Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Prabhasakshi NewsRoom: China से J-10CE Fighter Jets खरीदने वाला है Bangladesh, इससे India पर क्या असर पड़ेगा?

बांग्लादेश अब खुलकर उस मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है जहां वह चीन के साथ अपने सामरिक रिश्तों को खतरनाक स्तर तक ले जाने की तैयारी में है। खबर है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की चीन यात्रा के दौरान ढाका 24 चीनी J-10 CE बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों की खरीद पर आगे बढ़ सकता है। यदि यह सौदा अंतिम रूप लेता है तो यह दक्षिण एशिया की शक्ति संतुलन रेखाओं को बदलने वाली एक बड़ी सामरिक चाल होगी। यही कारण है कि इस घटनाक्रम पर नई दिल्ली की नजर बेहद पैनी है।

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश अगस्त तक इस समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहता है। प्रत्येक विमान की कीमत लगभग चालीस करोड़ डॉलर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह चीनी प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा था ताकि बातचीत को तेजी दी जा सके। दूसरी ओर बांग्लादेशी अधिकारी चीन के विदेश और रक्षा मंत्रियों के साथ अलग बैठकों में सौदे के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह रक्षा खरीद चीन की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह भारत के चारों ओर सामरिक दबाव का घेरा कसना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

हम आपको यह भी बता दें कि ढाका और बीजिंग के बीच केवल लड़ाकू विमान ही चर्चा का विषय नहीं हैं। दोनों देशों के बीच सत्रह दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की तैयारी है जिनमें पंद्रह समझौता ज्ञापन, दो औपचारिक समझौते, एक प्रोटोकाल और एक कार्य योजना शामिल है। रक्षा सहयोग, आधारभूत ढांचा, व्यापार, निवेश और सामरिक साझेदारी को नए स्तर तक ले जाने की तैयारी हो रही है। बांग्लादेश के विदेश सचिव ने चीन को अपना अत्यंत करीबी मित्र, रणनीतिक साझेदार और विकास सहयोगी बताया है। यह बयान अपने आप में संकेत देता है कि ढाका किस दिशा में बढ़ रहा है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तीस्ता परियोजना भी बातचीत के केंद्र में है। यही वह मुद्दा है जिस पर चीन लंबे समय से नजर गड़ाए बैठा है। यदि चीन को तीस्ता क्षेत्र में गहरी घुसपैठ का अवसर मिलता है तो यह भारत की पूर्वोत्तर सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता बन सकता है। चीन पहले ही हिंद महासागर से लेकर हिमालय तक अपनी रणनीतिक उपस्थिति बढ़ा चुका है। अब यदि बांग्लादेश भी उसी धुरी पर तेजी से आगे बढ़ता है तो भारत के लिए सुरक्षा चुनौतियां कई गुना बढ़ सकती हैं।

हालांकि यहां बांग्लादेश को एक बात बेहद स्पष्ट रूप से समझनी होगी। भारत और बांग्लादेश का रिश्ता केवल सीमाओं का रिश्ता नहीं है। यह इतिहास, संस्कृति, भाषा, व्यापार, जल, सुरक्षा और भावनात्मक साझेदारी का संबंध है। 1971 के युद्ध में भारत ने जिस तरह बांग्लादेश की मुक्ति के लिए निर्णायक भूमिका निभाई थी, उसे कोई मिटा नहीं सकता। आज भी बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था, व्यापारिक पहुंच, ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता में भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चीन निवेश दे सकता है, हथियार दे सकता है, लेकिन वह वह भरोसा नहीं दे सकता जो भारत ने हर संकट में बांग्लादेश को दिया है।

ढाका को यह भी समझना होगा कि चीन का इतिहास कर्ज, दबाव और सामरिक नियंत्रण की राजनीति से भरा पड़ा है। जिन देशों ने आंख बंद करके चीनी परियोजनाओं और रक्षा सौदों पर भरोसा किया, वह बाद में आर्थिक और राजनीतिक दबाव के जाल में फंस गए। पड़ोस में श्रीलंका इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। बांग्लादेश यदि केवल तत्काल लाभ देखकर चीन की गोद में बैठने की कोशिश करेगा तो आने वाले समय में उसकी सामरिक स्वतंत्रता कमजोर पड़ सकती है।

बताया जा रहा है कि तारिक रहमान ग्रीष्मकालीन दावोस सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। वह जलवायु नेतृत्व पर मुख्य भाषण भी देंगे और कजाकिस्तान, मंगोलिया, वियतनाम तथा दक्षिण कोरिया के नेताओं से मुलाकात करेंगे। लेकिन असली चर्चा की धुरी चीन और बांग्लादेश के बढ़ते सामरिक संबंध ही रहने वाले हैं।

बहरहाल, नई दिल्ली ढाका की हर चाल पर नजर बनाये हुए है क्योंकि यदि दक्षिण एशिया में चीन की घुसपैठ इसी गति से बढ़ती रही तो आने वाले वर्षों में पूरा क्षेत्र नए तनावों का अखाड़ा बन सकता है। यहां बांग्लादेश को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह इस भ्रम में न रहे कि चीनी J-10 CE बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान भारत के लिए कोई निर्णायक चुनौती बन जाएंगे। भारतीय वायुसेना के पास रॉफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हैं जिनमें मेटियोर जैसी घातक लंबी दूरी की मिसाइलें लगी हैं। इसके अलावा सुखोई 30 एमकेआई, तेजस, आकाश वायु रक्षा प्रणाली, एस-400 रक्षा कवच और अत्याधुनिक रडार नेटवर्क भारत को कई स्तरों पर बढ़त देते हैं। भारतीय वायुसेना के पायलटों का युद्ध अनुभव, नेटवर्क आधारित युद्ध क्षमता और बहुस्तरीय रक्षा ढांचा चीन निर्मित विमानों की चमक को मिनटों में फीका कर सकता है। सच यह है कि चीनी J-10 CE लड़ाकू विमान केवल शक्ति प्रदर्शन का औजार बन सकता है, लेकिन भारत की सामरिक क्षमता के सामने वह किसी भी निर्णायक संघर्ष में ज्यादा देर टिक नहीं पाएगा। बांग्लादेश को समझना होगा कि भारत केवल हथियारों के दम पर नहीं, बल्कि तकनीक, प्रशिक्षण, युद्ध अनुभव और व्यापक सैन्य समन्वय के बल पर क्षेत्र की सबसे मजबूत शक्ति बना हुआ है।

बांग्लादेश को भी यह याद रखना चाहिए कि भूगोल बदलता नहीं। भारत उसका सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी है। चीन हजारों किलोमीटर दूर बैठा रणनीतिक खेल खेल सकता है, लेकिन संकट की घड़ी में सबसे पहले भारत ही खड़ा दिखाई देता है। इसलिए ढाका को संतुलन, समझदारी और दूरदर्शिता के साथ आगे बढ़ना होगा, वरना चीन की चमकदार कूटनीति के पीछे छिपा सामरिक जाल उसके लिए भारी पड़ सकता है।

Continue reading on the app

गर्मी के मौसम में छत को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये 6 पौधे, सूखेंगे भी नहीं और पंखा भी देगा ठंडी हवा, साथ में उमस भी खत्म

Terrace Gardening Tips: गर्मी के मौसम में घर की छत तवे की तरह तपने लगती है, जिससे कमरों का तापमान भी तेजी से बढ़ जाता है और पंखे की हवा भी गर्म व उमस भरी लगती है. ऐसे में अगर आप घर की छत पर सही तरीके से पौधे लगा दें, तो ना सिर्फ छत ठंडी रहेगी बल्कि कमरे भी स्वाभाविक रूप से ठंडे महसूस होंगे. यहां हम बता रहे हैं ऐसे 6 पौधों के बारे में जो आपकी छत को प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को बड़ा झटका! ऑलराउंडर Nitish Kumar Reddy UK दौरे से बाहर, चोट बनी मुसीबत

भारत के लिए एक और झटका यह है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी UK के आने वाले व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ ODI सीरीज़ के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी। उम्मीद थी कि रेड्डी हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे, जो लगातार चोटों के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। MRI से पता चला है कि उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन है और फ़ाइबर में भी दिक्कत (टूट-फूट) आई है। उन्हें आगे की जांच के लिए COE में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
 

इसे भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 | Mohammad Kaif ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर दिया बड़ा बयान, फिटनेस और जुनून को बताया अहम


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नितीश को अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने में कम से कम चार हफ़्ते लगेंगे और इसमें और ज़्यादा समय भी लग सकता है। इसका मतलब है कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से बाहर हो गए हैं। अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे से पहले नीतीश चोटिल हो गए थे और इस वजह से लखनऊ में होने वाला मैच नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम के लिए चिंता की बात यह थी कि कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस ऑलराउंडर को अपनी क्वाड (जांघ की मांसपेशी) में कुछ दिक्कत थी। 

हालांकि, वह चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध थे और असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी इस बात पर ज़ोर दिया। तीसरे वनडे से पहले डोशेट ने कहा कि नीतीश शायद पिछला मैच भी खेल सकते थे। लेकिन वह कल के मैच के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। इसके बाद, वह तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI में वापस आ गए। SRH के इस ऑलराउंडर को UK में होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए तीनों स्क्वाड में शामिल किया गया था। वह आयरलैंड T20I, इंग्लैंड T20I और वनडे सीरीज़ के लिए नंबर 1 सीम बॉलिंग ऑलराउंडर थे। हालांकि, उनकी चोट भारत के लिए चिंता का विषय है।
 

इसे भी पढ़ें: ICC ने महिला क्रिकेटरों के लिए जारी कीं Return to Play Guidelines, अब मातृत्व और करियर साथ-साथ


भारत ने अभी तक नीतीश की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। टीम में उनके जैसा दूसरा खिलाड़ी मौजूद नहीं है। शिवम दुबे और हर्षित राणा, सीम बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर दूसरे विकल्प हैं। हालांकि, दुबे मुख्य रूप से बैटिंग करते हैं, जबकि हर्षित ज़्यादातर बॉलर हैं। एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर नीतीश की अहमियत तब बढ़ी जब उन्होंने इंडिपेंडेंट फ़ास्ट बॉलिंग कोच स्टेफ़न जोन्स के साथ काम करने के बाद अपनी गेंदबाज़ी की रफ़्तार 120 kmph से बढ़ाकर 130 kmph के आस-पास पहुँचा ली।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 23 Jun 2026 12:03:29 +0530

  Videos
See all

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ अग्निकांड में आग लगते ही कैसे बचाई छात्रों ने जान, VIDEO VIRAL #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:03:21+00:00

Ram Mandir donation row। SIT report submitted। CM Yogi को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कितने नाम शामिल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:01:21+00:00

Ram Mandir Donation Row: दान चोरी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट SIT ने सौंपी | Investigation | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:02:59+00:00

Iran America War Update: अमेरिका-ईरान के बीच होर्मुज पर बनी बात? | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:01:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers