यूपी के इस शहर में अपने घर का सपना होगा पूरा, 30 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
UP News: योगी सरकार बेघर और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान देने जा रही है. जिससे उनका भी अपने घर का सपना पूरा हो जाएगा. यूपी की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रयागराज जिले में ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस योजना की खास बात यह है कि इसके लिए लाभार्थियों की कोई तय संख्या निर्धारित नहीं की गई है. जांच में जो भी आवेदक पात्र पाए जाएंगे, उन्हें योजना के नियमों के अनुसार आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.
अब तक 83 हजार लोगों ने किए आवेदन
डूडा की अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव के मुताबिक 13 अगस्त तक जिले से करीब 83 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. शुरुआती स्तर पर जांच के बाद लगभग 30 हजार आवेदकों को पात्र माना गया है. हालांकि, अंतिम पात्रता तय करने से पहले सभी आवेदनों की विस्तृत जांच कराई जा रही है. इसके लिए तहसील स्तर पर विशेष समिति बनाई गई है. इसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं. समिति आवेदकों की ओर से दी गई जानकारी की जांच करने के साथ उनके आवास और जमीन की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन कर रही है.
डीपीआर तैयार कर भेजी जा रही
अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज में अब तक करीब 14,500 लाभार्थियों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करके उच्च स्तर पर भेजी जा चुकी है. आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ पात्र लाभार्थियों की रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजी जा रही है.
तीन चरणों में मिलेगी आर्थिक मदद
योजना के तहत स्वीकृत लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए दी जाएगी. पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये खाते में भेजे जाने का प्रावधान है. पहली किस्त मिलने के बाद जब मकान का निर्माण लिंटेल स्तर तक पहुंच जाएगा, तब मौके पर निर्माण की जांच कराई जाएगी. सत्यापन पूरा होने के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जाएगी. समय पर घर पूरा करने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है. यदि मकान 12 महीने या उससे कम अवधि में पूरा कर लिया जाता है, तो 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दिए जाने का प्रावधान है.
बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अतिरिक्त सहायता
योजना में कुछ विशेष श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया गया है. स्पेशल फोकस ग्रुप के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रति आवास 30 हजार रुपये और एकल महिलाओं, जिनमें विधवा या परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं, को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है.
जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ?
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को संबंधित शहरी क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है. इसके अलावा जिस जमीन पर घर बनाया जाना है, उस पर आवेदक का वैध स्वामित्व या निर्माण का अधिकार होना चाहिए.
प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:
- परिवार की सालाना आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम देश के किसी हिस्से में पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
- अगर किसी परिवार में अविवाहित बेटे या बेटियां भी हैं तो वे भी पति, पत्नी के साथ परिवार का हिस्सा माने जाएंगे.
- पिछले 20 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी आवास योजना का लाभ नहीं लिया गया होना चाहिए.
- आवेदक संबंधित शहरी निकाय क्षेत्र का निवासी होना चाहिए.
- घर बनाने के लिए उपयुक्त जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध होना जरूरी है.
अब ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. इच्छुक पात्र व्यक्ति नजदीकी जन सुविधा केंद्र (CSC) के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा वे योजना के आधिकारिक पोर्टल pmaymis.gov.in पर जाकर स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 1251 पदों पर निकली भर्ती, जल्द कर लें आवेदन
आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आवेदन करते समय आवेदक को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे. इनमें मुख्य रूप से:
- आवेदक का आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- DBT सुविधा वाला बैंक खाता और उसकी पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन या प्लॉट से जुड़े वैध दस्तावेज
अधिकारियों के मुताबिक आवेदन करने के बाद केवल ऑनलाइन जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं होगा. पात्रता की पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच और मौके पर सत्यापन भी किया जाएगा. इसलिए आवेदकों को आवेदन में सही जानकारी देने और सभी दस्तावेज उपलब्ध रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने एनालॉग डेयरी उत्पादों पर पूरी तरह से लगाया बैन, पनीर, घी और खोया पर भी लगाई रोक
Video: टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पड्डीकल की पारी को क्यों बताया खास?
भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन और टीम की WTC फाइनल 2026 की तैयारियों पर बात की. उन्होंने खिलाड़ियों की अनुकूलन क्षमता और चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर जोर दिया. #CricketNews #TeamIndia #WTC2026 #SitanshuGotak #DevduttPadikkal
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18











