Responsive Scrollable Menu

NEET-UG Re Exam: धन्य है NTA की तकनीक, नागपुर का छात्र अब्दुल्ला 'अबू धाबी' में देगा परीक्षा?

देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET-UG) को लेकर जारी विवादों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की एक और बड़ी और हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। 21 जून को देश भर में एक ही शिफ्ट में आयोजित होने वाली नीट यूजी की पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में नागपुर के एक छात्र के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र को लेकर एक ऐसी गंभीर तकनीकी विसंगति प्रकाश में आई है, जिसने परीक्षा की तैयारी और एडमिट कार्ड जनरेशन प्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं और केंद्र मिला सात समंदर पार
यह पूरा मामला नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब से जुड़ा हुआ है। अब्दुल्ला ने जब कल होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए एनटीए की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो परीक्षा केंद्र का नाम देखकर उनके और उनके परिजनों के होश उड़ गए। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के रूप में भारत के किसी शहर की बजाय सीधे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर अबू धाबी में स्थित एक एग्जाम सेंटर का उल्लेख था।

एनटीए (NTA) ने स्वीकार की गलती, शाम तक संशोधित एडमिट कार्ड देने का वादा
एडमिट कार्ड में हुई इस बड़ी विसंगति और चूक की जानकारी जैसे ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंची, एजेंसी ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ली है। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह समस्या किसी मानवीय चूक के कारण नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी  के चलते हुई है।

एनटीए प्रशासन ने छात्र के परिवार से संपर्क कर उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया है कि इस गलती को जल्द से जल्द सुधार लिया जाएगा। अब्दुल्ला के परिवार ने बताया कि उन्हें एनटीए की ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि आज शाम तक इस तकनीकी त्रुटि को ठीक करके छात्र को संशोधित एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Continue reading on the app

बंगाल: TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी का है मामला

Sarina Bibi arrested: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस स्टेशन के बाहर हुए हिंसक बवाल और पत्थरबाजी के मामले में की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सरीना बीबी एक गाड़ी बुक करके भागने की फिराक में थी, लेकिन दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पति को छुड़ाने की कोशिश का आरोप
पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि सरीना बीबी ने अपने पति जहांगीर खान को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाने की कोशिश की थी। आरोप है कि उन्होंने ही भीड़ को संगठित किया और पुलिस स्टेशन के बाहर तनावपूर्ण स्थिति पैदा की। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और कानून का उल्लंघन करने का आरोप है।

इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ कई गैर-जमानती धाराएं (non-bailable sections) लगाई हैं। सरीना की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27 हो गई है।

पुलिस पर हुआ था हमला
पुलिस का कहना है कि उस दिन भारी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे और पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थर फेंके गए। भीड़ का मकसद जहांगीर खान को छुड़ाना था। तनाव बढ़ने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि वहां भगदड़ मची थी, कुछ लोग भागने के चक्कर में पास के तालाब में भी गिर गए। घटना के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की थी और तब से सरीना बीबी फरार चल रही थीं।

आगे की कार्रवाई
फिलहाल सरीना बीबी पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और जांच प्रक्रिया जारी है। हाल ही में फाल्टा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भी इस घटना में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी थी, जिसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: जीत की हैट्रिक पर Team India की नजर, South Africa देगी सबसे कड़ी टक्कर

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में शानदार शुरूआत के बाद अब रविवार को यहां ग्रुप वन के कठिन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका जैसी खतरनाक टीम के सामने उस लय को कायम रखने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान पर 64 रन से जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने बल्ले से योगदान दिया जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाये।

नीदरलैंड को दूसरे मैच में भारत ने 95 रन से हराया। पांच बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम अभी तक टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। अब उसे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिये विख्यात दक्षिण अफ्रीका की चुनौती से पार पाना है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी और भारत की बल्लेबाजी के बीच हो सकता है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की मंधाना की काबिलियत और हरमनप्रीत के अनुभव के साथ शेफाली वर्मा और रिचा की आक्रामक बल्लेबाजी अहम होगी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें कप्तान लौरा वोल्वार्ट और मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया से मिली पराजय के बाद पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर वापसी की। पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैनचेस्टर की पिच स्पिनरों की मददगार साबित हो सकती है। दोनों टीमों को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा क्योंकि अब तक के मैचों में यह पहलू अहम साबित हुआ है। भारत के लिये सकारात्मक बात यह है कि टीम किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं है और सभी ने योगदान दिया है। टीम प्रबंधन संतुलन से भी खुश होगा जिससे गेंदबाजी के विकल्पों में विविधता मिली है।

दीप्ति की आफ स्पिन के अलावा भारत के पास अच्छे तेज और स्पिन गेंदबाजी विकल्प है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में से है। पिछली बार टी20 विश्व कप फाइनल खेल चुकी इस टीम के पास दबाव से निपटने का काफी अनुभव है। दोनों टीमों के पास अच्छे हरफनमौला हैं और यह इस ग्रुप का सबसे अहम मुकाबला साबित हो सकता है। भारत को श्रेयंका पाटिल की कमी खलेगी जो पिछले मैच में चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया गया है जिन्होंने अभी तक भारत के लिये पदार्पण नहीं किया है।

टीमें : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा , जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, राधा यादव , प्रेमा रावत। दक्षिण अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, नडाइन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मरियाने काप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, काराबो मेसो, एन मलाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन, डेन वान नीकर्क मैच का समय : शाम सात बजे से।

Sat, 20 Jun 2026 14:48:50 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बच्ची के साथ खेलती दिखीं जरीन खान, | #viralvideo #shorts #shortvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:35:24+00:00

Gold Silver Price Today:सोने के रेट कितने गिरे ? Top News | Latest News | MCX।Gold Rates।Break #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:37:24+00:00

Shivsena Crisis: बगावत के बीच Uddhav गुट ने बागी सांसदों को जारी किया कारण बताओ नोटिस #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:35:18+00:00

Shivsena के MLA का बड़ा दावा, Uddhav Thackeray को लगेगा एक और झटका, बोले- ऑपरेशन 3 और 4 भी होगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:34:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers