Responsive Scrollable Menu

UN में PoJK पर बवाल, भारत ने जमकर पाकिस्तान और OIC को धोया

युक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन यानी कि ओआईसी द्वारा जम्मू कश्मीर को लेकर लगाए गए आरोपों पर बेहद सख्त और तीखा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के सभी दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें झूठा, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करार दिया। भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल करके भारत के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करता है ताकि वह अपने अंदरूनी हालात और आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन से दुनिया का ध्यान भटका सके। अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में साफ कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था है और हमेशा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो मुद्दा वास्तव में अनसुलझा है वह पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों की वापसी का है। 

इसे भी पढ़ें: UP ATS का बड़ा एक्शन: Pakistan-ISI से जुड़े 2 आतंकी Bulandshahr से गिरफ्तार

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर की स्थिति का मुद्दा उठाया और बताया कि कैसे वहां दशकों से दमन, सैन्य नियंत्रण और हिंसा की घटनाएं जारी है। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि आम लोगों की बुनियादी मांगों का जवाब गोलियों और हिंसा से दिया जाता है। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत ने ओआईसी द्वारा जम्मू कश्मीर को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी बेहद सख्त और तीखा पलटवार किया। इसके अलावा भारत ने सिंधु जल संधि पर भी सख्त रुख अपनाया। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि यह संधि 1960 में बनी थी और बदलते समय जलवायु परिवर्तन, तकनीकी विकास को देखते हुए इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत थी। उन्होंने यह भी कहा कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देता है उससे सहयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती। कुल मिलाकर देखा जाए तो यूएनएआरसी में भारत की ओर से दिया गया यह जवाब काफी सख्त और निर्णायक माना जा रहा है। जिसमें पाकिस्तान के आरोपों को ना सिर्फ खारिज किया गया बल्कि उसे कूटनीतिक रूप से भी कड़ा आईना दिखाया गया।

Continue reading on the app

भारत की तोपें मचाएगी धमाल, अमेरिका के साथ हुई धांसू डील!

भारत अब ना सिर्फ हथियार खरीदने वाला देश है बल्कि अब भारत उन हथियारों का निर्माण करने वाला देश है जिसे दुनिया भर की सेनाएं इस्तेमाल करेंगी। आने वाले समय में भारत ना सिर्फ अपनी सेना के लिए बल्कि दुनिया भर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक आर्टिलरी सिस्टम तैयार करने जा रहा है। दरअसल खबर सामने आई है कि भारतीय रक्षा कंपनी कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम लिमिटेड यानी केएसएसएल और अमेरिका की मशहूर सैन्यवाहन निर्माता कंपनी एम जनरल ने एक बेहद रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है और इस समझौते के बाद दोनों ही कंपनियां मिलकर दुनिया भर की सेनाओं के लिए अगली पीढ़ी के माउंटेड आर्टिलरी सिस्टम को विकसित और उपलब्ध कराएंगी। यानी अगर आसान भाषा में कहें तो भारत में तैयार होंगे माउंटेड आर्टिलरी सिस्टम जिनका इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं करेंगी। इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हुई दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनियों में से एक यूरोसेट्री डिफेंस एक्सो के दौरान यह वही मंच है जहां दुनिया भर की प्रमुख रक्षा कंपनियां अपने नए और सैन्य तकनीक को पेश करती हैं और इसी कार्यक्रम के दौरान भारतीय कंपनी केएसएसएल और अमेरिकी एएम जनरल के बीच यह समझौता हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: बाइडेन के सहयोगी ने Wuhan Lab को फंड कर COVID साजिश रची? तुलसी गबार्ड ने वैश्विक महामारी की नई फाइल खोल चौंका दिया

बता दें कि केएसएसएल का एमएआरजी यानी कि माउंटेड आर्टिलरी गन सिस्टम एक अत्याधुनिक तोप प्रणाली है जिसे तेजी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह सिस्टम हल्का है, मजबूत है और हर मौसम में काम करने वाला है। मुश्किल से मुश्किल इलाकों में भी ऑपरेट करने की क्षमता रखता है। आधुनिक युद्ध में जहां तेजी से लोकेशन बदलना और दुश्मन को अचानक निशाना बनाना बेहद जरूरी है। वहां ऐसे सिस्टम की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है। इसकी 155 मि.मी. और 52 कैलिबर वाली तोप। यह 40 कि.मी. से ज्यादा दूरी तक गोले दाग सकती है। इसके अलावा इसमें 20 से अधिक गोले और प्रोपेलेंट चार्ज साथ ले जाने की क्षमता होती है। यानी युद्ध के मैदान में इसे बार-बार सप्लाई का इंतजार नहीं करना पड़ता है। लेकिन इसकी असली ताकत है इसकी पेटेंटेड सॉफ्ट रिकइल टेक्नोलॉजी। आमतौर पर जब भी कोई बड़ी तोप फायर करती है तो बहुत ज्यादा झटका लगता है जिससे वाहन और सिस्टम पर दबाव पड़ता है। लेकिन एमएआरजी का सॉफ्ट रिकइल सिस्टम इस झटके को बेहद कम कर देता है। इसका फायदा यह होता है कि वाहन हल्का बनाया जा सकता है। उसकी उम्र बढ़ जाती है और उसकी गतिशीलता भी बेहतर हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Netanyahu की Hezbollah को खुली धमकी, 'भारी कीमत चुकानी होगी', IDF ने शुरू किया बड़ा Operation

इस साझेदारी का एक और बड़ा पहलू है अमेरिकी सेना का मोबाइल टैक्टिकल कैनन यानी कि एमटीसी प्रोग्राम। एएम जनरल ने अमेरिकी सरकार को प्रस्ताव दिया है जिसमें केएसएसएल की इसी तकनीक पर आधारित 155 मिलमीटर मोबाइल तोप प्रणाली विकसित करने की बात कही गई है। अगर यह प्रस्ताव चुना जाता है तो साल 2027 तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। वहीं बात करें इस समझौते पर भारत फ़ के वाइस चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी ने क्या कहा तो उन्होंने बताया कि यह साझेदारी भारत की उन्नत आर्टिलरी क्षमता पर दुनिया के भरोसे को दिखाती है। वहीं अमेरिकी कंपनी एम जनरल के सीईओ जॉन चैडबोर्ड ने कहा कि दोनों कंपनियों का लक्ष्य अपने सहयोगी देश को आधुनिक युद्ध क्षेत्र के लिए आधुनिक और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। यह समझौता महज एक बिजनेस डील नहीं बल्कि भारत के रक्षा उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Continue reading on the app

  Sports

Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया से पहले इस मैच पर टिकी है भारत की किस्मत, मिताली राज ने दी उलटफेर की चेतावनी?

Mitali Raj Women T2O World Cup 2026: पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराने के बाद महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हौंसले सातवें आसमां पर हैं. अब लीग राउंड में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से टक्कर बाकी है. बांग्लादेश को हराना तो फिर भी आसान है, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की चुनौती कम नहीं होगी. Fri, 19 Jun 2026 19:25:54 +0530

  Videos
See all

Bollywood: स्टाइलिश लुक में नजर आए शाहीर शेख #Bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T14:45:17+00:00

Ram Mandir Donation Case: अगले 15 दिनों में राम मंदिर का चढ़ावा चुराने वालों के नाम पता चल जाएंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T14:42:16+00:00

Shorts | जब्त शराब पर चला प्रशासन का रोलर #vadodara #illegalliquor #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T14:45:14+00:00

AAJTAK 2 | WEST BENGAL में दिखा डरावना बवंडर, देखिए तस्वीरें! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T14:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers