Responsive Scrollable Menu

मंगल ग्रह की तस्वीर में दिखा रहस्यमयी ‘दरवाजा’? NASA की फोटो ने छेड़ी एलियन लाइफ पर बहस

मंगल ग्रह की तस्वीर में दिखा रहस्यमयी ‘दरवाजा’? NASA की फोटो ने छेड़ी एलियन लाइफ पर बहस

Continue reading on the app

YouTube Earning: यू-ट्यूब से कमाई के लिए अब कितने व्यूज चाहिए? 2027 के नए नियम समझें

YouTube Earning: यू-ट्यूब से कमाई करने की तैयारी कर रहे नए क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव होने वाला है। 1 फरवरी 2027 से यू-ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के तहत विज्ञापन और यू-ट्यूब प्रीमियम से कमाई शुरू करने के लिए नए क्रिएटर्स को पहले से ज्यादा व्यूज और वॉच टाइम पूरा करना होगा। नए नियमों के तहत 365 दिनों में 8000 घंटे का योग्य वॉच टाइम या 90 दिनों में 2 करोड़ योग्य शॉर्ट व्यूज जरूरी होंगे।

मौजूदा नियमों से कितना बड़ा बदलाव?
अभी विज्ञापन और प्रीमियम से कमाई के लिए 4000 घंटे का योग्य वॉच टाइम या 90 दिनों में 1 करोड़ शॉर्ट व्यूज का लक्ष्य पूरा करना होता है। यानी 2027 से दोनों ही प्रमुख मानकों को दोगुना किया जा रहा है।

यू-ट्यूब का कहना है कि यह बदलाव सक्रिय क्रिएटर्स को ज्यादा बेहतर तरीके से पुरस्कृत करने और पार्टनर प्रोग्राम को मौजूदा दौर के हिसाब से अपडेट करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि यह 2018 के बाद YPP में किया गया पहला बड़ा बदलाव है।

नए क्रिएटर्स पर क्या असर होगा?
1 फरवरी 2027 से विज्ञापन और यूट्यूब प्रीमियम की कमाई के लिए आवेदन करने वाले क्रिएटर्स को इनमें से कोई एक लक्ष्य पूरा करना होगा:

पिछले 365 दिनों में 8000 योग्य वॉच घंटे
पिछले 90 दिनों में 2 करोड़ योग्य शॉर्ट व्यूज 

ये नए नियम उन क्रिएटर्स पर लागू होंगे जो पहली बार विज्ञापन और प्रीमियम से होने वाली कमाई के लिए पात्र बनना चाहते हैं। जो क्रिएटर्स पहले से यू-ट्य़ूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हैं, उन पर नए प्रवेश नियम लागू नहीं होंगे।

यू-ट्यूब के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर रोजाना 200 अरब से ज्यादा शॉर्ट व्यूज आते हैं और और टीवी पर रोजाना 100 करोड़ घंटे से ज्यादा YouTube देखा जाता है। कंपनी के पार्टनर प्रोग्राम में 30 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स हैं।

लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो क्या कमाई बंद?
विज्ञापन की कमाई के लिए ऊंची सीमा तय होने के बावजूद यू-ट्यूब के दूसरे कमाई विकल्प बंद नहीं होंगे। फन फंडिंग और शॉपिंग जैसे फीचर्स के लिए मौजूदा पात्रता नियम जारी रहेंगे।

शॉर्ट्स से पहले से कमाई कर रहे क्रिएटर्स के लिए भी नया नियम आएगा। 1 फरवरी 2027 से उन्हें शॉर्ट्स पर विज्ञापन और सदस्यता से होने वाली कमाई जारी रखने के लिए पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ योग्य व्यूज चाहिए होंगे। हालांकि, 1 करोड़ से नीचे जाने पर चैनल YPP से बाहर नहीं होगा। लक्ष्य दोबारा पूरा होते ही शॉर्ट्स से कमाई फिर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन के अलावा कमाई के नए रास्ते
यू-ट्यूब ने कहा है कि वह क्रिएटर्स को सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर नहीं रखना चाहता। कंपनी शॉपिंग, ब्रांड डील और ट्रेंड शुरू करने वाले क्रिएटर्स के लिए नए प्रोत्साहन कार्यक्रम लाने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा प्रीमियम लाइट से भी क्रिएटर्स को कमाई का नया रास्ता मिल सकता है। YouTube के अनुसार प्रीमियम लाइट की शुद्ध सदस्यता आय का 60% एक अलग क्रिएटर पूल में जाएगा। इसमें लंबे वीडियो के क्रिएटर्स को 55% और शॉर्ट्स क्रिएटर्स को 45% हिस्सा मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि 2027 में वह क्रिएटर्स को 2026 से ज्यादा भुगतान करने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, वास्तविक कमाई व्यूज, वॉच टाइम और सदस्यता आय के बंटवारे पर निर्भर करेगी।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में बैडमिंटन का महाकुंभ...कोर्ट पर उतरेंगे भारत के 5 'साइलेंट किलर्स', बड़ा उलटफेर कर इतिहास रचने को हैं तैयार

Five Indians Who Could Make a Mark in BWF World Championships: दिल्ली का इंदिरा गांधी एरिना बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के 30वें एडिशन के लिए सज चुका है. 17 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस महाकुंभ में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग जैसे दिग्गजों से उम्मीदें तो हैं ही, लेकिन इस बार नजरें भारत की 'यंग ब्रिगेड' पर भी टिकी हैं. आयुष शेट्टी, अनूपमा उपाध्याय, तनीषा-ध्रुव, गायत्री-तृषा और पृथ्वी-साई प्रतीक की जोड़ियां घरेलू मैदान पर बड़ा उलटफेर कर इतिहास रचने को तैयार हैं. जानिए भारत के इन 5 'गेम चेंजर्स' का पूरा शेड्यूल और ताकत. Mon, 17 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

UP News: UP में पनीर-घी-खोया समेत 6 चीजों पर लगा बैन! | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T23:30:23+00:00

Jharkhand Student Protest | धरने पर बैठे छात्रों से मिलीं Actress Kunika ने दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T23:33:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers