Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन हो सकती है बारिश

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है. विभाग ने 20 से 23 जून तक तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

Budh Gochar 2026: 22 जून को बुध का कर्क राशि में होगा गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Budh Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर हो रहा है. बुध जिसे ग्रहों का राजकुमार कहते हैं, इनका राशि परिवर्तन जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि कर्क राशि चंद्रमा की है और बुध बुद्धि और संवाद के देव है. 22 जून को दोपहर 3:41 पर होने वाले इस राशि परिवर्तन से राशिचक्र की कई राशियों को लाभ होने वाला है. यह गोचर प्रमुथ रूप से 5 राशियों को फायदा दे रहा है. इन लोगों को अपने करियर में ग्रोथ मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा और संपत्ति में वृद्धि होगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

बुध का गोचर क्यों खास?

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, शिक्षा, व्यापार और संचार का कारक माना गया है. ऐसे में जब भी बुध ग्रह किसी नई राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है. बुध का गोचर खासतौर पर छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, लेखन से जुड़े लोगों और संचार से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसलिए, बुध के राशि परिवर्तन को ज्योतिषिय दृष्टि  में एक अहम घटना के रूप में देखा जाता है.

बुध के इस गोचर से फायदा पाने वाली लकी राशियां (Lucky Zodiac Signs of Mercury Transit)

1.मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि से निकलकर ही बुध कर्क में प्रवेश कर रहे हैं. वहां वे दूसरे भाव यानी धन के भाव में जा रहे हैं. इसलिए, इस राशि को भी बुध जाते-जाते फायदा पहुंचाने वाले हैं. आप लोगों के लिए धन के नए रास्ते खुलेंगे. आर्थिक लाभ होगा, लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. करियर में ग्रोथ होगी और व्यापारियों के लिए भी कोई अच्छा सौदा दर पर होगा. वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कार्य जल्दी पूरे होंगे.

ये भी पढ़ें- Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 23 जून को शुक्र देव बुध के नक्षत्र में करेंगे परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि में ही बुध का गोचर हो रहा है. यह इस राशि में पहले भाव यानी लग्न भाव में आ रहे हैं. ऐसे में कर्क राशि वाले जातक अपने अंदर व्यक्तिगत बदलाव महसूस करेंगे. कार्यस्थल पर आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. आप अपने ऑफिस में तारीफ के पात्र बनेंगे. बॉस और सीनियर अधिकारियों से आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी. समाज में आपका कद ऊंचा होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लेखन, ए़डिटिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी समय का लाभ मिल रहा है. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.

3.कन्या राशि (Virgo)

बुध कन्या राशि के स्वामी होते हैं. ये इस राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. 11वां भाव लाभ का भाव होता है. यह इच्छापूर्ति का समय होता है. इस गोचर से कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ और प्रमोशन मिलने वाला है. कुछ जातकों का सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है. व्यापारियों को भी नए लाभ मिलने वाले हैं. लॉटरी, सट्टा या शेयर मार्केट से अचानक फायदा होगा.

4.तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों दसवें भाव यानी कर्म के भाव में बुध का गोचर हो रहा है. ऐसे में इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को सुनहरा समय आ रहा है. नई नौकरी के पूरे अवसर मिलेंगे. जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं, वह इस समय प्रयास करें. आपको बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं. अगर आप नया स्टार्टअप और बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो भी 22 जून के बाद समय आपका साथ देगा. पिता या पैतृक संपत्ति का लाभ आपको होने वाला है.

5.मीन राशि (Pisces)

मीन राशि की कुंडली में पांचवे भाव में बुध का गोचर हो रहा है. यह भाव बुद्धि, संतान और प्रेम का माना जाता है. आपके लिए यह समय लाभ का है. छात्रों के लिए यह गोचर वरदान की तरह है. प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है. मीन राशि के लोगों को संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. पारिवारीक खुशियां बढ़ेंगी. आपकी बुद्धि और सटीक निर्णय लेने क क्षमता व्यापार में बड़ा लाभ देने वाली है. 

ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं? जानें व्रत के नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

MLC: 18 महीने बाद सुलझी जिसके पिता की मौत की गुत्थी, उसने 4 ओवर में निपटाए इतने बल्लेबाज, किया बेस्ट प्रदर्शन

Corbin Bosch: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश का मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन में कमाल देखने को मिला है. ये उनका डेब्यू सीजन है, जहां अपने दूसरे ही मैच में वो जीत के हीरो बने हैं. Mon, 22 Jun 2026 13:35:21 +0530

  Videos
See all

Kaise Lagi Bhayankar Aag? | #viralvideo #shorts #shortvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:42:27+00:00

MLC Election 2026: महायुति vs महाविकास अघाड़ी...MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:46:12+00:00

‘मुझे इंसाफ दो’ | Pappu Yadav | Bihar News | #pappuyadav #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:41:33+00:00

UK Prime Minister Keir Starmer announces resignation | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T08:43:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers