Responsive Scrollable Menu

Black Clothes In Puja: शुभ काम या पूजा-पाठ में आखिर क्यों नहीं पहनने चाहिए काले कपड़े? जानिए असली वजह

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम, शादी-ब्याह, त्योहार या पूजा-पाठ के पावन मौकों पर लोग अक्सर पीले, लाल, या गुलाबी रंग के सुंदर कपड़े पहने दिखाई देते हैं. लेकिन आखिर पूजा-पाठ और शुभ कामों में काले कपड़े पहनने की मनाही क्यों होती है और इसके पीछे की असली वजह क्या है?

Continue reading on the app

गिरिराज सिंह का Mamata Banerjee पर तीखा हमला, 'TMC ने बंगाल को लूटकर बर्बाद कर दिया'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बंटवारे के बाद कांग्रेस ने "तुष्टिकरण की राजनीति" की और बाद में राज्य को उसके हाल पर छोड़ दिया। बंटवारे के समय हुई हिंसा का ज़िक्र करते हुए सिंह ने कहा कि उस दौर में बंगाल को बचाने में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों की वजह से 1946 के ज़ख्म (डायरेक्ट एक्शन डे के दौरान हुई हिंसा) बने रहे। सिंह ने पत्रकारों से कहा बंटवारे के समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल को बचाया था। लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद भी '1946 के ज़ख्म' यानी 'डायरेक्ट एक्शन डे' के नाम पर हिंदुओं का नरसंहार और उन पर हमले जारी रहे। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की और बंगाल को पूरी तरह से उसके हाल पर छोड़ दिया। आखिरकार, टीएमसी ने लूट-पाट करके इसे लगभग बर्बाद ही कर दिया। अब जब बीजेपी आ गई है, तो वहां के लोग इसे दूसरी आज़ादी जैसा महसूस कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Kolkata में Indian Navy को सौंपे 3 स्वदेशी Warships

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर फंड से जुड़े कथित विवाद पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी, जो खुद को सिर्फ़ चप्पल और साड़ी पहनने वाली एक साधारण महिला के तौर पर पेश करती थीं, असल में लूट-खसोट वाले शासन की अगुवाई कर रही थीं, जिसमें उनके मंत्रियों से लेकर नीचे तक के सभी लोग शामिल थे। अब यह बात सबके सामने आ रही है। शनिवार (20 जून) को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के तारकेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी को 'पश्चिम बंगाल दिवस' के महत्व और राज्य के गठन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने बंटवारे के समय की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस दौरान अविभाजित बंगाल को पाकिस्तान में शामिल करने की कोशिशें की गई थीं। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं ने ऐसी कोशिशों का विरोध किया और इसके ख़िलाफ़ ज़ोरदार आवाज़ उठाई।

इसे भी पढ़ें: Bengal में TMC राज खत्म, PM Modi बोले - बेड़ियां टूटीं, नई उम्मीदों के साथ विकास यात्रा शुरू

पीएम मोदी ने कहा हमें आज की पीढ़ी को बार-बार पश्चिम बंगाल दिवस के महत्व के बारे में बताना होगा। युवा पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि उस समय क्या हुआ था, जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही थी और कांग्रेस उन साजिश रचने वालों के सामने झुक रही थी। उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई थी। अप्रैल 1947 में, उन्होंने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास करवाया। उन्होंने घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा, और इसके लिए 'बंगाली-हिंदू होमलैंड मूवमेंट' शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल दिवस के महत्व को नज़रअंदाज़ करने और कम करने की कोशिशें की गईं और राज्य के इतिहास को "राजनीतिक एजेंडे के कारण छिपाने या बदलने" की कोशिश की गई। उन्होंने आगे कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं की भूमिका को उचित पहचान नहीं दी गई; आज़ादी के बाद के राजनीतिक घटनाक्रम को आकार देने में उनकी भूमिका के बावजूद उनके योगदान को नज़रअंदाज़ किया गया।
पश्चिम बंगाल दिवस हर साल 20 जून को पश्चिम बंगाल के आधिकारिक स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और इसके गठन की विधायी प्रक्रिया का जश्न मनाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup: Marizanne Kapp की तूफानी पारी ने फेरा पानी, South Africa ने Team India को 6 विकेट से हराया

