Bottle Baba Controversy: चमत्कारी पानी से कैंसर ठीक करने का दावा करने वाले बोतल बाबा क्यों हुए गिरफ्तार? लगे कई गंभीर आरोप
Bottle Baba Controversy: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के चर्चित 'बोतल बाबा' उर्फ हरिओम यादव एक बार फिर चर्चाओं में हैं. मगर इस बार वजह उनके चमत्कार नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक आरोप हैं. दावा किया जाता है कि बाबा साधारण पानी की बोतल में फूंक मारकर उसे चमत्कारी पानी बताते हैं और उससे कैंसर ठीक हो जाता है. इस बार बोतल बाबा पर दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन आरोप लगे हैं. एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बाबा समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
कैंसर-टीबी जैसी बीमारियों का करते थे इलाज
हरिओम यादव, जिन्हें लोग 'बोतल बाबा' के नाम से जानते हैं, दावा करते थे कि उनके द्वारा अभिमंत्रित किया गए पानी से कैंसर, टीबी, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती है. इतना ही नहीं, वह भूत-प्रेत बाधा दूर करने और गंजे सिर पर बाल उगाने जैसे दावे भी करते रहे हैं. उनके आश्रम में रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे.
पीड़ित महिला ने लगाएं गंभीर आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि बाबा ने उसके परिवार पर काली शक्तियों और भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर मोटी रकम वसूली थी. इसके बाद आश्रम बुलाकर उसके साथ बाबा ने दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
ये भी पढ़ें- यूपी के इस जिले को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत, योगी सरकार बनाने जा रही एलिवेटेड रोड
हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल
हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने हजारों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के साथ योगाभ्यास किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama





















