Aamir Khan 3rd Marriage: न ग्रैंड वेडिंग, न बॉलीवुड की भीड़! आमिर खान-गौरी की शादी में होंगे सिर्फ खास मेहमान, जानें डीटेल्स
Aamir Khan 3rd Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ रीयल लव ढूंढ चुके आमिर 5 जुलाई 2026 को तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। इस वेडिंग को लेकर काफी चर्चाएं हैं। इसी बीच एक्टर ने खुद बताआ है कि वह न कोई ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं और न ही कोई शोर-शराबा होगा।
उन्होंने अपनी शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण अंदाज में करने का फैसला लिया है जिसमें केवल उनके करीबी शामिल होंगे।
आमिर खान करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर और गौरी ने ग्रैंड सेरेमनी की बजाय घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करने का फैसला किया है। इस समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 'डेक्कन क्रॉनिकल' से बातचीत में आमिर खान ने शादी की खबरों की पुष्टि करते हुए बताया कि वे और गौरी इस खास मौके को बेहद निजी रखना चाहते हैं।
अभिनेता ने कहा कि शादी का आयोजन बहुत साधारण तरीके से किया जाएगा और इसमें केवल नजदीकी लोग ही मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों की इच्छा है कि यह समारोह बिना किसी दिखावे के, परिवार के बीच संपन्न हो।
गौरी संग रिश्ते को नया नाम देने का लिया फैसला
कुछ हफ्ते पहले आमिर खान ने अपनी शादी की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में शादी उनकी प्रायोरिटी नहीं थी, लेकिन समय के साथ दोनों को महसूस हुआ कि अब वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
आमिर के मुताबिक, यह फैसला उन्होंने आपसी समझ और रिश्ते की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया है।
शादी की तैयारियों में व्यस्त हुए अभिनेता
सूत्रों के अनुसार, शादी की तैयारियों को देखते हुए आमिर खान ने फिलहाल अपने कुछ प्रोफेशनल कामों से दूरी बना ली है। अभिनेता इन दिनों पूरी तरह से विवाह की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं ताकि समारोह सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
शादी के बाद फिर शुरू करेंगे '3 इडियट्स' की शूटिंग
शादी के बाद आमिर खान जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर लौटेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह निर्देशक राजकुमार हिरानी की बहुचर्चित फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की तैयारियों में दोबारा जुट सकते हैं। वर्ष 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है।
3 Idiots 2 Story: शादी, बच्चे और उलझनें... '3 इडियट्स' के सीक्वल में पूरी तरह बदल जाएगी रैंचो की दुनिया, ऐसी होगी कहानी
3 Idiots 2 Story: भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर फिल्मों में शुमार '3 इडियट्स' के सीक्वल की तैयारियां जोरों पर है। इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म के दूसरे भाग की कहानी को लेकर अहम जानकारी दी है। 3 इडियट्स 2 में आमिर खान की गैंग यानी रैंचो, फरहान और राजू की कहानी अब एक बिल्कुल नए पड़ाव पर दिखेगी।
साल 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' ने दोस्ती, एजुकेशन सिस्टम और जिंदगी को देखने के नजरिए पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। यही वजह है कि फिल्म के सीक्वल को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
कॉलेज लाइफ नहीं, मिड-लाइफ क्राइसिस होगी कहानी
राजकुमार हिरानी ने बताया कि सीक्वल में दर्शकों को कॉलेज कैंपस की कहानी नहीं देखने को मिलेगी। इस बार कहानी उन तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित होगी, जो अब 15 से 20 साल आगे बढ़ चुके हैं।
निर्देशक के अनुसार, रैंचो, फरहान और राजू अब शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। ऐसे में वे जीवन के उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां करियर, परिवार और व्यक्तिगत सपनों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता।
हिरानी का कहना है कि फिल्म में इन किरदारों की नई परेशानियों, जिम्मेदारियों और मिड-लाइफ क्राइसिस को कॉमेडी और इमोशनल अंदाज में दिखाया जाएगा।
स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
हालांकि सीक्वल को लेकर उत्साह काफी ज्यादा है, लेकिन फिल्म फिलहाल शुरुआती विकास चरण में है। राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि वह लेखक अभिजात जोशी के साथ स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कहानी का मूल विचार काफी दिलचस्प और अलग है, लेकिन पटकथा को अभी और समय देने की जरूरत है। टीम जल्दबाजी में फिल्म को फ्लोर पर नहीं ले जाना चाहती और चाहती है कि कहानी पूरी तरह तैयार होने के बाद ही निर्माण शुरू किया जाए।
क्या फिर साथ दिखेंगे आमिर, माधवन और शर्मन?
फिल्म के सीक्वल को लेकर यह भी चर्चा है कि पहली फिल्म की मूल तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान, आर. माधवन और शर्मन जोशी को कहानी का हिस्सा बनाने की योजना है।
हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रैंचो, फरहान और राजू की जोड़ी एक बार फिर उसी जादू को दोहराएगी जिसने पहली फिल्म को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी।
भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में शामिल है '3 इडियट्स'
'3 इडियट्स' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था, जबकि इसकी कहानी और स्टोरी राइटिंग अभिजात जोशी के साथ मिलकर तैयार की गई थी। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड सफलता हासिल की थी, बल्कि इसकी कहानी ने आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

.jpg)




