Ank Jyotish 17 August 2026: मूलांक 1 और 4 वालों के सराकरी कार्य आसानी से पूरे होंगे, मूलांक 2 और 6 वाले गलतफहमी और विवाद से दूर रहें, जानें आज का लकी नंबर और कलर
Ank Jyotish 17 August 2026 Sawan Somwar Numerology Horoscope: अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक मूल मूलांक माने जाते हैं, जो व्यक्ति की जन्म तिथि से निर्धारित होते हैं. मूलांक 1 वाले अप्रत्याशित स्रोत से धन अर्जित करेंगे. मूलांक 2 वाले आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकते. मूलांक 3 वाले ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. मूलांक 4 वाले लोगों के साथी के साथ मतभेद दिन को तनावपूर्ण बना सकते हैं. मूलांक 5 वालों को आज ज्ञान प्राप्ति का अवसर मिलेगा. मूलांक 6 वालों के लिए सामूहिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए दिन खास रहेगा. मूलांक 7 वाले खुश रहेंगे. मूलांक 8 वाले दिनभर अपनी आर्थिक संभावनाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. मूलांक 9 वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. जन्मतिथि के माध्यम से जानिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए...
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के 83% आसार:भारत 460/9; आज जडेजा 350 विकेट पूरे कर सकते हैं
भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 83% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार सोमवार को सुबह 60% बारिश की उम्मीद है। दोपहर में 57% और शाम में 59% चांस हैं। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कप्तान शुभमन गिल दिन की शुरुआत में ही पारी की घोषणा कर दें। बारिश से 60 ओवर कम डले गॉल टेस्ट में बारिश ने खेल में काफी बाधा डाली है। शुरुआती 2 दिनों में करीब 60 ओवर कम फेंके गए। हर दिन 90 ओवर का खेल निर्धारित होता है, लेकिन पहले दिन 73 और दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर ही डाले गए। जडेजा 348 विकेट ले चुके भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा 350 विकेट का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। वे 348 विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम 6 शतक के सहारे 4095 रन हैं। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ा था। सबसे पहले यह मुकाम इयान बॉथम ने अचीव किया था। पहले दिन पडिक्कल का शतक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाए। गॅाल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर दूसरे दिन भारत मजबूत श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में है। उसने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। पहला सेशन रद्द होने के बाद भारत ने 43 ओवर में 172 रन जोड़े। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








