25 मिलियन व्यूज के बाद भी लेटेंट 2 को लेकर क्यों हो रहे समय रैना ट्रोल? सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल, जानें वजह
Why Samay Raina Trolled over Latent 2: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का सबसे फेमस शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (India's Got Latent Season 2) रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर शो की कई क्लिप्स भी वायरल हो रही हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी कई लोग समय रैना को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि इस बार विवाद अश्लील कंटेंट को लेकर नहीं, बल्कि शो के बदले हुए अंदाज को लेकर हो रहा है. वहीं, यूट्यूबर आशीष चंचलानी कॉमेडियन की सपोर्ट में आए हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
लेटेंट 2 को एक दिन में मिले 25 मिलियन व्यूज
लेटेंट 2 रिलीज होते ही इंडिया में टॉप ट्रेंड कर रहा है. इस शो का फैंस को काफी लंबे समय इंतजार था. कई लोगों को पिछले शो की तरह इसमें भी अनफिल्टर्ड कंटेंट देखने का इंतजार था. यूट्यूब पर इस शो को रिलीज हुए एक दिन हो चुका है. इसे अबतक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं इसे यूट्यूब पर लाखों लाइक और शेयर मिल चुके हैं. हालांकि, कई लोग शो की फॉर्मेट को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
शो की फॉर्मेट को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि नया सीजन पहले जैसा बेबाक और अनफिल्टर्ड नहीं लग रहा. कुछ लोगों ने इसे 'ज्यादा फिल्टर्ड" बताया है कि लोगों का कहना है कि शो में पहले की तुलना में काफी अलग है. आपको बता दें कि इस शो का पहला एपिसोड कल यानी 20 जून शुरू यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) नजर आईं थी. शो की वापसी को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन रिलीज के बाद इसके बदले हुए फॉर्मेट पर चर्चा शुरू हो गई.
समय रैना का आशीष चंचलानी ने किया सपोर्ट
समय रैना को लेटेंट 2 की वजह से ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में उनकी सपोर्ट में फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) आए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को याद दिलाया कि इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) का कमबैक बिल्कुल आसान नहीं थी.
आशीष ने लिखा कि जो लोग शो को जरूरत से ज्यादा फिल्टर्ड बता रहे हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि पूरी टीम ने लगभग एक साल तक लीगल लड़ाई का सामना किया है. उन्होंने कहा कि शो के कमबैक को लेकर लंबे समय तक कोई विचार नहीं था और कई लोगों को लग रहा था कि यह दोबारा कभी नहीं लौट पाएगा.
आशीष के मुताबिक, समय रैना की ओर से वादा किया गया है कि फ्यूचर में ऐसी कोई स्थिति पैदा नहीं होगी जिससे फिर किसी बड़े विवाद का सामना करना पड़े. उन्होंने फैंस से समय रैना का सपोर्ट करने और शो को एन्जॉय करने की अपील भी की.
ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2 में ट्रोल हुईं आलिया भट्ट! समय रैना के शो में इस जोक पर मचा बवाल
लेटेंट के पहले सीजन को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) के पहले सीजन को विवाद हो गया था. जिसके बाद समय रैना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इस दौरान शो में रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) माता-पिता को लेकर कॉन्ट्रोवर्शियल बात बोली थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ था. उस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया था.
पहले सीजन के सभी एपिसोड्स हटाने पड़े
विवाद बढ़ने पर कई पॉलिटिशियन ने भी रिएक्शन दिया था. बाद में यह मामला महिला आोयग तक भी पहुंचा था. समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखिजा समेत कई लोगों को नोटिस जारी किए गए थे. आपको बता दें कि रणवीर के विवादित बयान की वजह से मामला इतना बढ़ गया था कि समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड्स तक हटा दिए थे. वहीं रणवीर अल्लाहबादिया को पब्लिकली माफी मागंनी पड़ी थी. इसी वजह से दूसरे सीजन में कंटेंट को लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है.
आशीष चंचलानी ने यह भी कहा कि लोग शायद पर्दे के पीछे की लड़ाई नहीं देख पाए. उनके अनुसार समय रैना ने शो को दोबारा लाने के लिए कई मुश्किल चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन का आना लगभग नामुमकिन था. फिलहाल इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को ऑडियंस की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फूलों की खुशबू को करें बोतल में कैद, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल इत्र
Flower Perfume DIY: अगर आपको फूलों की खुशबू पसंद है, तो आप घर पर ही सिर्फ दो मुख्य इंग्रीडिएंट्स की मदद से नेचुरल परफ्यूम या इत्र तैयार कर सकते हैं। यह तरीका आसान, किफायती और केमिकल-फ्री फ्रेगरेंस पाने का बेहतरीन विकल्प है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews

















