लोहे जैसे मजबूत होंगे दांत! दर्द होने पर अपनाएं दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा, गुटखा-तंबाकू की गंदगी होगी साफ
डॉ सुधीर बताते हैं कि दांत दर्द होने पर दादी-नानी का एक पुराना घरेलू नुस्खा है जो बहुत कारगर साबित होता है. डॉ सुधीर बताते हैं कि शरीर में दांत ही एक ऐसा है जो सेल्फ ग्रो नहीं करता है. जबकि हड्डी टूट जाए तो बढ़ती है, चमड़ी कट जाए तो जुड़ जाती है, पेट का ऑपरेशन होता है तो टांके जुड़ जाते हैं लेकिन दांत नहीं बनता है इसलिए दांत में लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
Shahrukh Khan: आज हैं बॉलीवुड के बादशाह, कभी NSD में समोसे बेचते थे शाहरुख खान; पंकज कपूर ने सुनाया किस्सा!
Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर ने हाल ही में अपने थिएटर के दिनों की एक दिलचस्प याद साझा की है। उन्होंने बताया कि आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान बचपन में उनके लिए समोसे लाया करते थे।
पुराने दिनों को किया याद
एक बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने बताया कि उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पास हुए 50 साल पूरे होने पर अपने पुराने दोस्तों को घर बुलाया था। इस मुलाकात में सभी ने अपने छात्र जीवन के कई मजेदार किस्से याद किए।
नाटक के दौरान बनया था प्लान
पंकज कपूर ने बताया कि उस समय मशहूर थिएटर निर्देशक इब्राहिम अल्काजी कई बड़े नाटकों का निर्देशन कर रहे थे। इनमें 'रज़िया सुल्तान', 'तुगलक' और 'अंधा युग' जैसे नाटक शामिल थे।
उन्होंने बताया कि 'रज़िया सुल्तान' नाटक में वह और उनके दोस्त आम लोगों का किरदार निभाते थे। एक सीन में सैनिक आम लोगों की तरफ नान फेंकते थे। ऐसे में उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक छोटा सा प्लान बनाया कि वो उन नान को इंटरवल में समोसे और चाय के साथ खाया करेंगे।
शाहरुख लाते थे समोसे
पंकज कपूर ने बताया कि उस समय उनके लिए समोसे पहुंचाने वाला कोई और नहीं बल्कि 10 साल के शाहरुख खान थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख के पिता NSD की कैंटीन चलाते थे। इसी वजह से छोटे शाहरुख अक्सर वहां आते-जाते रहते थे और कई बार कलाकारों तक समोसे पहुंचाते थे।
ज्यादा दिन नहीं छिपा राज
पंकज कपूर ने बताया कि उनका यह प्लान ज्यादा समय तक छिप नहीं पाया। बाद में निर्देशक इब्राहिम अल्काजी को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद उन्होंने छात्रों को डांट भी लगाई।
थिएटर से मिला था सीखने का मौका
शाहरुख खान भी पहले बता चुके हैं कि उनके पिता NSD में कैंटीन चलाते थे। इसी वजह से उन्हें थिएटर कलाकारों के बीच रहने और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।
'किंग' में दिखेंगे शाहरुख
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े- 'लव एंड वॉर' के सेट पर कर्मचारी की मौत, FWICE ने पीड़ित परिवार के लिए उठाई 2 बड़ी मांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi

















