धान किसानों के लिए अलर्ट! भूरा माहू कीट कर सकता है पूरी फसल बर्बाद, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
पेस्टीसाइड एक्सपर्ट अमित सिंह ने कहा कि धान की रोपाई सामान्य तौर पर जून के तीसरे सप्ताह से जुलाई के तीसरे सप्ताह तक की जाती है. फसल की अवधि किस्म के अनुसार 90 से 180 दिनों तक हो सकती है.भूरा माहू का प्रकोप आमतौर पर रोपाई के करीब 35 से 40 दिन बाद शुरू होता है. यह कीट पौधे के निचले हिस्से में छिपकर रस चूसता है, जिससे पौधे कमजोर होकर सूखने लगते हैं. इस स्थिति को कृषि वैज्ञानिक हॉपर बर्न के नाम से जानते हैं
सदियों पुरानी जल धरोहरों को मिलेगा नया जीवन! करोड़ों की लागत से बदलेगी तालाबों की तस्वीर, बढ़ेगा पर्यटन
Nagaur Hindi News: नागौर शहर की ऐतिहासिक जल धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. करीब 10.23 करोड़ रुपये की लागत से गिनाणी, समस और दुलैया तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा. इस परियोजना का उद्देश्य इन ऐतिहासिक जलाशयों की मूल पहचान को बनाए रखते हुए उनका सौंदर्यीकरण और संरक्षण करना है. योजना के तहत तालाबों के आसपास बुनियादी सुविधाओं का विकास, जल संरक्षण से जुड़े कार्य और पर्यावरणीय सुधार किए जाएंगे. इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इन तालाबों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व लंबे समय से नागौर की पहचान का हिस्सा रहा है. परियोजना पूरी होने के बाद ये स्थल पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन के महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















