International Yoga Day 2026: योग दिवस की बात हो, और योग नगरी मुंगेर का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. मुंगेर से शुरू हुए अभियान ने ही योग को जन-जन तक पहुंचाकर उसे सर्वसुलभ बनाया है. इसमें बिहार स्कूल ऑफ योगा और योग आश्रम की अहम भूमिका रही है.
Gold Price Today: सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134050 रुपये प्रति 10 ग्राम है
Vaibhav Sooryavanshi Fastest List-A Fifty: भारतीय क्रिकेट को एक और सुपरस्टार मिलने की आहट सुनाई देने लगी है। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने क्रिकेट रिकॉर्ड बुक को ही बदल दिया। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि, वो शतक बनाने से चूक गए।
वैभव ने 29 गेंद में 94 रन की पारी खेली। वैभव ने फाइनल में पिछले मुकाबलों की सारी कसर निकाल दी। उन्होंने 94 रन की इस पारी में 8 छक्के और 10 चौके मारे। यानी 94 में से 88 रन तो वैभव ने सिर्फ बाउंड्री से हासिल किए। बता दें कि इसी ट्राई सीरीज में एक मुकाबले के दौरान वैभव का श्रीलंकाई खिलाड़ी से विवाद हो गया था। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी और फाइनल में वैभव ने तूफानी पारी खेल श्रीलंका को अपनी ताकत का अंदाजा करा दिया।
वनडे में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बैटर एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, इंडिया-ए के मुकाबलों को इंटरनेशनल दर्जा नहीं मिलता है, इसलिए वैभव की यह पारी अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी।
????VAIBHAV SURYAVANSHI WITH ICONIC BATTING????
Vaibhav Sooryavanshi got trolled after the Super over, but today in the Finals, he not only broke the world record of fastest List A fifty, but also smashed 94 in just 28 balls????
दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका-ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे वैभव ने पहली ही गेंद से अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली गेंद पर चौका लगाकर आक्रमण की शुरुआत की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
फाइनल से पहले वैभव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लगातार कम स्कोर और हाल ही में विपक्षी खिलाड़ी के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना के कारण वह चर्चा में थे। लेकिन बड़े मुकाबले में उन्होंने अपने बल्ले से सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया।
वैभव ने शिराज के दूसरे ओवर में तो तूफान ही ला दिया। इस ओवर में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए और कुल 26 रन बटोरे। इसके बाद उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर अपना पांचवां छक्का जड़ते हुए सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।
11 ball 50 runs for Vaibhav Sooriyavanshi in the A team Tri series Final against Sri Lanka. All 50 runs came in Boundaries for Vaibhav Sooriyavanshi. #SLAVINDApic.twitter.com/ohoW8ZGnv1
गेंद के लिहाज से लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी
गेंद
खिलाड़ी
टीम
साल
11
वैभव सूर्यवंशी
India-A
2026
12
के वीरारत्ने
Ragama Cricket Club v Kurunegala Youth Cricket Club
2005/06
13
एनएलटीसी परेरा
Sri Lanka Army Sports Club v Bloomfield Cricket and Athletic Club
2020/21
14
आरके क्लेनवेल्ट
Western Province v KwaZulu-Natal
2010/11
15
एडम होलियोक
Surrey v Yorkshire
1994
इस पारी के साथ वैभव ने 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक था, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था। अब यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज हो गया।
वैभव ने भारत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक का भारतीय रिकॉर्ड सरफराज खान के नाम था, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। दिसंबर 2024 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक केवल 12 मैच खेले हैं। लेकिन कम समय में ही अपनी छाप छोड़ चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए खेलते हुए वह 190 रन की शानदार पारी भी खेल चुके हैं।
फाइनल से पहले तक वैभव ने ट्राई सीरीज में अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया था। वो 4 मुकाबलों में 117 रन ही बना सके थे। लेकिन फाइनल में उन्होंने सारी कसर निकाल दी।