Responsive Scrollable Menu

Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे ने फहराया तिरंगा!

Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे ने फहराया तिरंगा! #80thIndependenceDay #IndependenceDay2026 #MallikarjunKharge #Kharge #Tiranga news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi independence day security, red fort high alert, delhi master plan 2047, rss gen z outreach, rahul gandhi supreme court plea, irctc money laundering case, red fort blast case, jpsc jssc exam irregularities, har ghar tiranga jammu kashmir, pok balochistan black day news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

यूपी के इस शहर में अपने घर का सपना होगा पूरा, 30 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

UP News: योगी सरकार बेघर और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान देने जा रही है. जिससे उनका भी अपने घर का सपना पूरा हो जाएगा. यूपी की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रयागराज जिले में ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस योजना की खास बात यह है कि इसके लिए लाभार्थियों की कोई तय संख्या निर्धारित नहीं की गई है. जांच में जो भी आवेदक पात्र पाए जाएंगे, उन्हें योजना के नियमों के अनुसार आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.

अब तक 83 हजार लोगों ने किए आवेदन

डूडा की अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव के मुताबिक 13 अगस्त तक जिले से करीब 83 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. शुरुआती स्तर पर जांच के बाद लगभग 30 हजार आवेदकों को पात्र माना गया है. हालांकि, अंतिम पात्रता तय करने से पहले सभी आवेदनों की विस्तृत जांच कराई जा रही है. इसके लिए तहसील स्तर पर विशेष समिति बनाई गई है. इसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं. समिति आवेदकों की ओर से दी गई जानकारी की जांच करने के साथ उनके आवास और जमीन की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन कर रही है.

डीपीआर तैयार कर भेजी जा रही

अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज में अब तक करीब 14,500 लाभार्थियों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करके उच्च स्तर पर भेजी जा चुकी है. आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ पात्र लाभार्थियों की रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजी जा रही है.

तीन चरणों में मिलेगी आर्थिक मदद

योजना के तहत स्वीकृत लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए दी जाएगी. पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये खाते में भेजे जाने का प्रावधान है. पहली किस्त मिलने के बाद जब मकान का निर्माण लिंटेल स्तर तक पहुंच जाएगा, तब मौके पर निर्माण की जांच कराई जाएगी. सत्यापन पूरा होने के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जाएगी. समय पर घर पूरा करने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है. यदि मकान 12 महीने या उससे कम अवधि में पूरा कर लिया जाता है, तो 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दिए जाने का प्रावधान है.

बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अतिरिक्त सहायता

योजना में कुछ विशेष श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया गया है. स्पेशल फोकस ग्रुप के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रति आवास 30 हजार रुपये और एकल महिलाओं, जिनमें विधवा या परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं, को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है.

जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को संबंधित शहरी क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है. इसके अलावा जिस जमीन पर घर बनाया जाना है, उस पर आवेदक का वैध स्वामित्व या निर्माण का अधिकार होना चाहिए.

प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:

  • परिवार की सालाना आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम देश के किसी हिस्से में पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
  • अगर किसी परिवार में अविवाहित बेटे या बेटियां भी हैं तो वे भी पति, पत्नी के साथ परिवार का हिस्सा माने जाएंगे.
  • पिछले 20 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी आवास योजना का लाभ नहीं लिया गया होना चाहिए.
  • आवेदक संबंधित शहरी निकाय क्षेत्र का निवासी होना चाहिए.
  • घर बनाने के लिए उपयुक्त जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध होना जरूरी है.

अब ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. इच्छुक पात्र व्यक्ति नजदीकी जन सुविधा केंद्र (CSC) के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा वे योजना के आधिकारिक पोर्टल pmaymis.gov.in पर जाकर स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 1251 पदों पर निकली भर्ती, जल्द कर लें आवेदन

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • आवेदन करते समय आवेदक को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे. इनमें मुख्य रूप से:
  • आवेदक का आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • DBT सुविधा वाला बैंक खाता और उसकी पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन या प्लॉट से जुड़े वैध दस्तावेज

अधिकारियों के मुताबिक आवेदन करने के बाद केवल ऑनलाइन जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं होगा. पात्रता की पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच और मौके पर सत्यापन भी किया जाएगा. इसलिए आवेदकों को आवेदन में सही जानकारी देने और सभी दस्तावेज उपलब्ध रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने एनालॉग डेयरी उत्पादों पर पूरी तरह से लगाया बैन, पनीर, घी और खोया पर भी लगाई रोक

Continue reading on the app

  Sports

तेजस्विन शंकर से दिव्या देशमुख तक… इन 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, इस बार किसी को नहीं मिला खेल रत्न

National Sports Awards 2025 announced: नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के विजेताओं का ऐलान हो गया है. इस बार अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 भारतीय एथलीटों को चुना गया है. Tue, 18 Aug 2026 15:19:14 +0530

  Videos
See all

डिब्रुगढ़-तिनसुकिया में बोल बम की गूंज, 45 KM पैदल चले कांवड़िए | Kanwar Yatra 2026 | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:05:00+00:00

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर हमला! | Hormuz | IRGC | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers