निर्जला एकादशी 2026: सालभर की 24 एकादशियों के बराबर मिलता है पुण्य, जानें व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी को सबसे श्रेष्ठ और पुण्यदायी बताया गया है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इसी कारण इसे "भीमसेनी एकादशी" के नाम से भी जाना जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में भीमसेन भोजन के बिना नहीं रह पाते थे, इसलिए वे नियमित रूप से सभी एकादशी व्रत नहीं कर सके। तब महर्षि वेदव्यास ने उन्हें निर्जला एकादशी का व्रत करने की सलाह दी। कहा जाता है कि इस एक व्रत के प्रभाव से उन्हें सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त हुआ। तभी से यह व्रत भीमसेनी एकादशी के नाम से प्रसिद्ध हो गया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत पापों के क्षय, आत्मिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही आयु, आरोग्य, यश और सुख-समृद्धि में वृद्धि होने की भी मान्यता है। इस दिन जलदान, अन्नदान, वस्त्रदान और गौसेवा का विशेष महत्व बताया गया है।
व्रत की शुरुआत दशमी तिथि से सात्त्विक भोजन ग्रहण करके की जाती है। एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। श्रद्धालु अपनी क्षमता के अनुसार निर्जल व्रत रखते हैं। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जरूरत पड़ने पर फलाहार या जल ग्रहण किया जा सकता है। पूरे दिन "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है।
वर्ष 2026 में निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून, गुरुवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि 24 जून की शाम 6:12 बजे से प्रारंभ होकर 25 जून की रात 8:09 बजे तक रहेगी। व्रत का पारण 26 जून की सुबह लगभग 5:25 बजे से 8:13 बजे के बीच किया जा सकेगा।
व्रत के दौरान श्रद्धालु यह संकल्प मंत्र बोल सकते हैं-“ममाखिलपापक्षयपूर्वक श्रीविष्णुप्रीत्यर्थं निर्जला-एकादशी-व्रतमहं करिष्ये।”
धार्मिक दृष्टि से यह व्रत आत्मसंयम, भक्ति और दान का संदेश देता है। मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया निर्जला एकादशी व्रत व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, आध्यात्मिक उन्नति और भगवान विष्णु की कृपा लेकर आता है।
पं त्रिपुरारी शंकर तिवारी जी महाराज
श्री स्वामी ब्रह्मानन्द आश्रम श्री धाम वृन्दावन
ब्रोकरेज हाउसेज ने डिकोड की रिलायंस की AGM:जियो IPO से कमाई का रास्ता खुलेगा, न्यू एनर्जी और AI से ग्रोथ मिलेगी; शेयर आज 2% चढ़ा
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में आज कारोबार के दौरान 2% से ज्यादा की तेजी है। कंपनी का शेयर ₹1,345 के स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को हुई 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद कई बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने इसके भविष्य के रोडमैप और जियो इन्फोकॉम के IPO के लिए सेबी (Sebi) के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) को लेकर अपनी एनालिसिस रिपोर्ट जारी की है। जियो का IPO और वैल्यू अनलॉकिंग रिलायंस इंटेलिजेंस: एआई हब का प्लान नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 'रिलायंस इंटेलिजेंस' अब प्लानिंग के फेज से निकलकर एग्जीक्यूशन के फेज में आ चुका है। जामनगर में बन रहे सोवरेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब में वित्त वर्ष 2026 के अंत तक पहले 120 मेगावाट (MW) क्षमता को टारगेट किया जा रहा है। यह रिलायंस के लिए शुरुआती फेज का एक बड़ा कैपेक्स निवेश है। ऑयल-टू-केमिकल्स और दहेज-नागोथने प्रोजेक्ट्स एमके ग्लोबल के अनुसार, ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट में ग्रोथ का अगला फेज हाई-वैल्यू केमिकल्स और मैटेरियल्स में निवेश से आएगा। दहेज में 3 mmtpa क्षमता का PTA प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे पॉलिएस्टर वैल्यू चेन में रिलायंस की स्थिति मजबूत होगी। वहीं नागोथने में 1.2 mmtpa क्षमता का PVC प्रोजेक्ट भारत की आयात पर निर्भरता को कम करेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन व कंज्यूमर सेगमेंट की घरेलू मांग को पूरा करेगा। एमके ग्लोबल ने शेयर पर ₹1,680 के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग दी है। 5 साल में EBITDA दोगुना करने का लक्ष्य एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने कहा कि कंपनी ने अगले 5 सालों में अपने कंसोलिडेटेड अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन (Ebitda) को दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसका मतलब है कि वित्त वर्ष 2031 तक यह EBITDA ₹4.2-4.5 ट्रिलियन तक पहुंच सकता है। ऐसा होने पर रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) दोगुना हो सकता है, जिससे शेयर की री-रेटिंग होगी। न्यू एनर्जी और जियो का ट्रिगर एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है कि जियो के IPO के बाद इस साल 10 GW इंटीग्रेटेड सोलर प्रोजेक्ट और 40 GW बैटरी प्लांट के चालू होने से बाजार में रिलायंस की री-रेटिंग लगातार जारी रहेगी। इसके बाद कच्छ में सोलर + बैटरी और हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स भी शुरू होंगे। ब्रोकरेज ने ₹1,670 के टारगेट के साथ बाय रेटिंग दोहराई है। डिजिटल सेगमेंट रहेगा ग्रोथ ड्राइवर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक, रिलायंस जियो कंपनी का सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बना रहेगा और डिजिटल सेगमेंट रिलायंस के कुल इंक्रीमेंटल EBITDA में लगभग 80% का योगदान देगा। वित्त वर्ष 2026-28 के बीच वायरलेस टैरिफ हाइक (वित्त वर्ष-2027 की दूसरी तिमाही में 15% बढ़ोतरी), वायरलेस मार्केट शेयर में बढ़त और होम्स व एंटरप्राइज सेगमेंट के विस्तार से 18% का EBITDA CAGR देखने को मिल सकता है। कैपेक्स में कमी और फ्री कैश फ्लो नुवामा का आउटलुक और रिस्क फैक्टर्स नुवामा के अनुसार, न्यू एनर्जी बिजनेस से वित्त वर्ष 2027 से वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा योगदान मिलना शुरू हो जाएगा। चालू हो चुके सोलर मॉड्यूल/सेल प्लांट्स की क्षमता बढ़ाकर 20GW की जा रही है, जिससे वित्त वर्ष 2026 के प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 5% की बढ़त हो सकती है। रिलायंस इंटेलिजेंस (RI) और रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) कंपनी के नए ग्रोथ इंजन होंगे। नुवामा ने ₹1,765 का टारगेट प्राइस दिया है, लेकिन साथ ही आगाह किया है कि ग्लोबल डिमांड में सुस्ती या क्षमता में बढ़ोतरी से रिफाइनिंग और केमिकल मार्जिन पर असर पड़ सकता है। क्या होता है DRHP? ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस एक शुरुआती आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसे कोई भी कंपनी अपना IPO लाने से पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास जमा करती है। इसमें कंपनी के बिजनेस, वित्तीय स्थिति और रिस्क फैक्टर्स की पूरी डिटेल होती है। EBITDA और CAGR का मतलब क्या है? EBITDA का मतलब अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन होता है, जो कंपनी की कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी को दर्शाता है। CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) का इस्तेमाल एक तय अवधि में सालाना औसतन निवेश या कमाई की ग्रोथ नापने के लिए किया जाता है। ये खबर भी पढ़ें… जियो का IPO आएगा, यह देश में सबसे बड़ा: 27 करोड़ शेयर से ₹37,700 करोड़ जुटाने का प्लान; मुंबई में मेडिकल सिटी, वनतारा यूनिवर्सिटी भी बनेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक, यानी AGM शुक्रवार, 19 जून को हुई। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने करीब 44 लाख शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी यूरोप और अफ्रीका के मार्केट में एंट्री कर रही है। वहीं, कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO भी लाने जा रही है। अंबानी बताया कि IPO के लिए 19 जून को ही सेबी के पास ड्राफ्ट दस्तावेज (DRHP) जमा कर दिए गए हैं। कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और IPO के जरिए करीब 4 बिलियन डॉलर यानी ₹37,700 करोड़ जुटाने की योजना है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















