YouTube Earning: यू-ट्यूब से कमाई के लिए अब कितने व्यूज चाहिए? 2027 के नए नियम समझें
YouTube Earning: यू-ट्यूब से कमाई करने की तैयारी कर रहे नए क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव होने वाला है। 1 फरवरी 2027 से यू-ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के तहत विज्ञापन और यू-ट्यूब प्रीमियम से कमाई शुरू करने के लिए नए क्रिएटर्स को पहले से ज्यादा व्यूज और वॉच टाइम पूरा करना होगा। नए नियमों के तहत 365 दिनों में 8000 घंटे का योग्य वॉच टाइम या 90 दिनों में 2 करोड़ योग्य शॉर्ट व्यूज जरूरी होंगे।
मौजूदा नियमों से कितना बड़ा बदलाव?
अभी विज्ञापन और प्रीमियम से कमाई के लिए 4000 घंटे का योग्य वॉच टाइम या 90 दिनों में 1 करोड़ शॉर्ट व्यूज का लक्ष्य पूरा करना होता है। यानी 2027 से दोनों ही प्रमुख मानकों को दोगुना किया जा रहा है।
यू-ट्यूब का कहना है कि यह बदलाव सक्रिय क्रिएटर्स को ज्यादा बेहतर तरीके से पुरस्कृत करने और पार्टनर प्रोग्राम को मौजूदा दौर के हिसाब से अपडेट करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि यह 2018 के बाद YPP में किया गया पहला बड़ा बदलाव है।
नए क्रिएटर्स पर क्या असर होगा?
1 फरवरी 2027 से विज्ञापन और यूट्यूब प्रीमियम की कमाई के लिए आवेदन करने वाले क्रिएटर्स को इनमें से कोई एक लक्ष्य पूरा करना होगा:
पिछले 365 दिनों में 8000 योग्य वॉच घंटे
पिछले 90 दिनों में 2 करोड़ योग्य शॉर्ट व्यूज
ये नए नियम उन क्रिएटर्स पर लागू होंगे जो पहली बार विज्ञापन और प्रीमियम से होने वाली कमाई के लिए पात्र बनना चाहते हैं। जो क्रिएटर्स पहले से यू-ट्य़ूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हैं, उन पर नए प्रवेश नियम लागू नहीं होंगे।
यू-ट्यूब के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर रोजाना 200 अरब से ज्यादा शॉर्ट व्यूज आते हैं और और टीवी पर रोजाना 100 करोड़ घंटे से ज्यादा YouTube देखा जाता है। कंपनी के पार्टनर प्रोग्राम में 30 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स हैं।
लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो क्या कमाई बंद?
विज्ञापन की कमाई के लिए ऊंची सीमा तय होने के बावजूद यू-ट्यूब के दूसरे कमाई विकल्प बंद नहीं होंगे। फन फंडिंग और शॉपिंग जैसे फीचर्स के लिए मौजूदा पात्रता नियम जारी रहेंगे।
शॉर्ट्स से पहले से कमाई कर रहे क्रिएटर्स के लिए भी नया नियम आएगा। 1 फरवरी 2027 से उन्हें शॉर्ट्स पर विज्ञापन और सदस्यता से होने वाली कमाई जारी रखने के लिए पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ योग्य व्यूज चाहिए होंगे। हालांकि, 1 करोड़ से नीचे जाने पर चैनल YPP से बाहर नहीं होगा। लक्ष्य दोबारा पूरा होते ही शॉर्ट्स से कमाई फिर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन के अलावा कमाई के नए रास्ते
यू-ट्यूब ने कहा है कि वह क्रिएटर्स को सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर नहीं रखना चाहता। कंपनी शॉपिंग, ब्रांड डील और ट्रेंड शुरू करने वाले क्रिएटर्स के लिए नए प्रोत्साहन कार्यक्रम लाने की तैयारी कर रही है।
इसके अलावा प्रीमियम लाइट से भी क्रिएटर्स को कमाई का नया रास्ता मिल सकता है। YouTube के अनुसार प्रीमियम लाइट की शुद्ध सदस्यता आय का 60% एक अलग क्रिएटर पूल में जाएगा। इसमें लंबे वीडियो के क्रिएटर्स को 55% और शॉर्ट्स क्रिएटर्स को 45% हिस्सा मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि 2027 में वह क्रिएटर्स को 2026 से ज्यादा भुगतान करने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, वास्तविक कमाई व्यूज, वॉच टाइम और सदस्यता आय के बंटवारे पर निर्भर करेगी।
(प्रियंका कुमारी)
महिंद्रा स्कॉर्पियो N पिकअप 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी:टीजर में नया लुक रिवील, 14 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू होगा, टोयोटा हाइलक्स से मुकाबला
महिंद्रा एंड महिंद्रा 14 अगस्त को भारत में नया लाइफस्टाइल व्हीकल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N पर बेस्ड एक नए पिकअप ट्रक का पहला टीजर जारी किया है। नए स्कॉर्पियो N पिकअप को 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 203 हॉर्सपावर वाला पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए टोयोटा हाइलक्स पिकअप से रहेगा। हाल ही में कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV 'BE6 स्पोर्ट EQ' का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। एक्सटीरियर: बॉक्सी लुक और मस्कुलर स्टांस टीजर वीडियो के अनुसार, नई स्कॉर्पियो N पिकअप के फ्रंट में चौकोर LED DRLs और बारीक नक्काशी वाली हेडलाइट्स दी गई हैं, जिस पर 'LED' लिखा है। साइड से यह स्कॉर्पियो N की तरह ही बॉक्सी नजर आती है। इसमें एक विंडोलाइन है, जो पीछे की तरफ ऊपर की ओर मुड़ती है। ये सिर्फ डबल केबिन सेटअप के साथ आएगी। गाड़ी में पीछे की तरफ स्मार्ट LED टेललैंप्स दिए गए हैं। रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने के लिए टेलगेट पर बड़े अक्षरों में 'MAHINDRA' लिखा है, जो इसे बोल्ड लुक देता है। इंटीरियर: वर्टिकल टचस्क्रीन और डिजिटल कंसोल इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम फील देने के लिए एल्युमीनियम इंसर्ट्स के साथ पतले सेंट्रल AC वेंट्स और ग्लोस-ब्लैक इल्युमिनेटेड सेंटर कंसोल मिलेगा। इसके अलावा कार में नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल दिया गया है। फीचर: डुअल-जोन AC और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट पिकअप में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-डिम्मिंग IRVM, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इन सभी एडवांस फीचर्स के साथ यह भारत में बिकने वाला सबसे ज्यादा फीचर-रिच पिकअप ट्रक बन जाएगा। इसके अलावा, आराम के लिए इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। सेफ्टी फीचर: 540-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड महिंद्रा स्कॉर्पियो N एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी स्कोर मिला है, इसलिए उम्मीद है इस पिकअप ट्रक की सेफ्टी भी वैसी ही मिलेगी। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पावरट्रेन: पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के ऑप्शन नए पिकअप ट्रक में स्कॉर्पियो N एसयूवी वाले ही इंजन ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसमें एक 2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 203PS की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन है, जो 175PS की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसमें रियर-व्हील ड्राइव के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी शामिल किया गया है। महिंद्रा की पिकअप रेंज में वापसी; हाइलक्स और इसुजु से मुकाबला बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो ब्रांड के तहत पिकअप ट्रक पहले भी ला चुकी है। इससे पहले कंपनी भारत में 'स्कॉर्पियो गेटवे' बेच चुकी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अब भी स्कॉर्पियो क्लासिक का पिकअप वर्जन बेचा जाता है। भारत में नए पिकअप का सीधा मुकाबला टोयोटा हिलक्स और इसुजु वी-क्रॉस से होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










