Responsive Scrollable Menu

Lucknow में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सुलतानपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसे में 4 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज इलाके में हुआ।

सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, अग्निशमन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बयान के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए थे। एनएचएआई की क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में शामिल पीतांबर रावत बाराबंकी जिले के अचककामऊ गांव का निवासी था और देशराज नामक व्यक्ति के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि अन्य तीन मृतक ईंटों की ढुलाई का काम करने वाले मजदूर थे।

मृतकों की पहचान संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और बलराम रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटा दिया गया है।

इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

एपेक का तीसरा वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा

एपेक का तीसरा वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में किया धमाका, निशान फर्नांडो के विकेट से थर्राया श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 462 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धमाकेदार शुरआत की है. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो को चलता किया. श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाए अपना ये पहला विकेट गंवाया. Mon, 17 Aug 2026 10:21:59 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha : PM Modi को घेरने की सियासत में खुद फंस घए Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:45:36+00:00

Flood News: वाराणसी में गंगा उफान पर, 6 सेमीघंटे बढ़ रहा पानी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers