Lucknow Coaching Centre Fire:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग पहले नीचे स्थित एक दुकान में लगी और फिर तेजी से ऊपर बने कोचिंग सेंटर तक फैल गई. आग और धुएं से घिरे छात्रों ने जान बचाने के लिए इमारत की छत और खिड़कियों से छलांग लगा दी. कई छात्र घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं अबतक 15 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया. अधिकारियों के अनुसार इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश लगातार जारी रही। धुएं की वजह से बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई.
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी घटनास्थल पहुंचे और बताया कि सबसे पहली प्राथमिकता सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है. उन्होंने कहा कि पूरी तलाशी के बाद ही अंदर फंसे लोगों की सही संख्या बताई जा सकेगी.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद इमारत में फायर सेफ्टी और आपातकालीन निकास (फायर एग्जिट) की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदना नहीं पड़ता. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों के साथ सुरक्षा नियमों की भी जांच की जाएगी.
इस चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चीन, चाइनीज ताइपे, हांगकांग चीन, इंडोनेशिया, जापान, कुवैत, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान भारत के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत एक मजबूत दल के साथ उतरेगा, जहां उसकी सीनियर टीम ने स्वर्ण पदक जीता था और पूजा बत्रा तथा आशा शर्मा की जोड़ी ने महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया था. Mon, 22 Jun 2026 20:57:31 +0530