CUET UG Result 2026 OUT, Link: सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट से डाउनलोड करें मार्कशीट
CUET UG Result 2026 OUT, Link: सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 घोषित हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 की फाइनल आंसर- key पहले ही जारी कर दी थी. जिन उम्मीदवार ने कॉलेज में दाखिले के लिए CUET UG एग्जाम दिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या examinationservices.nic.in पर जाकर आंसर-की और रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. नतीजों को जारी करते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया था.
CUET UG ऑब्जेक्शन के बाद हटाए गए थे 7 सवाल
NTA ने सीयूईटी UG प्रोविजनल आंसर-की जारी करते ही आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था. इस ऑब्जेक्शन के बाद, CUET यूजी की परीक्षा में आए 7 सवाल हटा दिए गए थे. समीक्षा प्रक्रिया के बाद जिन सवालों में गलतियां या कमियां पाई गईं थी, उन्हें फाइनल वैल्यूएशन से हटा दिया गया था.
ये भी पढ़ें- CBSE के नए नियम लागू, री-इवैल्यूएशन के बाद छात्रों को मिलेगा ये बड़ा अधिकार, जानिए क्या होगा अगला कदम
मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर दिख रहे CUET UG Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज आपके सामने आएगा. इसमें मांगी गई जानकारियां और DOB भरकर सब्मिट करें.
- कैप्चा कोड भरकर दर्ज करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- आप इस रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी निकाल लें.
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि CUET UG 2026 रिजल्ट जारी होते ही अंडरग्रैजुएट्स के लिए कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. DU, BHU और JNU जैसी बड़ी यूनिवर्सिटीज काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी करेंगी. छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन की तारीखें चेक कर सकते हैं.
ये रहा एक्टिव लिंक
स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें ये डिटेल
CUET रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इन डिटेल्स को जरूर चेक करना चाहिए:
- स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- विषय की जानकारी
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस
DU अब जारी करेगा अपनी कटऑफ लिस्ट
बता दें कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल 15,68,867 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 11,64,098 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. NTA ने घोषणा की है कि इस बार कुल 244 संस्थान CUET यूजी 2026 एडमिशन प्रोसेस में हिस्सा ले रहे हैं. अब दिल्ली विश्वविद्यालय भी कोर्स वाइस अपनी कटऑफ लिस्ट जारी करेगा. साल 2025 में DU के मेन कॉलेजों में बीकॉम, बी ए पॉलिटिक्ल साइंस और बीए इकॉनमिक्स जैसे कोर्स के लिए सबसे ज्यादा कटऑफ लिस्ट जारी की गई थी. बता दें कि इस बार डीयू में एडमिशन प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को CUET UG 200 में कम से कम 700 से ज्यादा अंक लाने जरूरी होंगे.
DU में एडमिशन के लिए CUET में कितना स्कोर होना चाहिए?
विशेषज्ञों के अनुसार, सीयूईटी यूजी में 700+ मार्क्स लाने बहुत जरूरी होंगे. इससे ऊपर अंक लाने वाले उम्मीदवार ही 98-99 पर्सेंटाइल के दायरे में आएंगे. जबकी 500 से 600+ अंक लाने वाले छात्रों को 90 पर्सेंटाइल के दायरे में रखा जाएगा. ये अच्छे मार्क्स होते हैं.
कब हुई थी परीक्षा?
NTA ने 11 मई से 31 मई और 6-7 जून 2026 तक देश के 321 परीक्षा शहरों में CUET यूजी परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 जून 2026 को जारी की गई, जिसके साथ प्रश्न पत्र और अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर भी उपलब्ध कराए गए. इस परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल थे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 विषय-आधारित विषय और एक सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) शामिल थी.
ये भी पढ़ें- कौन हैं रांची की अवनी केजरीवाल? जिसने CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन में हासिल किए 100% अंक, बनीं स्टेट टॉपर
15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के हुए ऋषभ पंत, कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13.5 करोड़ में बनाया अपना
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav : ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाई-प्रोफाइल ट्रेड पूरा किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी के लिए तैयार हैं, वो पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान खेलते थे. वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल होंगे, दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर वो लखनऊ की टीम में शामिल होंगे. ये आईपीएल 2027 से पहले सबसे पहली और सफल ट्रेड है.
???? Announcement ????
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
ऋषभ पंत को हुआ 12 करोड़ का नुकसान
ये इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हाल के IPL इतिहास की सबसे बड़ी प्लेयर ट्रेड में से एक है. पंत उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं जहां उन्होंने 2016 और 2024 के बीच नौ सीजन बिताए थे, जिसमें उन्होंने 111 मैच खेले थे, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा मैच हैं. लगभग एक दशक तक फ्रेंचाइजी के जाने-माने चेहरों में से एक रहे थे. उन्होंने 2021 से 2024 तक चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी.
Thank you Rishabh for all the memories ????❤️ pic.twitter.com/c8NxWjl1KN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) June 23, 2026
टाटा आईपीएल 2025 प्लेयर ऑक्शन में पंत को लखनऊ ने रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ में खरीदा था. जो IPL इतिहास में सबसे बड़ी बोली थी. ट्रेड के बाद पंत 15 करोड़ की बदली हुई फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आएंगे. ऋषभ पंत को कुल 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.
???? Trade complete ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 23, 2026
Rishabh Pant returns to Delhi Capitals, while Kuldeep Yadav will join Lucknow Super Giants, officially completing a player trade between the two teams.#IPL pic.twitter.com/WJ7xDIwJp6
ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| आईपीएल | 139 | 136 | 21 | 3865 | 128* | 33.6 | 2633 | 146.8 | 2 | 20 | 349 | 181 |
कुलदीप को नहीं हुआ कोई भी फायदा
कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सीजन तक बहुत सफल रहने के बाद लखनऊ सुपर में शामिल हुए हैं. 2022 में फ्रेंचाइजी में आने के बाद से बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं और खुद को टूर्नामेंट में सबसे असरदार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है. भारत के प्रमुख व्हाइट-बॉल गेंदबाजों में से एक कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे.
कुलदीप यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. कुलदीप 2012 से 2014 तक मुंबई के लिए खेले. उनके बाद 2016 से लेकर 2021 तक केकेआर के लिए खेले. इसके बाद 2022 से लेकर 2026 तक कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए. अब वो 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.
One of us. Always. ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 23, 2026
We will miss you, Tiger! ????❤️ pic.twitter.com/GpCh0sSXaK
कुलदीप यादव का आईपीएल करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | फेंकी गई गेंदें | मेडन ओवर | दिए गए रन | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकोनॉमी | औसत | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| आईपीएल | 110 | 106 | 2274 | 1 | 3130 | 112 | 4/14 | 8.26 | 27.9 | 20.3 | 4 |
ये भी पढ़ें : सूर्यांश शेडगे को मिला टीम इंडिया में पहली बार मौका, नीतीश कुमार रेड्डी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर किया रिप्लेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











.jpg)





