आएगा मजा अब बरसात का! बारिश में ट्राई करें निमाड़ का देसी स्नैक, एक महीने तक नहीं होगा खराब
Namkeen Shakkar Pare Recipe: बरसात का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसे में हर घर में चाय के साथ खाने के लिए कुछ ना कुछ जरूर बनता है. अगर आप हेल्थी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए ऐसे नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं जो एक बार बनाएंगे तो महीने भर चलेगा. मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र खासकर बुरहानपुर में नमकीन शक्कर पारा लोग ज्यादा पसंद करते हैं. इनकी खासियत यह है कि इन्हें एक बार बनाकर पूरे महीने तक स्टोर किया जा सकता है. इनका कुरकुरापन भी बरकरार रहता है. यह सिर्फ मैदा, रवा, जीरा, नमक और तेल से तैयार होता है. यह स्नैक चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. इतना ही नहीं, इसे सफर के दौरान भी आसानी से साथ ले जाया जा सकता है. वीडियो में एक्सपर्ट फूला बाई ने शक्कर पारे बनाने का आसान तरीका बताया है. अगर आप भी बारिश के मौसम के लिए स्टोर करके रखने वाला स्वादिष्ट और देसी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है.
कद्दू के फूलों से बनाएं बंगाली स्टाइल 'कुम्हड़ो फूल भाजा', चावल-दाल के साथ करें सर्व, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब!
Crispy Pumpkin Flower Fritters: अक्सर लोग कद्दू की सब्जी तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन इसके फूलों को नजरअंदाज कर देते हैं. बंगाल और ओडिशा के घरों में कद्दू के फूलों (Kumro Phool) से तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनमें 'भाजा' सबसे लोकप्रिय है. ये फूल बेहद हल्के होते हैं और बेसन-चावल के आटे के घोल में डिप होकर जब पैन में फ्राई होते हैं, तो इनका क्रंच लाजवाब होता है.
























