एक्ट्रेस मधु ने साल 1993 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म 'पहचान' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी और सैफ अली खान स्टारर इस एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. उनसे पहले करिश्मा कपूर सहित उस दौर की 2-3 बड़ी हीरोइनों को यह रोल ऑफर हुआ था, लेकिन सबने इसे ठुकरा दिया. मधु ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि टॉप एक्ट्रेसेस इस रोल को मना कर चुकी हैं, तो उनका उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने तुरंत फिल्म साइन कर ली.
बॉलीवुड के वे सितारे जो हमेशा अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, ऑन-स्क्रीन रोमांस और शानदार स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहे हैं. अब पिता की भूमिका में भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. पिता बनने के बाद इन स्टार के जिंदगी में नया मोड़ आया है. व्यवहार और पर्सनैलिटी और निखर गई है. यहां आपको बॉलीवुड के नए-नवेले पिता यंग एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं.
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को लागू करने की तैयारी में है और इसके साथ ही स्टार खिलाड़ियों के लिए भी सख्त नियम बनाए जा रहे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट होल्ड पर रखे जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जरूरी भागीदारी नहीं की।
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सलीम खालिक के अनुसार पीसीबी उन खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जो घरेलू क्रिकेट खेलने की अनिवार्य शर्त पूरी नहीं करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि बाबर और शाहीन उन खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं, जिनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अस्थायी रूप से रोक दिए जाएं।
दरअसल, पीसीबी 2026-27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ढांचे में बड़ा बदलाव कर रहा। बोर्ड अब फॉर्मेट आधारित कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू करना चाहता है, जिसमें खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग ट्रैक में रखा जाएगा।
???? BABAR & SHAHEEN IN TROUBLE ????
???? Central contracts of Babar Azam and Shaheen Afridi are likely to be put on hold ???? Reason: Non-participation in domestic first-class matches
नए सिस्टम में टेस्ट और वनडे क्रिकेट को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। जो खिलाड़ी दोनों फॉर्मेट खेलेंगे, उन्हें ट्रैक एबी में रखा जाएगा। इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 48 लाख से 50 लाख पाकिस्तानी रुपये तक का रिटेनर मिल सकता है।
पीसीबी के वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद ने साफ कहा है कि बोर्ड के लिए किसी भी खिलाड़ी से बड़ा सिस्टम है। उन्होंने कहा कि चाहे बाबर आजम हों या शाहीन अफरीदी, सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा या फिर मेडिकल क्लियरेंस दिखानी होगी। जब तक खिलाड़ी यह शर्त पूरी नहीं करेंगे, उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट होल्ड पर रहेगा और उन्हें भुगतान भी नहीं मिलेगा।
हालांकि आकिब जावेद ने यह भी साफ किया कि जैसे ही खिलाड़ी शर्त पूरी करेंगे, उन्हें रोकी गई राशि भी दे दी जाएगी।
नए ढांचे में रेड-बॉल विशेषज्ञों के लिए ट्रैक-ए बनाया गया है, जहां खिलाड़ियों को हर महीने 40 लाख रुपये तक मिल सकते। वहीं ट्रैक-बीसी में सीमित ओवरों के खिलाड़ी होंगे, जिन्हें महीने के 18 लाख रुपये तक मिलेंगे। टी20 विशेषज्ञों के लिए ट्रैक C बनाया गया है, जिसमें 12 से 15 लाख रुपये मासिक रिटेनर फीस मिल सकती है।
पीसीबी युवा टैलेंट को भी प्रोत्साहित करना चाहता है। इसके लिए ट्रैक-डी शुरू किया गया है, जिसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी और उभरते हुए खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इस श्रेणी में 16 से 20 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और हर खिलाड़ी को हर महीने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये तक दिए जाएंगे।
PCB का मानना है कि वरिष्ठ खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में भागीदारी से युवा प्रतिभाओं को सीखने का मौका मिलेगा और पाकिस्तान की क्रिकेट संरचना और मजबूत होगी। यही वजह है कि बोर्ड अब बड़े नामों के बजाय मजबूत सिस्टम पर जोर देता दिखाई दे रहा है।