Explainer: कौन हैं Karan Aujla, जिनके गाने सुनकर मोटिवेट होते हैं विराट कोहली? स्ट्रगल से स्टारडम तक जानें सबकुछ
Who is Karan Aujla: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में खुलासा किया कि वो मैच खेलने से पहले पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने सुनते हैं. खासतौर पर क्रकिटेर करण का गाना 'Winning Speech' सुनना पसंद करते हैं. विराट ने बताया कि इस गाने के बोल उन्हें काफी प्रेरित करते हैं. वहीं, अब विराट के बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर करण औजला को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर करण कौन हैं और कैसे इंडस्ट्री के इतने बड़े सितारें बने?
पंजाब के गांव से शुरू किया सफर
आज करण औजला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उनके गाने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और दुनिया के कई देशों में लोग सुनते हैं. लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था. करण का जन्म 18 जनवरी 1997 को पंजाब के गढ़शंकर इलाके के एक छोटे से गांव में हुआ था. उनका असली नाम जस्करण सिंह औजला है. बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और लिखने का शौक था, लेकिन कम उम्र में ही उनकी जिंदगी में मुश्किलें आ गई थी.
माता-पिता के निधन से बदली जिंदगी
करण औजला ने बेहद ही कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था. माता-पिता के निधन के बाद सिंगर की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. इस दुख ने उन्हें अंदर से मजबूत बनाया और उन्होंने अपने दर्द को शब्दों में पिरोना शुरू कर दिया. बस फिर क्या था सिंगर का यही दर्द आगे चलकर उनके गानों की पहचान बना. करण ने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिशियन के तौर पर की थी. उन्होंने कई पंजाबी कलाकारों के लिए गाने लिखे. उनके लिखे गानों को लोगों ने काफी पसंद किया और धीरे-धीरे म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनने लगी.
ये भी पढ़ें- पिता को खोने का दर्द आज भी नहीं भूले Virat Kohli, जानें हर मैच से पहले क्यों सुनते हैं करण औजला का ये गाना?
कनाडा जाकर बदली जिंदगी
शुरुआती दौर में करण औजला ने ऐसे गाने लिखे, जो यंग जनरेशन के बीच काफी फेमश हुए. उनकी लेखनी में स्ट्रगल और आत्मविश्वास की झलक दिखाई देती थी. यही वजह थी कि उनके लिखे गाने तेजी से वायरल होने लगे. वहीं, अपने करियर को नई दिशा देने के लिए करण औजला बाद में कनाडा चले गए. वहां उन्होंने म्यूजिक पर और ज्यादा फोकस किया. कनाडा में रहते हुए उन्होंने कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया और बतौर सिंगर भी अपनी पहचान बनाई. शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उनके गाने पंजाबी युवाओं के बीच फेमस होने लगे और फिर सिंगर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
कैसे सिंगिंग के सरताज बने करण औजला?
करण औजला को असली पहचान उनके कई सुपरहिट गानों से मिली. उनकी अलग गायकी, दमदार लिरिक्स और आधुनिक म्यूजिक स्टाइल ने उन्हें लोगों का पसंदीदा सिंगर बना दिया. उनके कई गाने यूट्यूब और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों बार सुने जा चुके हैं. जिनमें Softly, Admirin' You, Wavy, White Brown Black शामिल है. वहीं, करण ने विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के लिए भी गाना गया था, जिसका नाम तौब-तौबा (Tauba Tauba) था. ये काफी वायरल हुआ. वहीं, विराट कोहली को उनका गाना 'Winning Speech' भी बहुत पसंद है.
करण औजला की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग
आज करण औजला का नाम उन कलाकारों में शामिल है, जिनका नया गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगता है.उनके लाइव कॉन्सर्ट्स में हजारों लोग शामिल होते हैं और दुनियाभर में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. करण औजला सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स हैं. उनकी पोस्ट्स और म्यूजिक वीडियोज रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. खासतौर पर यंग जनरेशन को उनके स्टाइल, म्यूजिक और सोच काफी पसंद आती है.
ये भी पढ़ें- आधी रात को 2:40 बजे अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, देखकर बिग बी की हेल्थ की दुआ मांगने लगे फैंस
करण औजला की नेटवर्थ
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले करण औजला की नेटवर्थ (Karan Aujla Networth) को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग आंकड़े बताए गए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 100 से 120 करोड़ रुपये के बीच है, जबकि कुछ इंटरनेशनल रिपोर्ट्स उनकी नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 85 करोड़ रुपये) बताती हैं. बता दें, सिंगर की कमाई का मुख्य जरिया उनका म्यूजिक, लाइव कॉन्सर्ट्स, वर्ल्ड टूर, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स हैं.
करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी घर
करण औजला बेहज ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. फिलहाल वो कनाडा में रहते हैं और उनके पास वहां आलीशान घर है. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दुबई में भी करीब 50 करोड़ रुपये का लग्जरी विला खरीदा है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उनके पास भारत और विदेश में भी कई प्रॉपर्टी है. इसके अलावा करण को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके पास
कई हाई-एंड लग्जरी गाड़ियों है. सोशल मीडिया पर भी वो समय-समय पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाते रहते हैं. उनके पास करोड़ों रुपये की प्रीमियम गाड़ियां होने की बात कही जाती है. हालांकि कुछ ऑफिशिल नाम सामने नहीं आए हैं.
FAQ
1. करण औजला का असली नाम क्या है?
-करण औजला का असली नाम जस्करण सिंह औजला है.
2. करण औजला किस देश में रहते हैं?
- वहaफिलहाल कनाडा में रहते हैं और वहीं से अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ा रहे हैं.
3. विराट कोहली को करण औजला का कौन-सा गाना पसंद है?
-विराट कोहली ने बताया कि उन्हें करण औजला का 'Winning Speech' गाना काफी मोटिवेट करता है.
4. करण औजला का सबसे वायरल बॉलीवुड गाना कौन-सा है?
.विक्की कौशल की फिल्म Bad Newz का 'Tauba Tauba' गाना उनके सबसे बड़े हिट्स में से एक है.
5. करण औजला की अनुमानित नेटवर्थ कितनी है?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 85 से 120 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
कौन है दुनिया का सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला कप्तान? टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हैं 2 भारतीय नाम
Top 10 Captains With Most Wins In International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में कई दिग्गज कप्तान हुए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को आईसीसी टूर्नामेंट्स में खिताबी जीत दिलाईं. तो किसी ने अपनी टीम के लिए कुछ ऐसे मैच जीते, जो आज भी फैंस के जहन में जिंदा है. मगर, क्या आप उन कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं.
10वें स्थान पर हैं केन विलियमसन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का नाम आता है. विलियमसन ने 2012 से 2024 तक न्यूजीलैंड के 206 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 107 मैचों में जीत दिलाई और 84 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 2 मैच टाई पर खत्म हुए और 8 मैच ड्रॉ रहे. इस तरह उनका विनिंग प्रतिशत 51.54 का रहा.
नंबर-9 पर आते हैं स्टीव वॉ
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में 9वें नंबर पर स्टीव वॉ का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 1997 से 2004 तक 163 मुकाबले में टीम की कप्तानी की, जिसमें 108 मैचों में जीत दिलाई और 44 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 3 मैच टाई हुए और 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह स्टीव वॉ का विनिंग प्रतिसत 66.25 का रहा.
नंबर-8 पर आता है इयोन मोर्गन
इस लिस्ट में इयोन मोर्गन का नाम 8वें नंबर पर आता है. उन्होंने 2011 से 2022 तक 198 मैचों में इंग्लैड क्रिकेट टीम की कप्तानी की है, जिसमें 118 मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और 67 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 4 मैच टाई हुए. उनका विनिंग प्रतिशत 59.59 का रहा.
नंबर-7 पर आते हैं हेन्सी क्रोन्ये
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हेन्सी क्रोन्ये का नाम 7वें स्थान पर आता है. क्रोन्ये ने 1994 से 2005 तक साउथ अफ्रीका के 191 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 126 मैचों में जीत दर्ज की और 46 मैचों में हार का सामना किया. इस दौरान एक मैच टाई रहा और 15 मैच ड्रॉ रहा. इस दौरान उनका विनिंग प्रतिशत 65.96 का रहा.
नंबर-6 पर हैं स्टीफन फ्लेमिंग
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में छठवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम आता है. फ्लेमिंग ने 1997 से 2007 तक 303 मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की, जिसमें 128 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की, तो वहीं 135 मैचों में हार का सामना किया. वहीं, 2 मैच टाई हुए और 25 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह फ्लेमिंग का विनिंग प्रतिशत 42.24 का रहा.
नंबर-5 पर है विराट कोहली का नाम
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2013 से 2022 तक 213 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 135 मैचों में जीत दर्ज की, तो वहीं 60 मैचों में उनकी कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा. 3 मैच टाई हुए, तो 11 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह विराट कोहली का विनिंग प्रतिशत 63.38 रहा. आपको
नंबर-4 पर हैं एलेन बॉर्डर
इंटरनेशनल क्रिकेटर में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर का नाम आता है. एलेन ने 1984 से 1994 तक 271 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 139 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई. वहीं, 89 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 2 मैच टाई हुए और 38 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. एलेन बॉर्डर कै विनिंग प्रतिशत 51.29 का रहा.
नंबर-3 पर हैं ग्रीम स्मिथ
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम आता है. स्मिथ ने 2003 से 2014 के बीच 286 इंटरनेशनल मैचों की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 163 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 89 मैचों में हार का सामना किया. इस दौरान एक मैच टाई हुआ और 27 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह ग्रीम स्मिथ का विनिंग प्रतिशत 56.99 का रहा. आपको बता दें, ग्रीम स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जिताने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 53 मैच जिताए, 29 मैच हारे, 27 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए.
नंबर-2 पर हैं एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं. धोनी ने 332 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 178 मैचों में भारत को जीत दिलाई और 120 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 6 मैच टाई हुए, तो 15 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. माही का विनिंग प्रतिशत 53.61 रहा.
नंबर-1 पर हैं रिकी पोंटिंग
इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम पर दर्ज है. पोंटिंग ने 2002 से 2012 तक 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने 220 मैच जीते, जबकि 77 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 2 मैच टाई रहे और 13 मैच ड्रॉ हुए. उनका विनिंग प्रतिशत 67.9 रहा.
यहां देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट
| रैंक | कप्तान | देश | कप्तानी में मैच | जीत | जीत % |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Ricky Ponting | ऑस्ट्रेलिया | 324 | 220 | 67.90 |
| 2 | MS Dhoni | भारत | 332 | 178 | 53.61 |
| 3 | Graeme Smith | दक्षिण अफ्रीका | 286 | 163 | 56.99 |
| 4 | Allan Border | ऑस्ट्रेलिया | 271 | 139 | 51.29 |
| 5 | Virat Kohli | भारत | 213 | 135 | 63.38 |
| 6 | Stephen Fleming | न्यूजीलैंड | 303 | 128 | 42.24 |
| 7 | Hansie Cronje | दक्षिण अफ्रीका | 191 | 126 | 65.96 |
| 8 | Eoin Morgan | इंग्लैंड | 198 | 118 | 59.59 |
| 9 | Steve Waugh | ऑस्ट्रेलिया | 163 | 108 | 66.25 |
| 10 | Kane Williamson | न्यूजीलैंड | 202 | 105 | 51.98 |
ये भी पढ़ें: ट्राई सीरीज खत्म, अब अगली बार कब और किसके खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

News Nation