Responsive Scrollable Menu

IPL 2027: युवराज सिंह की हो सकती धमाकेदार एंट्री, एक टीम के बन सकते कोच

भारत को 2 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग में नई भूमिका निभाते नजर आ सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह आईपीएल 2027 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके करियर की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी।

44 साल के युवराज लंबे समय से युवा भारतीय बल्लेबाजों के साथ काम करते रहे। माना जाता है कि उन्होंने भारत के कप्तान शुभमन गिल और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी में निखार लाने में मदद की है। अब उनका यही अनुभव दिल्ली कैपिटल्स के काम आ सकता।

युवराज बन सकते दिल्ली के बैटिंग कोच
दिल्ली कैपिटल्स की मालिकाना संरचना भी इस बदलाव की एक बड़ी वजह मानी जा रही। फ्रेंचाइजी में जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों समूह हर दो साल में टीम का संचालन संभालते हैं। 2026 सीजन तक टीम का नियंत्रण जीएमआर के पास था, लेकिन अब जिम्मेदारी फिर से जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जिंदल परिवार के हाथों में आ गई।

दिल्ली कैपिटल्स के पिछले दो सीजन फीके रहे
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। आईपीएल 2025 में टीम ने शानदार शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे हाफ में लय खो बैठी और पांचवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। वहीं हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 सीजन में भी टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही।

लगातार दो सीजन में निराशाजनक नतीजों के बाद फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव के मूड में दिखाई दे रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा हेड कोच हेमंग बदानी की स्थिति भी मजबूत नहीं मानी जा रही है। ऐसे में युवराज सिंह को नए कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा बनाया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग स्टाफ में बदलाव पहले भी देखने को मिले हैं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हेड कोच थे, जबकि सौरव गांगुली डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में थे। 2025 में जीएमआर के नियंत्रण संभालने के बाद हेमंग बदानी को हेड कोच और वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया था।

अब फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करना चाहती है। ऐसे में युवराज सिंह जैसा अनुभवी और बड़े मैचों का खिलाड़ी टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

योग दिवस पर कोलकाता रचेगा नया रिकॉर्ड, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों लोग

कोलकाता 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक ऐतिहासिक समारोह के लिए तैयार है. हुगली नदी पर 500 से अधिक नावों पर एक साथ योग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल सरकार आधिकारिक तौर पर इसमें भाग ले रही है. सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए योग सत्र अनिवार्य है.

Continue reading on the app

  Sports

हर्षित राणा अंदर, 2 खिलाड़ी बाहर! जानें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित 11

India Likely xi vs Afghanistan 3rd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी. इस आखिरी मुकाबले के लिए टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. वहीं, चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी से कप्तान गिल दोबारा ओपनिंग पर लौट सकते हैं. स्पिन-फ्रेंडली चेन्नई की पिच पर भारत मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ इतिहास रचने को तैयार है. Fri, 19 Jun 2026 18:15:01 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | ‘राहुल गांधी को आत्ममंथन करना चाहिए’ #brajeshpathak #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T13:16:24+00:00

Bollywood: नेत्री त्रिवेदी के स्टाइल ने जीता दिल #Bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T13:16:18+00:00

Bollywood: प्रणय पचौरी के किलर लुक ने जीता दिल #Bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T13:16:13+00:00

भीषण गर्मी के बीच लोगों का सहारा बना बीच! | #Mumbai #WeatherNews #Heatwave #Shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T13:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers