Responsive Scrollable Menu

14,000 फीट की ऊंचाई से लेकर समुद्र की गहराई में योगाभ्यास, नौसेना और केंद्रीय बलों ने मनाया योग दिवस

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय नौसेना और केंद्रीय बलों की ओर से योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया।

Continue reading on the app

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण का संदेश दिया।

Continue reading on the app

  Sports

एक मैच, 2 बड़े कारनामे: ओवेन ने ठोके 155 रन, पोलार्ड ने तोड़ा क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में रविवार को ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसने रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल दिए। वॉशिंगटन फ्रीडम के बल्लेबाज मिशेल ओवेन ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली, जबकि एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान कायरान पोलार्ड मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम को मिशेल ओवेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और सिर्फ 41 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उस समय तक उनके बल्ले से 9 छक्के निकल चुके थे। ओवेन की बल्लेबाजी इतनी तूफानी थी कि एक समय ऐसा लग रहा था कि वह क्रिस गेल के टी20 क्रिकेट में 175 रन के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते। 

ओवेन ने 68 गेंदों में 155 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। उन्होंने 100 से 150 रन तक का सफर सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया। हालांकि 17वें ओवर में उनका विकेट गिर गया और इसके बाद एमआई न्यूयॉर्क के गेंदबाजों ने वापसी की। वॉशिंगटन फ्रीडम आखिरी 6 ओवर में सिर्फ 36 रन ही जोड़ सकी, लेकिन फिर भी टीम ने 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

247 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल ने मोनांक पटेल को आउट किया, जबकि क्विंटन डिकॉक रन आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन का विकेट भी गिर गया और टीम 22 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी।

एमआई न्यूयॉर्क का स्कोर एक समय 64/5 हो गया था। यहां से कप्तान पोलार्ड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले रोमारियो शेफर्ड के साथ 70 रन की साझेदारी की और फिर कॉर्बिन बॉश के साथ नाबाद 81 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पोलार्ड ने 56 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाते ही पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपने कुल रन 14567 तक पहुंचा दिए और क्रिस गेल (14562 रन) को पीछे छोड़ दिया। हालांकि एमआई न्यूयॉर्क मैच हार गई। लेकिन यह मुकाबला मिशेल ओवेन की ऐतिहासिक पारी और पोलार्ड के रिकॉर्डतोड़ शतक के लिए लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Sun, 21 Jun 2026 11:54:20 +0530

  Videos
See all

"गौमाता की रक्षा कर के कष्ट उठाने वालों, ये लड़ाई आपकी नहीं बल्कि हमारी है".. #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T06:37:58+00:00

BPSC 70th Resuts 2026: BPSC का फाइनल रिजल्ट आउट...UP की श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T06:34:13+00:00

Amitabh Bachchan और Jaya Bachchan पहुंचे सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में, Nita Ambani से गुफ्तगू #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T06:32:59+00:00

Korea Triple Murder Case: नौगई तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T06:32:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers