International Yoga Day Exclusive: योगाभ्यास कर Swami Ramdev ने बताए योग के फायदे
योग की आदत डालो. सारी बुरी आदतें और सारे जीवन की बुराइयां, दुश्वारियां, सारी चुनौतियां सब अंधेरे सब चढ़ते हैं. योग विज्ञान को किताबों से, मठ मंदिरों से और कुछ व्यक्तियों से निकालकर आम जन तक बाबा रामदेव ने पहुंचा दिया. आज योग घर-घर नहीं हर व्यक्ति तक है और अंतरराष्ट्रीय बन चुका है. अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस है और स्वामी रामदेव जी महाराज योग कर रहे हैं. न्यूज नेशन से खास बातचीत में स्वामी रामदेव ने बताया योगा फॉर बॉडी माइंड सोल्स ये तो सबका समावेश है. योग में अनुलोम विलोम भ्रामरी उदगीत आपके भीतर की दो तरह का विकास करता है. आपका भौतिक और आपका आध्यात्मिक आपका अभ्युदय आपका निश्रेयस आपके भीतर विनय वीरता शांति क्रांति संस्कृति समृद्धि अपरा विद्याओं का आपके भीतर योग का कर्म योग का माने सब प्रकार से बाह्य और आंतरिक आपके जो जीवन के दृष्टादृष्ट मूर्त अमूर्त तत्व उन सबको उभारता है निखारता है योग.
कोई भी स्थाई समाधान नहीं
बाबा रामदेव ने कहा, योग पूरे जीवन को सवारता है. पूरे शरीर का इंद्रियों का चित्त का चेतना का आत्मा का आहार का विचार का वाणी का व्यवहार का पूरे जीवन का परिष्कार है मेरे भाई. न्यूज नेशन के संवाददाता विकास चंद्रा ने सवाल किया, लेकिन महाराज जी जब भी आप ये कहते हैं कि करो योग रहो निरोग योग से भागेगा रोग तो तमाम सारी बातें आती हैं कि ये इतने हॉस्पिटल क्यों बने? इतने एमडी लोग हैं इतने एमएस लोग हैं. आधुनिक विज्ञान है. फिर ये बाबा रामदेव क्या दावा कर रहे हैं? इस बाबा राम देव ने कहा, देखो मैं दावा नहीं कर रहा हूं. यह हकीकत है. मॉडर्न मेडिकल साइंस में एलोपैथी में अभी तक भी बीपी के लिए, शुगर के लिए, थायराइड के लिए, लिवर के लिए, किडनी के लिए, कोलेस्ट्रॉल के लिए किसी के लिए कोई भी स्थाई समाधान नहीं है.
हार्ट ब्लॉकेज रिवर्स किए
खाली वो बीमारियों के मेंटेन करने के नाम पर आपको अपना ग्राहक बना लेते हैं. उपभोक्ता बना लेते हैं. यह कंज कंज्यूमरिज्म है. यह उपभोक्तावाद है. यह जो योगवाद है, अध्यात्मवाद है, यह जो सनातन का शाश्वत ज्ञान है, यह बीमारियों को जड़ से मिटाता है. हमने लाखों करोड़ों लोगों की बीपी की दवाई छुड़ा दी. शुगर की दवाई छुड़ा दी. लीवर किडनी की बीमारी मिटा दी. हार्ट ब्लॉकेज रिवर्स किए. कैंसर रिवर्स किए. अब तो करोड़ों एविडेंस हैं. साइंटिफिक एविडेंस भी है. रियल एविडेंस में और घर-घर में योग के प्रणाम है.
छोटे से लेकर बड़े शिष्य तक योग
आपके बहुत सारे छोटे से लेकर बड़े शिष्य तक योग कर रहे हैं. जैसे आपने कहा कई तरह की बीमारी जैसे बीपी है, शुगर है, थायराइड है, हाइपरटेंशन है, पेट की बीमारी है. आप योग के जरिए कहते हैं कि बिल्कुल आप निरोग हो सकते हैं. ये काम आज से नहीं कर रहा ना 50 साल से कर रहा हूं और लोगों ने जिन्होंने मेरी बात मानी है, खाली लौकी का जूस पिया, अनुलोम-विलोम किया, भ्रमगीत किया, शीतली शीतकारी किया.
योग विश्वव्यापी हो चुका है
अनुलोम विलोम किया भ्राम उदगीत किया लोकी का जूस पिया खानपान को थोड़ा ठीक कर लिया बीपी नॉर्मल आ गया तो ये बीपी ये तो एक लाइफस्टाइल डिजीज है ना लाइफस्टाइल ठीक कर लीजिए बीपी ठीक हो जाएगा शुगर तो लाइफस्टाइल डिजीज है ओबेसिटी तो लाइफस्टाइल डिजीज है तो ये सब बीमारियों के नाम पर ड्रग माफिया मेडिकल माफिया उनको सपोर्ट करने वाले पॉलिटिकल माफिया फिर पूरे एक सो कॉल्ड इंटेलेक्चुअल माफिया फिर मजहबी माफिया योग की विरोधी ताकतें एक नहीं ना मेरे भाई चारों तरफ जो है. आसुरी शक्तियां कितनी ताकत लगा लें अब तो योग विश्वव्यापी हो चुका है. आयुर्वेद के प्रति नेचुरोपैथी के प्रति एक गौरव का भाव बढ़ा है. नेचुरोपैथी का सेंटर है चारों तरफ कितनी खुशहाली है कितनी सुंदरता है कितना आनंद है और इस आनंद को और अधिक हम प्रबल रूप में देखते हैं जब ये देखो यहां बच्चे बहुत छोटे-छोटे बच्चे महाराज जी आप किसी से सब यहां योगाभ्यास में लगे हुए हैं. योगाभ्यास में ये देखो ये तो पावर योग चल रहा है. इधर फिर इधर ये एडवांस योग चल रहा है. सब बच्चे हैं पूरे आनंद से डटे पड़े हैं और ये छोटे योगियों से लेके योगिनी है.
IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, कप्तान शुभमन गिल बने सीरीज के सिकंदर
IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप कर लिया है. बता दें कि अफगानिस्तान को भारत ने धर्मशाला में पहले वनडे में 7 विकेट से, लखनऊ में दूसरे वनडे में 170 रनों से और चेन्नई (तीसरा वनडे) में 9 विकेट से हराया. इस वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन किया. साथ ही उन्होंने बतौर बल्लेबाज भी धमाल मचाया और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर उभरे.
???????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????? ????#TeamIndia Captain Shubman Gill receives the @IDFCFIRSTBank trophy from BCCI President Mr. Mithun Manhas @MithunManhas after a convincing clean sweep ????#INDvAFG | @ShubmanGill pic.twitter.com/qjPtw4R4D4
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल को तीन में से दो मुकबालों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. उन्होंने 3 मैचों की 2 पारियों में 1 शतक और 1 अर्द्धशतक के साथ 238 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता. उनके बल्ले से इस सीरीज में 33 चौके और 4 छक्के भी निकले. गिल अब अपनी टीम के साथ इंग्लैड के खिलाफ 14 जुलाई से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे.
First series win as #TeamIndia's ODI Captain ????
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Sublime with the bat ????
A series to cherish for Shubman Gill ????
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/o4DbcxLHNy
गिल ने दूसरे वनडे में बनाए थे 154 रन
भारतीय कप्तान शुभमन गिल लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में नंबर 3 पर आकर मैराथन पारी खेली थी. इस मैच में उन्होंने सबसे पहले 38 बॉल में 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. गिल ने 77 बॉल में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने 100 रन पूरे कर शतक ठोक दिया. उन्होंने 108 बॉल में 21 चौके और 2 छक्कों के साथ अपने 150 रन पूरे कर डाले. इस वनडे मैच में शुभमन गिल ने 110 बॉल में 22 चौके और 2 छ्क्के के साथ 154 रनों की पारी खेली.
धर्मशाला में गिल ने बनाए 84 रन
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने धमाल मचाया लेकिन शतक लगाने से चूक गए. अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में कप्तान गिल ने 37 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद गिल ने 66 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौका और 2 छक्के निकले. वो इस मैच में नाबाद पवेलियन लौटे.
वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड
-
सचिन तेंदुलकर:- 15 बार
-
विराट कोहली:- 11 बार
-
सौरव गांगुली/ युवराज सिंह/ एमएस धोनी:- 7 बार
-
रोहित शर्मा/ शुभमन गिल:- 6 बार
भारत-अफगानिस्तान तीसरे वनडे का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 36 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती झटके देते हुए अफगान बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया. शुरुआती झटकों के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने टीम को संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की अहम साझेदारी की. शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा. वहीं उमरजई ने 50 रन की उपयोगी पारी खेली. अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Prasidh Krishna's fabulous fifer leads the way for #TeamIndia in the field ????
Over to our batters to chase down 2⃣1⃣9⃣ ????
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kM3wmpHOTL
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 5 रन की पेनल्टी मिलने के कारण पारी की शुरुआत 5/0 से हुई. इसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 170 रन की शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया. रोहित शर्मा ने 79 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे.
????.????.????.????.????.????.???? ????
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
The celebrations begin in the #TeamIndia camp as we clinch the @IDFCFIRSTBank #INDvAFG series with a 3⃣-0⃣ margin ???? pic.twitter.com/oI9lbaNeXk
भारत ने सिर्फ 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर 224 रन बना लिए और मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