मारिजाने काप ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 45 गेंद में 81 रन की नाबाद पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप एक के मैच में भारतीय टीम को पांच गेंद रहते छह विकेट से हरा दिया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ काप ने इससे पहले गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और चार छक्के जमाए। स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक राधा यादव ने दो बार काप का कैच छोड़ा। इससे दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाकर दूसरी जीत दर्ज की जिससे टीम तालिका में चार अंक लेकर भारत (चार अंक) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने चार ओवर में एक मेडन से 24 रन देकर तीन विकेट झटके। श्री चरणी ने छठे ओवर में 25 रन पर दक्षिण अफ्रीका को दोहरे झटके दिए। उन्होंने खतरनाक लौरा वोलवार्ट (20 रन) को आउट करने के दो गेंद बाद एनेरी डर्कसेन (शून्य) को आउट कर दिया। लेकिन काप ने तजमिन ब्रिट्स (40 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 गेंद में 97 रन की साझेदारी निभाकर जीत की नींव रखी। भारत ने 13वें ओवर में इस साझेदारी को खत्म करने का मौका गंवा दिया जब राधा यादव ने काप का कैच छोड़ दिया। हालांकि शेफाली वर्मा ने 17वें ओवर में ब्रिट्स को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया।

इसी ओवर में राधा यादव ने फिर काप को जीवनदान दे दिया और दक्षिण अफ्रीका की इस अनुभवी खिलाड़ी ने टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दीप्ति शर्मा के 29 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 24 रन की मदद से मुश्किल और असमान उछाल वाली पिच पर 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 गेंद में 31 रन की पारी खेली। भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना के रूप में पहला विकेट गंवाया, तब स्कोर 30 रन था। लेकिन इसके बाद खराब शॉट चयन की वजह से यह चार विकेट पर 83 रन हो गया।

फिर दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर पारी को संभाला। दीप्ति ने 21 गेंद में 29 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे। लेकिन स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गईं। वहीं हरमनप्रीत ने 22 गेंद में 24 रन बनाए जो पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट में 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। भारत के विकेटों के गिरने का सिलसिला मंधाना (12 गेंद में 17 रन, तीन चौके) के मारिजाने काप (27 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट होने से शुरू हुआ। वह शॉट खेलने के लिए विकेट के आगे बढ़ी, लेकिन गेंद से संपर्क नहीं कर पाईं और गेंद सीधे उनके स्टंप्स से जा टकराई।

मंधाना ने शबनीम इस्माइल (28 रन देकर दो विकेट) की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए थे। शेफाली (चार चौके, एक छक्का) ने क्लो ट्रायोन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जिससे भारत ने चौथे ओवर में 17 रन बनाए। लेकिन इस्माइल की शानदार गेंदबाजी के कारण शेफाली को पवेलियन लौटना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी गेंदबाज ने अंदर आती हुई एक तेज खतरनाक गेंद फेंकी जिससे भारतीय खिलाड़ी को झुककर बचाव करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी विकेट के पीछे कैच के लिए रिव्यू लेने में हिचकिचा रही थीं लेकिन यह सही फैसला साबित हुआ क्योंकि ‘अल्ट्रा-एज’ से पुष्टि हुई कि गेंद ग्लव्स को छूकर गई थी।

इसके बाद अयाबोंगा खाका ने यस्तिका भाटिया (15) को पगबाधा आउट किया। वहीं नादिने डि क्लर्क ने जेमिमा रोड्रिग्स (12) का शानदार रिटर्न कैच लपककर उन्हें आउट किया और 11वें ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 83 रन कर दिया। हरमनप्रीत के पास लड़खड़ाती पारी को संभालने का मौका था लेकिन वह सिर्फ 24 रन ही बना सकीं और इस्माइल की गेंद पर शॉट खेलते हुए गेंद को अपने ही विकेट पर मार बैठीं। ऋचा घोष भी उन खिलाड़ियों में शामिल रहीं जो अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं। उन्होंने 14 गेंद में 15 रन बनाए।

Mon, 22 Jun 2026 12:56:10 +0530

  Videos
See all

Abelardo de la Espriella set to win Colombia presidential election. #Colombia #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:06:31+00:00

Weather Update: दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश का भयंकर अलर्ट | IMD Alert | Delhi-NCR | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:07:11+00:00

CM Yogi ने फिरोजाबाद को दी बड़ी सौगात, विकास को मिली नई रफ्तार | Firozabad | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:07:07+00:00

Iran America War Update: 'ट्रंप की नहीं सुनता हूं', नेतन्याहू की दो टूक | Trump | Netanyahu | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers