CBI ने Reliance ADA Group मामलों में RCFL और RHFL के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार, 7,623 करोड़ रुपये की हुई धोखाधड़ी
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिलायंस एडीए (ADA) समूह से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए RCFL और RHFL के पूर्व शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने देवांग मोदी, जो पूर्व में Reliance Commercial Finance Limited (RCFL) के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थे, तथा रवींद्र सुधालकर, जो Reliance Home Finance Limited (RHFL) के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं CEO रहे हैं, को गिरफ्तार किया है.
CBI के अनुसार, RCFL मामले में 13 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) को लगभग 4,097 करोड़ रुपये तथा RHFL मामले में 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को लगभग 3,526 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया. दोनों मामलों में कुल कथित नुकसान 7,623 करोड़ रुपये बताया गया है.
RCFL मामले में क्या आरोप हैं?
जांच में सामने आया है कि देवांग मोदी अप्रैल 2017 से दिसंबर 2018 तक RCFL के CEO के रूप में कार्यरत थे और कंपनी के संचालन से जुड़े प्रमुख निर्णय लेने वाले अधिकारी थे. आरोप है कि उन्होंने ऐसी मध्यस्थ और कंड्यूट (Conduit) कंपनियों को ऋण स्वीकृत किए, जिनको ऋण देना RBI के दिशानिर्देशों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से प्राप्त उधार की शर्तों के विपरीत था.
RHFL मामले में क्या आरोप हैं?
CBI के अनुसार, रवींद्र सुधालकर 1 अक्टूबर 2016 से 31 मार्च 2022 तक RHFL के कार्यकारी निदेशक एवं CEO रहे. जांच में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भी कंपनी की ऋण नीति, NHB एवं RBI के दिशा-निर्देशों तथा बैंकों से उधार लेने की शर्तों के विपरीत जाकर मध्यस्थ कंपनियों को ऋण स्वीकृत किए.
फंड डायवर्जन का आरोप
जांच एजेंसी का दावा है कि RCFL और RHFL द्वारा जुटाए गए धन को रिलायंस एडीए समूह की अन्य कंपनियों में स्थानांतरित किया गया. इनमें प्रमुख रूप से Reliance Capital Limited, Reliance Infrastructure Limited और Reliance Power Limited शामिल हैं.
CBI का आरोप है कि इस कथित फंड डायवर्जन के कारण ऋण देने वाले बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ, जबकि संबंधित कंपनियों और व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया.
अब तक की जांच
CBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और LIC से प्राप्त शिकायतों के आधार पर रिलायंस एडीए समूह से जुड़ी कंपनियों—Reliance Communications Limited, Reliance Home Finance Limited, Reliance Commercial Finance Limited और Reliance Telecom Limited—के खिलाफ कुल सात एफआईआर दर्ज की हैं.
इन मामलों की जांच की निगरानी Supreme Court of India कर रहा है. एजेंसी अब तक रिलायंस एडीए समूह से जुड़े मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
गौरतलब है कि CBI ने 29 मई 2026 को RCom मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 16 आरोपियों को नामजद किया गया था. इनमें कंपनी, RCom के पांच वरिष्ठ अधिकारी तथा दस बैंक अधिकारी शामिल थे. CBI ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: Hybrid Funds क्या हैं, ये कैसे जोखिम कम करने के साथ दे सकते हैं बेहतर रिटर्न?
IND vs ENG: कब और कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज, यहां देखें सभी डिटेल्स
IND vs ENG: भारतीय टीम अब अपना अगला वनडे सीरीज जुलाई में खेलेगी. टीम इंडिया 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी. टीम इंडिया की इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. जहां पहले मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा. बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टी20 और वनडे दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. तो आइए जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज कब और कहां खेला जाएगा और मैच की टाइमिंग क्या होगी.
कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. डे-नाइट होने के कारण यह मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. वहीं भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.
कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. वहीं दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. दरअसल डे-नाइट होने के कारण यह मैच शाम में शुरू होगा. जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से ही शुरू होगा. क्रिकेट फैंस को इस कांटे की टक्कर वाली सीरीज का बेसब्री से इंतजार है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी नजर
रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. रोहित ने हाल ही में घर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज में हिटमैन अच्छे फॉर्म में नजर आए थे. पहले मैच में उन्होंने 16 गेंद पर 16 रन बनाए थे. जबकि दूसरे मैच में रोहित ने 39 गेंद पर 48 रन बनाए थे. वहीं तीसरे और आखिरी वनडे मैच में रोहित ने 69 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौका और 3 छक्का शामिल रहा.
वहीं विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे क्योंकि वह चोटिल थे और पूरी तरह से फिट नहीं थे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से कोहली टीम इंडिया में वापसी करेंगे, यानी फैंस एक बार फिर रोहित-विराट को खेलते देखेंगे.
जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की हुई टीम में वापसी
वहीं शुभमन गिल कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई है. बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था, जबकि हर्षित राणा चोट की वजह से टीम से बाहर थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं. केएल राहुल और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. हाल ही में अपना डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ को भी मौका मिला है.
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.
???? News ????
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
????????????????: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
यह भी पढ़ें: Explainer: ODI वर्ल्ड कप की तरह क्या महिला T20 वर्ल्ड कप में इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? बन रहा ऐसा संयोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











.jpg)








