Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

शाहरुख-रजनीकांत को रणवीर सिंह ने कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, ‘धुरंधर’ से की 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

Ranveer Singh Became India Highest Paid Actor: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी दिनों से अपनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्रेंचाइजी की सक्सेस से उन्हें बहुत फायदा मिला है. आपको बता दें कि रणवीर धुरंधर फ्रेंचाइजी की वजह से इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की डुओलॉजी से रणवीर सिंह ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. हालांकि, इस आंकड़े की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी कमाई की है. 

‘धुरंधर’ से की 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआत में फीस लेने के बजाय प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुना. यानी उन्होंने एक तय रकम लेने की जगह फिल्म की कुल कमाई में हिस्सा लिया. जिससे उन्हें 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई. इस मॉडल के जरिए उन्हें केवल बॉक्स ऑफिस से ही नहीं, बल्कि सैटेलाइट राइट्स, ओटीटी डील और म्यूजिक राइट्स से मोटी कमाई हुई. ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्होंने कमाई के मामले में इंडियन सिनेमा में सबसे मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स शाहरुख खान और रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया. 

धुरंधर फ्रेंचाइजी में लगाए पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को शुरुआत में एक फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी स्टोरी को बढ़ाया गया. जिससे इसे दो पार्ट्स में बनाने का फैसला लिया गया. ऐसे में फिल्म का बजट काफी बढ़ गया था. कहा जा रहा है कि इस दौरान रणवीर सिंह ने एक्टर की ही भूमिका नहीं निभाई, बल्कि प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियली भी सहयोग भी दिया.

फिल्म को फाइनेंशियली सपोर्ट देने के लिए रणवीर सिंह को काफी फायदा हुआ. उन्हें फिल्म सफल होने के बाद बड़ा हिस्सा मुनाफे के तौर दिया गया. जब दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया तो मेकर्स के साथ-साथ इसका फायदा रणवीर सिंह को हुआ. यही वजह है कि उनकी कमाई को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है. अगर सामने आए आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी कमाई होगी.

प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल कई एक्टर अपनाते हैं

फिल्म इंडस्ट्री में प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल नया नहीं है. इस मॉडल को कई एक्टर्स अपनाते हैं. हालांकि, इसमें जोखिम भी काफी होता है. अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो एक्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, ब्लॉकबस्टर साबित होने पर मोटी कमाई भी होती है. रणवीर के मामले में यही मॉडल सबसे फायदेमंद साबित हुआ.

ये भी पढ़ें: 'मैंने अपना बच्चा खो दिया', Om Puri की पहली पत्नी सीमा कपूर ने किया बड़ा खुलासा, पति की दूसरी बीवी के लिए ये बात

शाहरुख खान और रजनीकांत कितनी करते हैं कमाई

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ चुनिंदा सुपरस्टार ही ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए प्रॉफिट-शेयरिंग डील करते हैं. इनमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan), रजनीकांत (Rajinikanth), प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे एक्टर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने ‘पठान’ और ‘जवान’  के लिए प्रोफिट-शेयरिंग मॉडल अपना था. जिससे उन्हें 150 से 200 करोड़ रुपये तक की कमाई हुई. वहीं रजनीकांत भी अपनी फिल्मों के लिए 150 करोड़ से 225 करोड़ रुपये तक फीस लेने वाले सितारों में गिने जाते हैं. ऐसे में रणवीर सिंह मोटी कमाई करने वाले एक्टर की लिस्ट शामिल ही नहीं हुए बल्कि उनसे भी आगे निकल गए हैं. एक्टर ने 40 साल की उम्र में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

वर्क फ्रंट पर काफी बिजी हैं रणवीर सिंह

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में  ‘प्रलय और ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ शामिल हैं. इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. ऐसे में ‘धुरंधर’ से जुड़ी कमाई की खबरों ने रणवीर सिंह की स्टार पावर और ज्यादा मजबूत कर दिया है. हालांकि, 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के दावों की खबर अभी साफ नहीं है. यह तस्वीर तभी साफ होगी जब फिल्म की टीम या एक्टर की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: खरबपति शाहरुख खान शाहिद कपूर के पापा को सप्लाई करते थे समोसे, एक्टर ने सुनाया NSD का दिलचस्प किस्सा

Continue reading on the app

IND vs IRE: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए हुआ आयरलैंड के स्क्वाड का ऐलान, 29 वर्षीय खिलाड़ी बना कप्तान

Ireland Squad for India T20 Series: भारतीय टीम इसी महीने आयरलैंड का दौरा करेगी. जहां 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.  इस सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. साथ ही आयरलैंड क्रिकेट ने टी20 के लिए नए कप्तान का भी ऐलान किया है. आयरलैंड ने 29 साल के लोर्कन टकर को टीम का कप्तान बनाया जो टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले पॉल स्टर्लिंग लंबे समय तक आयरलैंड के कप्तान रहे थे. आपको बता दें इस टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था. 

कप्तान बनने के बाद लोर्कन टकर ने क्या कहा?

आयरलैंड के टी20I कप्तान बनने के बाद लोर्कन टकर ने कहा,"यह वाकई एक बड़ा सौभाग्य है और ऐसा सौभाग्य जिसकी मैंने अपने करियर की शुरुआत में कभी कल्पना भी नहीं की थी. खिलाड़ियों और संगठन के प्रति मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनका अच्छे से प्रतिनिधित्व करूं. साथ ही उन सभी कप्तानों के प्रति भी जो मुझसे पहले कप्तानी कर चुके हैं. मैं आयरलैंड का नेतृत्व करने वाले सभी कप्तानों को सम्मान की नजर से देखता हूं और अब उनके साथ जुड़कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. "

लोर्कन टकर ने आगे कहा, "कप्तानी के प्रति मेरा दृष्टिकोण है कि मैं खुद टीम का नेतृत्व करूं और उदाहरण पेश करूं। मुझे लगता है कि सभी स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और मैं ईमानदारी और सहानुभूति के साथ काम कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मेरा काम उनमें से सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाना और उन्हें खुद के लिए और एक टीम के रूप में हमारे लिए अद्भुत चीजें करने का अवसर देना है। अगर मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, तो मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैंने पहले खुद से भी वही करने के लिए कहा है."

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज को लेकर क्या बोले आयरलैंड के नए कप्तान?

लोर्कन टकर ने टीम इंडिया को लेकर कहा, “टी20 क्रिकेट में भारत एक बेहद मजबूत टीम है. हमें अपने नए दौर की शुरुआत में ही उनके खिलाफ खेलने का मौका मिल रहा है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है और हमारे लिए उनसे बड़ी चुनौती कोई नहीं होगी. आईपीएल से बाहर आने के बाद, निश्चित रूप से कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. मुझे उम्मीद है कि हम उनकी कुछ योजनाओं को नाकाम कर पाएंगे और यह साबित कर पाएंगे कि हम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं."

6 खिलाड़ी इंजरी की वजह से हुए टी20 सीरीज से बाहर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड के 6 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वो सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. जबकि तेज गेंदबाज जोश लिटिल भी स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं. इसके अलावा बैरी मैकार्थी, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर और जॉर्डन नील भी चोटिल हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड

लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.  

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: कब और कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज, यहां देखें सभी डिटेल्स

Continue reading on the app

  Sports

Ashwin Haris Rauf: साथ में बैठे, ऑटोग्राफ दिए... रविचंद्रन अश्विन का पाकिस्तानी हारिस रऊफ के साथ फोटो वायरल, मचा बवाल

ravichandran ashwin haris Rauf viral photo: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ मेजर लीग क्रिकेट में एक ही टीम का हिस्सा हैं. ये दोनों क्रिकेटर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम के लिए खेल रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अश्विन और हारिस एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. Mon, 22 Jun 2026 21:46:34 +0530

  Videos
See all

El Nino Update: अल-नीनो का वो खौफनाक इतिहास #elnino #weatherupdate #heatwave #imdalert #superelnino #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:16:29+00:00

El-Nino News: दाल-रोटी पर अल-नीनो अटैक.. क्या बेकाबू होगी महंगाई ? #alnino #weatherupdate #heatwave #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:08:28+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Iran-US Peace Deal पर Israel क्यों बना सबसे बड़ा रोड़ा? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:16:42+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE : 24 June 2026 | PM Modi | Breaking news | Rahul Gandhi | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:08:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers