भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी घमासान हाई ! Bhojpur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:43:12+00:00

Top Headlines Of The Day: Lucknow Fire | Ram Mandir | Padma Awards 2026 | NEET | MEA | PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:44:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers