शुरुआती झटके के बाद शेयर बाजार में रिकवरी: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला, निफ्टी भी दोबारा 24 हजार के पार
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में निवेशकों की बिकवाली से बाजार में तेज गिरावट आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 5 फीसदी से ऊपर गिर गया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ हालात सुधरे और प्रमुख सूचकांकों ने नुकसान का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया। वैल्यू बाइंग, बाजार में डर कम होने और मजबूत तकनीकी सपोर्ट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने वापसी की।
सुबह कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 940.26 अंक यानी 1.21 फीसदी टूटकर 76469.72 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 266.10 अंक यानी 1.10 फीसदी गिरकर 23901.90 के स्तर तक फिसल गया। हालांकि, दोपहर बाद बाजार में खरीदारी लौटने लगी। करीब 3 बजे सेंसेक्स 76846.34 पर कारोबार कर रहा था, जो दिन के निचले स्तर से लगभग 350 अंक की रिकवरी दिखाता है।
इसके बावजूद यह 563.63 अंक या 0.73 फीसदी नीचे था। वहीं निफ्टी भी 24036.75 पर पहुंच गया और 24000 के अहम स्तर के ऊपर कारोबार करता दिखा। उस समय यह 131.25 अंक या 0.54 फीसदी की गिरावट में था।
रिकवरी के पीछे क्या रहे बड़े कारण रहे?
निचले स्तरों पर खरीदारी
बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद कई निवेशकों ने इसे खरीदारी का मौका माना। अच्छे शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ी, जिससे बाजार को सहारा मिला और गिरावट सीमित हो गई।
इंडिया VIX में नरमी
इंडिया विक्स, जो बाजार में डर और अस्थिरता का संकेतक माना जाता है, दिन में आई तेज बढ़त के बाद घटकर 13.02 पर आ गया। इससे निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई और बाजार में स्थिरता लौटती दिखी।
मजबूत तकनीकी सपोर्ट
विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी के लिए 23900 का स्तर बेहद अहम है। यह 50-डे ईएमए और पिछले सप्ताह बने बुलिश गैप एरिया का संगम है। एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को 24100 से 24000 के बीच गिरावट आने पर खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने 23900 का स्टॉप लॉस रखने की सिफारिश की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि निफ्टी 23900 के ऊपर टिके रहने में सफल रहता है तो आने वाले दिनों में बाजार में फिर से तेजी का माहौल बन सकता है।
(प्रियंका कुमारी)
क्या आपका हार्ट हेल्दी है? 2 सेकेंड में नाखून देखकर लगाएं पता, डॉक्टर ने बताया टेस्ट!
Heart Health Test: घर बैठे आप ये 2 सेकेंड का छोटा सा टेस्ट कर सकते हैं। ये आपकी ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट हेल्थ के बारे में आपको मोटा मोटा अंदाजा दे देता है। आइये डॉक्टर से इस बारे में विस्तार में जानते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan















.jpg)





