IND vs ENG: विराट कोहली की कब तक होगी टीम इंडिया में वापसी? तीसरे वनडे से पहले आ गया अपडेट
IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस के लिए अच्छी खबर है। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पिछले कुछ समय से मैदान से दूर चल रहे कोहली जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट की रिकवरी तेजी से हो रही और वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते।
37 साल के कोहली का पूरा फोकस फिलहाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी दोनों पर लगातार काम कर रहे। हालांकि पिछले महीने आईपीएल 2026 के फाइनल में चोट लगने के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था।
कोहली ने अपना रिहैब शुरू कर दिया
कोहली को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान लगी थी। उस मुकाबले में उन्होंने 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसी मैच के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचेंगे विराट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट ने अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया और चोट तेजी से ठीक हो रही है। अब उन्हें फिटनेस क्लियरेंस के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करना होगा। वहां मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद वह इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे।
कोहली 15 हजार रन के करीब
यह सीरीज विराट के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका भी होगी। उनके नाम अभी वनडे क्रिकेट में 14797 रन हैं और 15000 रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 203 रन की जरूरत है। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर के बाद 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
कब होगा टीम इंडिया का ऐलान
कोहली का हालिया वनडे रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 2026 में उन्होंने तीन मैचों में 240 रन बनाए हैं। वहीं 2025 में 13 वनडे मुकाबलों में 651 रन उनके बल्ले से निकले थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल थे।
बीसीसीआई की चयन समिति अगले तीन से चार दिनों में इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर सकती । भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच खेली जाएगी। मुकाबले बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में होंगे। ऐसे में सभी की नजर अब विराट की फिटनेस रिपोर्ट और उनकी वापसी पर टिकी है।
फादर्स डे सेलिब्रेशन आइडिया: पापा के लिए 10 शानदार सेलिब्रेशन आइडियाज जो बना देंगे दिन यादगार
Father's Day Celebration Ideas: फादर्स डे कैसे खास बनाएं? फादर्स डे पर पापा को क्या गिफ्ट दें? फादर्स डे पर परिवार के साथ क्या करें? क्या बिना ज्यादा खर्च के फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा सकता है? जानें-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews




















