धान-गेहूं छोड़ किसान ने शुरू किया इस सब्जी खेती, अब हर साल कमा रहे 2 लाख रुपए मुनाफा
सीधी जिले के किसान रामहित कुशवाहा पिछले 15 साल से व्यावसायिक स्तर पर सब्जियों की खेती कर रहे हैं. शुरुआत में वे अन्य किसानों की तरह धान और गेहूं उगाते थे. लेकिन लागत बढ़ने और आमदनी सीमित रहने के कारण उन्हें लगातार आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. इसी बीच उन्होंने बाजार की मांग को समझते हुए सब्जी उत्पादन की ओर कदम बढ़ाया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना शुरू किया. सब्जी खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल दी है. सभी खर्चों को निकालने के बाद उन्हें हर वर्ष करीब 2 लाख का शुद्ध मुनाफा होता है.
कांच की बोतल में पानी दें... महिला MLA की इस बात पर ऐसा क्या हुआ जो CM विजय भी नहीं रोक सकें अपनी हंसी
तमिलनाडु विधानसभा में गंभीर राजनीतिक बहस के बीच पानी की बोतल और स्टील के गिलास को लेकर हुई चर्चा ने माहौल को काफी खुशनुमा कर दिया. डीएमडीके प्रमुख प्रेमलता विजयकांत ने विधायकों की मेज पर पानी की बोतल रखने का सुझाव दिया, ताकि एसेंबली स्टाफ को बार-बार पानी परोसने के लिए न बुलाना पड़े. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने मजाक में कहा कि बोतलें हथियार बन सकती हैं. उनके बयान के बाद पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, उदयनिधि स्टालिन और अन्य नेता भी हंसते नजर आए.




News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



