Heels पहन दीदी ने किया Chammak Challo गाने पर डांस, मूव्स काट रहे बवाल, वायरल हुआ वीडियो..
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हील्स पहनकर एक दीदी बॉलीवुड के मशहूर गाने Chammak Challo पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनके स्टाइलिश मूव्स, बैलेंस और आत्मविश्वास ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में हर स्टेप बेहद एनर्जेटिक और आकर्षक दिख रहा है. वायरल वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @vanshika_sardana03 नाम के पेज से शेयर किया गया है. आप भी देखें..
501 दिन के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ जानें नए रेट
जून में अब तक कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में अब ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। नई दरें लागू हो चुकी हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।
सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजीदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें की जमा की तारीख से 7 दिन की अवधि पूरी होने से पहले समय से पहले निकल गई डोमेस्टिक एफडी पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। पैसे निकालने पर 1% की पेनल्टी भी लगाई जाएगी।
बदलाव के बाद भी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25 प्रतिशत से लेकर 8.25% है।
कितने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?
बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के दिए 8.25% है। 501 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। जबकि 502 दिन से लेकर 2 साल से कम तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक के टेन्योर पर भी 7.25% ब्याज दे रहा है। बाकी सभी टेन्योर पर बैंक 6% या इससे कम ब्याज ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
- 60 से लेकर 90 दिन- 3.75%
- 91 दिन से लेकर 182 दिन- 4%
- 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 6%
- 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7.25%
- 501 दिन- 7.50%
- 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%
- वरिष्ठ नागरिक- 0.50% अतिरिक्त ब्याज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News




















