Budh Gochar 2026: 22 जून को बुध का कर्क राशि में होगा गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
Budh Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर हो रहा है. बुध जिसे ग्रहों का राजकुमार कहते हैं, इनका राशि परिवर्तन जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि कर्क राशि चंद्रमा की है और बुध बुद्धि और संवाद के देव है. 22 जून को दोपहर 3:41 पर होने वाले इस राशि परिवर्तन से राशिचक्र की कई राशियों को लाभ होने वाला है. यह गोचर प्रमुथ रूप से 5 राशियों को फायदा दे रहा है. इन लोगों को अपने करियर में ग्रोथ मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा और संपत्ति में वृद्धि होगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
बुध का गोचर क्यों खास?
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, शिक्षा, व्यापार और संचार का कारक माना गया है. ऐसे में जब भी बुध ग्रह किसी नई राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है. बुध का गोचर खासतौर पर छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, लेखन से जुड़े लोगों और संचार से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसलिए, बुध के राशि परिवर्तन को ज्योतिषिय दृष्टि में एक अहम घटना के रूप में देखा जाता है.
बुध के इस गोचर से फायदा पाने वाली लकी राशियां (Lucky Zodiac Signs of Mercury Transit)
1.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि से निकलकर ही बुध कर्क में प्रवेश कर रहे हैं. वहां वे दूसरे भाव यानी धन के भाव में जा रहे हैं. इसलिए, इस राशि को भी बुध जाते-जाते फायदा पहुंचाने वाले हैं. आप लोगों के लिए धन के नए रास्ते खुलेंगे. आर्थिक लाभ होगा, लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. करियर में ग्रोथ होगी और व्यापारियों के लिए भी कोई अच्छा सौदा दर पर होगा. वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कार्य जल्दी पूरे होंगे.
2.कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि में ही बुध का गोचर हो रहा है. यह इस राशि में पहले भाव यानी लग्न भाव में आ रहे हैं. ऐसे में कर्क राशि वाले जातक अपने अंदर व्यक्तिगत बदलाव महसूस करेंगे. कार्यस्थल पर आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. आप अपने ऑफिस में तारीफ के पात्र बनेंगे. बॉस और सीनियर अधिकारियों से आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी. समाज में आपका कद ऊंचा होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लेखन, ए़डिटिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी समय का लाभ मिल रहा है. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.
3.कन्या राशि (Virgo)
बुध कन्या राशि के स्वामी होते हैं. ये इस राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. 11वां भाव लाभ का भाव होता है. यह इच्छापूर्ति का समय होता है. इस गोचर से कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ और प्रमोशन मिलने वाला है. कुछ जातकों का सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है. व्यापारियों को भी नए लाभ मिलने वाले हैं. लॉटरी, सट्टा या शेयर मार्केट से अचानक फायदा होगा.
4.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों दसवें भाव यानी कर्म के भाव में बुध का गोचर हो रहा है. ऐसे में इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को सुनहरा समय आ रहा है. नई नौकरी के पूरे अवसर मिलेंगे. जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं, वह इस समय प्रयास करें. आपको बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं. अगर आप नया स्टार्टअप और बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो भी 22 जून के बाद समय आपका साथ देगा. पिता या पैतृक संपत्ति का लाभ आपको होने वाला है.
5.मीन राशि (Pisces)
मीन राशि की कुंडली में पांचवे भाव में बुध का गोचर हो रहा है. यह भाव बुद्धि, संतान और प्रेम का माना जाता है. आपके लिए यह समय लाभ का है. छात्रों के लिए यह गोचर वरदान की तरह है. प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है. मीन राशि के लोगों को संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. पारिवारीक खुशियां बढ़ेंगी. आपकी बुद्धि और सटीक निर्णय लेने क क्षमता व्यापार में बड़ा लाभ देने वाली है.
ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं? जानें व्रत के नियम
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ट्रंप के नए ‘सुपर एयरफोर्स वन’ की पहली तस्वीर आई सामने, कतर ने किया था गिफ्ट, जानिए क्या हैं खूबियां
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रयूज में एक भव्य समारोह में नए अस्थायी एयर फोर्स वन का उद्घाटन किया। यह बेहद आलीशान विमान कतर सरकार की ओर से अमेरिका को उपहार में दिया गया है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 400 मिलियन डॉलर यानी लगभग 37 अरब रुपये आंकी …
The post ट्रंप के नए ‘सुपर एयरफोर्स वन’ की पहली तस्वीर आई सामने, कतर ने किया था गिफ्ट, जानिए क्या हैं खूबियां appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar