क्या Delivery Trading शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म निवेश के लिए है आसान तरीका
Share Market को शार्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए बढ़िया माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी लंबी अवधि के लिए शेयर खरीदना चाहते हैं और बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो Delivery Trading काफी बढ़िया और सुरक्षि विकल्प हो सकता है. अगर आपको इसके बारे में कम जानकारी है तो नीचे ये कैसे काम करता है इसमें शेयर कैसे रखे जाते हैं इसके बारे में जानने को मिल सकता है.अगर आप इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको को इसके बारे में समझना बेहद जरूरी है.
Delivery Trading क्या होती है?
शेयर बाजार में निवेश का का एक तरीका Delivery Trading भी है, जिसमें निवेशक किसी कंपनी के शेयर लंबी अवधि के लिए खरीदते हैं और ख़रीदे हुए शेयर Demat Account में रखे जाते हैं. इन शेयरों को इन्वेस्टर अपनी जरूरत और बाजार की स्थिति के हिसाब से बेच सकते हैं बिना किसी समय सीमा के. इसको उदहरण के साथ समझते हैं, अगर आपने आज कोई शेयर खरीदा हैं और उसी दिन बेचने के बजाय उसे अपने पास रखते हैं, तो इसे Delivery Trading कहा जाता है.
Delivery Trading कैसे काम करती है?
Delivery Trading में आप जब किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं और उन्हें बेचते नहीं हैं और जब तक आप ट्रेड पूरा होता है तब वे शेयर आपके डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं. इसके बाद आप उन्हें जितनी देर चाहें अपने पास रख सकते हैं। मकान लिजिएं अपने किसी कंपनी के 100 शेयर ₹500 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे हैं और जिस कंपनी के शेयर अपने ख़रीदे हैं और आपको लगता हैं की उनकी कीमत आगे जाकर काफी अच्छी हो सकती हैं उस समय आप उन शेयर को होल्ड पर डाल देते हैं और और सही समय आने पर बेच सकते हैं.
Delivery Trading के फायदे
1.अच्छी कंपनियों के शेयर सोच समझ कर खरीदने से आपको लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है.
2. आपको जल्दी में शेयर बेचने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती है.
3. खरीदे हुए शेयर पर कंपनी द्वारा डिविडेंड, बोनस शेयर या राइट्स इश्यू का लाभ मिल सकता है.
4. आपको बार- बार शेयर बाजार को देखने की जरूरत नहीं होती है जिसकी वजह से आपको स्ट्रेस नहीं रहता है.
Delivery Trading में ध्यान रखने योग्य बातें
इन्वेस्टमेंट से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की जांच करना चाहिए. कभी भी भी सोशल मीडिया, लोगों की सलाह और अफवाहों के बेस पर इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए. इंवेटमेंट से पहले अपने निवेश लक्ष्य और समयावधि के हिसाब से ही करना चाहिए. पोर्टफोलियो में विविधता (Diversification) बनाए रखें। Delivery Trading उन लोगों के लिए बढ़िया मानी जाती है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं.
Varun Dhawan की मां बनने पर ट्रोल हुईं Mouni Roy, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi












.jpg)



