Hyderabad News: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, 488 करोड़ की लागत से बुधवेल में बनेगा भव्य ट्रम्पेट इंटरचेंज
Hyderabad News: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर राजेंद्रनगर के पास बुधवेल में 488 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य ट्रम्पेट इंटरचेंज के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी है. शुरुआत में यहां डबल-डेकर फ्लाईओवर प्रस्तावित था, लेकिन भविष्य के ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया गया है. यह इंटरचेंज बुधवेल लेआउट, रेडियल रोड-2 और प्रमुख क्षेत्रों को ORR से जोड़ेगा, जिससे शमशाबाद एयरपोर्ट और आईटी कॉरिडोर के बीच यात्रा पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगी.
क्यों सेना है देश की सबसे भरोसेमंद और एकजुट संस्था? राजनाथ सिंह ने महिला शक्ति को बताया नए भारत की पहचान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए, हमारे सैनिकों और हमने आतंकवादियों और उनके आकाओं को यह दिखा और बता दिया है कि भारत किसी भी हाल में अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, "हमारी सेनाओं की क्षमता, सतर्कता और पक्के इरादे ने एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने भारत की ताकत को साबित किया है."





















