12 साल तक NDA का विरोध करने वाले आज उनके साथ खड़े हैं, TMC के बागी सांसदों पर बरसे शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा कि लोकतंत्र में अपने अलग विचार या सिद्धांत रखना बिल्कुल ठीक है, लेकिन हर राजनेता का मुख्य मकसद देश के व्यापक हित में काम करना होना चाहिए. कांग्रेस नेता ने सभी को अपनी सोच पर अडिग रहने और मिलकर रचनात्मक ढंग से काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि सदन में दूसरी तरफ बैठे लोग आपके दुश्मन नहीं हैं. वे केवल आपके राजनीतिक विरोधी हैं और आपका असली काम देश के सामूहिक हित के लिए नीतियां बनाना है'.
बैग छोड़... बदमाश करते रहे 9 लाख रुपये लूटने की कोशिश, व्यापारी ने नहीं छोड़ा तो चला दीं 3 गोलियां
Delhi News: दिल्ली के गीता कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 9 लाख लूटने की कोशिश की. जब व्यापारी ने पैसों से भरा बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी और इसके बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस इस मामले में सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश में जुटी है.





















