बहन के आइडिया ने बदली भाई की किस्मत, इंजीनियर की नौकरी छोड़ शुरू किया साइबर कैफे, अब लाखों की कमाई
डाकवाडी क्षेत्र में श्री स्वामी समर्थ साइबर कैफे का संचालन करने वाले मनोज वाघ ने लोकल18 से कहा कि मैने इंजीनियर की पढ़ाई की उसके बाद मुझे इंजीनियर की नौकरी भी लग गई. मैं इंदौर में जॉब करता था. मैंने यह नौकरी छोड़ी और मेरी बहन ने मुझे साइबर कैफे खोलने का आईडिया दिया. वहां पर मैंने एक लैपटॉप से शुरुआत की शुरुआती दिनों में मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा मेरा रोज भी नहीं निकल पाता था. मैंने हिम्मत नहीं हारी लगातार संघर्ष करता गया.
मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, रोकने के लिए मजदूर ने फेंकी बोरी, एक की हार्ट अटैक से मौत
बेंगलुरु के क्यूब्बनपेट इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की एक कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब एक मजदूर ने बाइक सवार बदमाशों पर बोरी फेंक दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोबाइल छीनकर स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहे थे. आरोपियों के पीछे एक युवक चिल्लाता हुआ भाग रहा था. इस युवक की आवाज सुनकर सामने से आ रहे एक मजबूर ने अपनी बोली आरोपियों की स्कूटी पर फेंक दी. नतीजतन, स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े. इसके बाद एक आरोपी जुनैद (18) भागने लगा, लेकिन रास्ते में उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. दूसरा आरोपी अरबाज (23) पुलिस के हत्थे चढ़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















