Responsive Scrollable Menu

Re-NEET 2026 सवा 3 घंटे की होगी:कलावा, हिजाब पहनने की छूट मिलेगी; आज सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल होगी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को होने जा रही NEET UG री-एग्जाम के लिए एडवाइजरी जारी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और सुरक्षा के लिए NTA ने 20 जून को सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए ड्रेस कोड और जरूरी नियमों की लिस्ट जारी की है जो इस तरह है : एग्जाम से संबंधित किसी भी तरह के डाउट या जानकारी के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। पहली बार दिए जाएंगे अतिरिक्त 15 मिनट Re-NEET 2026 परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है। NTA ने निर्देश पढ़ने, फोटो लगाने या सिग्नेचर करने की वजह से होने वाली देर को को कम करने के लिए 15 मिनट टाइम बढ़ाया है। एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा परीक्षा के दिन सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। इसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान (Face Recognition) शामिल होगी। यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तकनीकी या अन्य कारणों से पूरा नहीं हो पाता है, तब भी उसे परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एक लिखित अंडरटेकिंग (घोषणा-पत्र) भरना होगा। पेपर लीक के चलते 12 मई को रद्द हुई थी एग्जाम NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। एग्जाम प्रोसेस पर 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 हजार से ज्यादा सुपरवाइजर और 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नजर रखेंगे। लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत पेपर लीक और नकल के मामलों में 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद: प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

भारतीय सिनेमाघरों की फैन हुई यूक्रेनी कंटेंट क्रिएटर, बोलीं- यूरोप से कहीं बेहतर है यहां का अनुभव

भारतीय सिनेमाघरों की फैन हुई यूक्रेनी कंटेंट क्रिएटर, बोलीं- यूरोप से कहीं बेहतर है यहां का अनुभव

Continue reading on the app

  Sports

तीसरे ODI में भारत की प्लेइंग XI पर सस्पेंस! Harshit Rana इन, इन 2 दिग्गजों को छुट्टी?

तीन मैचों की सीरीज़ में पहले ही 2-0 से आगे चल रही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम शनिवार (20 जून) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरा वनडे खेलेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में, 'मेन इन ब्लू' अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में एक और शानदार प्रदर्शन करने और हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली टीम का 'क्लीन स्वीप' करने की कोशिश करेगी।
 

इसे भी पढ़ें: 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ंत पर श्रीलंका की सफाई, Final में होगी कांटे की टक्कर


अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे के लिए, BCCI ने शुक्रवार (19 जून) को हर्षित राणा को भारत की टीम में शामिल किया, और ऐसी संभावना है कि दिल्ली के यह तेज़ गेंदबाज़ शनिवार को प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं। हर्षित ने नवंबर 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टेस्ट मैच से भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार फरवरी 2026 में नवी मुंबई में T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ एक वॉर्म-अप मैच खेला था। उस मैच में उन्हें चोट लग गई थी और वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

हर्षित, बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की जगह ले सकते हैं। अर्शदीप ने अब तक दोनों वनडे मैच खेले हैं और अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया है; उन्होंने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में दो और दूसरे वनडे में तीन विकेट लिए। हालांकि, आगे एक व्यस्त इंटरनेशनल सीज़न को देखते हुए, उन्हें तीसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है ताकि राणा को मौका मिल सके। तेज़ गेंदबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने पहला वनडे खेला था और अपने चार ओवर के कोटे में दो विकेट लिए थे, लेकिन चोट के कारण दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी गैर-मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था, लेकिन ओपनर के तौर पर वे सिर्फ़ चार रन ही बना पाए। अगर रेड्डी फिट होते हैं, तो उनके टीम में जायसवाल की जगह लेने की उम्मीद है, जिससे कप्तान शुभमन गिल को फिर से टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकेगा।
 

इसे भी पढ़ें: India A Team पर अनुशासन का डंडा! Vaibhav Sooryavanshi, Tilak Varma पर लटकी तलवार


अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव
Sat, 20 Jun 2026 12:38:35 +0530

  Videos
See all

पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार उद्धव ठाकरे | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:17:16+00:00

Uttarakhand News | नन्हीं जान के लिए फरिश्ता बनी पुलिस! | #uttarakhand | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:12:41+00:00

Viral Video | दिव्यांग श्रद्धालु को गोद में उठाकर करवाए मां गंगा के दर्शन | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:15:21+00:00

बुड्ढे को हाथ लगाना पड़ गया भारी | #viralvideo #shorts #shortvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers